Floki Inu ने प्रोटोकॉल में सुधार के लिए Chainlink से किया टाई-अप

Chainlink Keepers एक डीसेंट्रलाइज्ड सर्विस है जो स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स की ओर से कार्यों को संभालती है

विज्ञापन
आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 अगस्त 2022 15:39 IST
ख़ास बातें
  • Floki Inu ने यूजर्स की संख्या बढ़ाने की तैयारी की है
  • Chainlink Keepers एक डीसेंट्रलाइज्ड सर्विस है
  • हाल में Chainlink के साथ जुड़ने वाली क्रिप्टो फर्मों की संख्या बढ़ी है

इससे टोकन लॉकिंग को ऑटोमेट करने में भी मदद मिलेगी

मीम कॉइन शीबा इनु के कॉम्पिटिटर Floki Inu ने अपने टोकन-लॉकिंग प्रोटोकॉल FlokiFi Locker में सुधार के लिए Chainlink Keepers सर्विस के साथ इंटीग्रेशन किया है। Floki Inu ने अपनी सर्विसेज में सुधार करने के साथ ही यूजर्स की संख्या बढ़ाने की तैयारी की है।

Chainlink Keepers एक डीसेंट्रलाइज्ड सर्विस है जो स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स की ओर से कार्यों को संभालती है। इस सर्विस के साथ जुड़ने के बाद FlokiFi Locker के जरिए यूजर्स का टोकन लॉकिंग प्रोसेस तेज होने के साथ ही अधिक सुरक्षित भी हो जाएगा। इससे टोकन लॉकिंग को ऑटोमेट करने में भी मदद मिलेगी। इन दोनों फर्मों के बीच यह पहला टाई-अप नहीं है। Floki Inu और Chainlink इससे पहले Chainlink Price Feeds सर्विस को FlokiFi Locker के साथ इंटीग्रेट करने के लिए एक साथ कार्य कर चुके हैं। इससे विभिन्न नेटवर्क्स पर सही प्राइसेज को टोकन लॉकिंग के लिए दिखाया जाता है। 

पिछले कुछ महीनों में Chainlink के साथ जुड़ने वाली क्रिप्टो फर्मों की संख्या बढ़ी है। इसके पास सभी बड़े नेटवर्क्स में विभिन्न प्रोजेक्ट्स और प्लेटफॉर्म्स में इंटीग्रेशन की क्षमता है। हालांकि, इसने Ethereum के PoW प्रोजेक्ट्स को सपोर्ट नहीं करने का फैसला किया है। Ethereum के अपग्रेड को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस अपग्रेड को 'Merge' कहा जा रहा है। Ethereum के डिवेलपर्स ने बताया कि इसे 15 सितंबर को लॉन्च किया जा सकता है। इस अपग्रेड के लिए टोटल टर्मिनल डिफिकल्टी (TTD) के एक तय स्तर पर पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। TTD इस ब्लॉकचेन पर फाइनल ब्लॉक के तैयार होने के लिए जरूरी कुल मुश्किल है। 

इस सप्ताह की शुरुआत में Goerli टेस्ट नेटवर्क पर Merge टेस्टिंग के अंतिम दौर में पहुंचा था। इस ब्लॉकचेन पर 100 अरब डॉलर से अधिक के डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस (DeFi) ऐप्स को सपोर्ट मिलता है और इस वजह से अपग्रेड को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। इस प्रोजेक्ट में इससे पहले रुकावटें आ चुकी हैं। इस अपग्रेड ने पिछले महीने पब्लिक टेस्ट नेटवर्क Sepolia पर एक ट्रायल पूरा किया था। Sepolia टेस्टनेट की अगले कुछ दिनों तक निगरानी की जाएगी। Ethereum के डिवेलपर्स ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया था कि Merge के लिए Sepolia तीन पब्लिक टेस्टनेट्स में से दूसरा है। अपग्रेड में देरी का असर Ether के प्राइस पर भी पड़ रहा है। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  3. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  4. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  2. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  5. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  6. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  8. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  9. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.