क्रिप्टो माइनिंग और ट्रांजैक्शंस पर पाबंदियां लगा सकता है रूस

पिछले कुछ वर्षों से रूस में अथॉरिटीज की ओर से क्रिप्टोकरंसीज पर पाबंदियां लगाने की जरूरत बताई जा रही है

विज्ञापन
अपडेटेड: 21 जनवरी 2022 15:49 IST
ख़ास बातें
  • रूस में दो वर्ष पहले क्रिप्टोकरंसीज को कानूनी दर्जा दिया गया था
  • यूरोप के देश कोसोवो ने हाल ही में बिटकॉइन माइनिंग पर प्रतिबंध लगाया था
  • भारत में भी क्रिप्टोकरंसीज पर प्रतिबंध लगाने की मांग उठ चुकी है

बैंक ऑफ रशिया ने गुरुवार को क्रिप्टोकरंसी पेमेंट्स और क्रिप्टोकरंसी माइनिंग पर प्रतिबंध लगाने को कहा

रूस के सेंट्रल बैंक ने क्रिप्टोकरंसीज पर सख्ती करने का प्रपोजल दिया है। इससे क्रिप्टो सेगमेंट पर बड़ा असर पड़ सकता है क्योंकि रूस क्रिप्टो माइनिंग करने वाले बड़े देशों में से एक है। इससे पहले चीन ने भी बिटकॉइन माइनिंग पर रोक के साथ ही क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस पर पाबंदियां लगाई थी। कुछ अन्य देश भी बिटकॉइन माइनिंग से इलेक्ट्रिसिटी की खपत बढ़ने के कारण मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। यूरोप के देश कोसोवो ने भी हाल ही में बिटकॉइन माइनिंग पर प्रतिबंध लगाया था।

पिछले कुछ वर्षों से रूस में अथॉरिटीज की ओर से क्रिप्टोकरंसीज पर पाबंदियां लगाने की जरूरत बताई जा रही है क्योंकि क्रिप्टोकरंसीज का इस्तेमाल गैर कानूनी गतिविधियों के लिए होने की आशंका है। रूस में दो वर्ष पहले क्रिप्टोकरंसीज को कानूनी दर्जा दिया गया था लेकिन पेमेंट्स में इनके इस्तेमाल की स्वीकृति नहीं दी गई है। बैंक ऑफ रशिया ने गुरुवार को क्रिप्टोकरंसी पेमेंट्स और क्रिप्टोकरंसी माइनिंग पर प्रतिबंध लगाने को कहा। इसके साथ ही इनकी ट्रेडिंग को लेकर सख्त कानून बनाने की मांग भी की गई है। बैंक ऑफ रशिया की ओर से प्रकाशित एक रिपोर्ट में कहा गया है, "क्रिप्टोकरंसीज के इस्तेमाल से रूस के नागरिकों और फाइनेंशियल सिस्टम को नुकसान हो सकता है।" इसमें कहा गया है कि क्रिप्टोकरंसीज की ट्रेडिंग बढ़ने के कारण सट्टेबाजी से होने वाली डिमांड है।

रिपोर्ट के अनुसार, क्रिप्टोकरंसीज "पिरामिड स्कीमों" की तरह हैं क्योंकि इनकी वैल्यू मार्केट में नए लोगों के आने से बढ़ती है। रूस में क्रिप्टोकरंसीज की वार्षिक ट्रांजैक्शंस लगभग 5 अरब डॉलर (लगभग 37,270 करोड़ रुपये) होने का अनुमान है। इससे पहले ब्लूमबर्ग ने सूत्रों के हवाले से एक रिपोर्ट में बताया था कि रूस की सिक्योरिटी एजेंसी FSB ने बैंक ऑफ रशिया की हेड,  Elvira Nabiulina से क्रिप्टोकरंसीज पर बैन लगाने को लेकर बातचीत की है।  FSB को आशंका है कि क्रिप्टोकरंसीज ट्रांजैक्शंस का इस्तेमाल विपक्षी दलों और सरकार का विरोध करने वाले संगठनों की मदद के लिए किया जा रहा है।

भारत में भी क्रिप्टोकरंसीज पर प्रतिबंध लगाने की मांग उठ चुकी है। केंद्र सरकार ने क्रिप्टोकरंसीज से जुड़ा कानून बनाने की तैयारी की है। इससे जुड़ा विधेयक संसद के शीतकालीन सत्र में प्रस्तुत करने की योजना थी लेकिन इसे टाल दिया गया है। स्वदेशी जागरण मंच जैसे कुछ संगठन क्रिप्टोकरंसीज का विरोध कर रहे हैं। इनका कहना है कि क्रिप्टोकरंसीज से अवैध गतिविधियां बढ़ सकती हैं। भारत में क्रिप्टोकरंसीज में ट्रेड करने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Bitcoin, Russia, Mining, Government, Ban, FSB
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,050mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  3. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Hyundai ने Creta Electric के लिए लॉन्च किया बायबैक प्रोग्राम
  2. Vivo S2 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,050mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला स्थान बरकरार, जुलाई में बेची 52,000 से ज्यादा यूनिट्स
  4. एडवांस हार्डवेयर का पिटारा, फिर भी दुनिया का सबसे हल्का लैपटॉप! लॉन्च हुआ Huawei MateBook Pro S
  5. Oppo F35 Pro में हो सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  8. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
  10. Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.