Bitcoin और Ether में रिकवरी से क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन बढ़ा

मार्केट वैल्यू के लिहाज से दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो टोकन Ether के प्राइस में लगभग 3.80 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है

Bitcoin और Ether में रिकवरी से क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन बढ़ा

क्रिप्टो मार्केट में पिछले कुछ महीनों से गिरावट के बाद बहुत से ऑल्टकॉइन्स में तेजी आ रही है

ख़ास बातें
  • बिटकॉइन का प्राइस लगभग 6.10 प्रतिशत बढ़कर लगभग 23,916 डॉलर पर है
  • Tether, USD Coin, Solana और Polygon भी बढ़े हैं
  • लॉस वाली अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में SushiSwap, DogeFi और Bitcoin Hedge हैं
विज्ञापन
मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन और Ether के प्राइसेज में रिकवरी से क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन एक लाख करोड़ डॉलर से अधिक हो गया है। बिटकॉइन का प्राइस लगभग 6.10 प्रतिशत बढ़कर लगभग 23,916 डॉलर पर है। यह पिछले कुछ महीनों में पहली बार है कि जब बिटकॉइन लगभग 24,000 डॉलर के पास पहुंचा है।

बिटकॉइन के बाद दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो टोकन Ether के प्राइस में भी लगभग 3.80 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। Gadgets 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, इस रिपोर्ट को प्रकाशित करने पर ETH का प्राइस लगभग 1,610 डॉलर का था। इसके अलावा Tether, USD Coin, Solana और Polygon भी बढ़े हैं। लोकप्रिय मीम कॉइन्स में शामिल Dogecoin और Shiba Inu के प्राइसेज में छह प्रतिशत तक की तेजी रही। क्रिप्टो मार्केट में पिछले कुछ महीनों से गिरावट के बाद बहुत से ऑल्टकॉइन्स में रिकवरी हो रही है। हालांकि, Terra के LUNA टोकन में नुकसान बढ़ा है। 

इसके अलावा लॉस वाली अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में SushiSwap, DogeFi और Bitcoin Hedge हैं। क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन कई सप्ताह के बाद एक लाख करोड़ डॉलर से अधिक हुआ है। लोकप्रिय नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) कलेक्शन BAYC के अपने Otherside मेटावर्स को बिजनेस के लिए खोलने और 'Otherdeeds' को खरीदने वाले लगभग 4,300 लोगों को टेक डेमो और टुअर के लिए निमंत्रित करने के बाद ApeCoin के प्राइस में तेजी आ रही है।  BAYC को क्रिएट करने वाली Yuga Labs को ApeCoin टोकन्स का एक हिस्सा एलोकेट किया गया है लेकिन यह टोकन Yuga Labs से नहीं जुड़ा क्योंकि इसे ApeCoin DAO ने क्रिएट किया है। ApeCoin DAO अपनी कम्युनिटी को ब्लॉकचेन गेम्स डिजाइन करने और फिजिकल और वर्चुअल मर्चेंडाइज बनाने में मदद करता है। 

ऐसा माना जा रहा है कि ApeCoin से अलग रहने का Yuga Labs का फैसला डीसेंट्रलाइजेशन की ओर इसका एक कदम है। यह Yuga Labs की SEC की रेगुलेटरी सख्ती से बचने की कोशिश भी हो सकती है। ApeCoin और  DAO का Yuga Labs और इसके BAYC के साथ कोई सीधा जुड़ाव नहीं है लेकिन इसके बावजूद ये जुड़े हैं और इसी वजह से BAYC NFT होल्डर्स को फ्री ApeCoin मिले हैं और यह BAYC इकोसिस्टम का एक मुख्य टोकन भी है।  

 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Market, Bitcoin, NFT, Investors, Ether, Solana

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  2. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  3. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  4. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  5. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
  6. Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले के साथ, 8000mAh बैटरी! आई पहली झलक
  7. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  8. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  9. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  10. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »