Terra के LUNA और UST में बड़ी गिरावट के बाद RBI ने दी Crypto पर चेतावनी

RBI ने क्रिप्टोकरेंसीज पर बैन लगाने की जरूरत बताई थी लेकिन केंद्र सरकार का कहना है कि वह क्रिप्टो सेगमेंट को पूरी तरह बंद नहीं करेगी

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 25 मई 2022 09:06 IST
ख़ास बातें
  • RBI ने क्रिप्टोकरेंसीज पर बैन लगाने की जरूरत बताई थी
  • क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर अपने रुख की RBI ने सरकार को जानकारी दी है
  • अमेरिका में फेडरल रिजर्व क्रिप्टो को रेगुलेट करने पर विचार कर रहा है

कुछ अन्य देशों में भी सेंट्रल बैंक इस सेगमेंट को लेकर आशंकित हैं

ब्लॉकचेन Terra के क्रिप्टो टोकन्स UST और LUNA में बड़ी गिरावट के बाद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर दोबारा चेतावनी दी है। हाल ही में RBI के अधिकारियों ने कहा था कि अधिकतर क्रिप्टोकरेंसीज का डिनॉमिनेशन डॉलर में होता है और इससे देश की इकोनॉमी पर डॉलर का दबदबा बढ़ सकता है।

क्रिप्टोकरेंसीज के बारे में RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि RBI की क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर सतर्कता बरतने की चेतावनी सही थी। RBI ने क्रिप्टोकरेंसीज पर बैन लगाने की जरूरत बताई थी लेकिन केंद्र सरकार का कहना है कि वह क्रिप्टो सेगमेंट को पूरी तरह बंद नहीं करेगी। दास ने बताया, "क्रिप्टो एक ऐसी चीज है जिसके जुड़ी कोई वैल्यू नहीं है। इसे रेगुलेट करने को लेकर कई प्रश्न हैं। हमारा रुख हमेशा स्पष्ट रहा है। इससे देश की मॉनेटरी, फाइनेंशियल और मैक्रो इकोनॉमिक स्थिरता कमजोर हो सकती है।" 

उनका कहना था कि क्रिप्टो को रेगुलेट करने के बारे में RBI और सरकार का रुख समान है क्योंकि सरकार भी इसे लेकर आशंकित है। दास ने कहा कि RBI ने इसे लेकर सरकार को अपनी स्थिति की जानकारी दी है और सरकार इस पर विचार करेगी। बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल Coinbase के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर Brian Armstrong की ओर से RBI पर हाल ही में दबाव डालने के आरोप से जुड़े एक प्रश्न पर, दास ने कहा कि वह किसी बाहरी व्यक्ति की ओर से की गई ऐसी टिप्पणी पर कुछ नहीं कहना चाहते। Brian ने कहा था कि Coinbase ने भारत में यूजर्स के लिए UPI से पेमेंट के विकल्प को RBI की ओर से दबाव के कारण हटाया था।

देश में क्रिप्टो सेगमेंट रेगुलेटेड नहीं है। इसे रेगुलेट करने को लेकर फाइनेंस मिनिस्ट्री ने इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड, वर्ल्ड बैंक, RBI और सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) जैसी विभिन्न वित्तीय संस्थाओं के साथ मीटिंग की हैं। कुछ अन्य देशों में भी सेंट्रल बैंक इस सेगमेंट को लेकर आशंकित हैं। अमेरिका में हाल ही में क्रिप्टो पर जारी हुए एक एग्जिक्यूटिव ऑर्डर में फेडरल रिजर्व से क्रिप्टोकरेंसीज को रेगुलेट करने के तरीकों पर विचार करने के लिए कहा गया था। हाल के महीनों में क्रिप्टोकरेंसीज से जुड़े फ्रॉड के मामले बढ़ने के कारण बहुत से रेगुलेटर्स ने इस सेगमेंट की स्क्रूटनी बढ़ाने पर जोर दिया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Regulation, Terra, RBI, America, Caution, Federal Reserve, Luna, Blockchain
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power vs Nothing Phone 3a Lite 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट?
  2. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  3. ₹17000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का धांसू फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. 10 दिन की बैटरी और 80+ एक्टिविटी ट्रैकिंग! Garmin ने लॉन्च किया बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर
  2. अब पुराने पोस्ट में भी बदल सकते हैं गाना, Instagram ने पेश किया नया फीचर, जानें कैसे करेगा काम
  3. Redmi Note 17 जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, लीक हुआ प्राइस
  4. Digital Labour Chowk App: घर बैठे मोबाइल से ढूंढें मिस्त्री और कारीगर, ऐसे काम करेगा सरकारी ऐप
  5. Galaxy Unpacked में Samsung Smart Glasses दे सकते हैं दस्तक!, जानें सबकुछ
  6. Realme की चीन में होगी छुट्टी? नए लीक ने बढ़ाई हलचल, OnePlus को लेकर भी बड़ा दावा
  7. Realme Narzo 100x 5G की सेल आज से शुरू, ₹2000 सस्ता खरीदने का मौका
  8. Vivo T5 Lite 44W 5G Sale Live: 20 हजार से कम में 6500mAh बैटरी और AI फीचर्स!
  9. नेट नहीं, फिर भी होगी UPI पेमेंट! NPCI कर रहा है तैयारी, ऐसे काम करेगा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.