PM Modi ने IIT कानपुर में बांटी ब्लॉकचेन पर बेस्ड डिज़िटल डिग्री

मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी IIT कानपुर में थे, जहां उन्होंने ब्लॉकचेन पर आधारित डिज़िटल डिग्री शुरू किए जाने की घोषणा करते हुए यह इशारा दे दिया है कि सरकार पूरी तरह से क्रिप्टोकरेंसी के खिलाफ नहीं है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 दिसंबर 2021 21:56 IST
ख़ास बातें
  • PM Modi बुधवार को IIT कानपुर गए थे
  • कॉनवोकेशन समारोह में ब्लॉकचेन पर बेस्ड डिज़िटल डिग्री बांटी गई
  • क्रिप्‍टो के यूज़ को रेगुलेट करने के लिए कानून लाने पर विचार कर रही सरकार

मोदी सरकार ने यह इशारा दे दिया है कि सरकार पूरी तरह से क्रिप्टोकरेंसी बैन करने पर विचार नहीं कर रही है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने मंगलवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर के 54वें कॉनवोकेशन इवेंट में दिए अपने भाषण में क्रिप्टकरेंसी के ऊपर भी चर्चा की। उन्होंने इस मंच के जरिए ब्लॉकचेन पर आधारित डिज़िटल डिग्री जारी की। इस समारोह में, सभी छात्रों को नेशनल ब्लॉकचैन प्रोजेक्ट के तहत संस्थान में विकसित एक ब्लॉकचेन पर काम करने वाली तकनीक के जरिए डिज़िटल डिग्री दी गई। ये डिजिटल डिग्री ग्लोबल लेवल पर वैरिफाई की जा सकती हैं। इससे पहले भी मोदी क्रिप्टोकरेंसी को लेकर कुछ पॉजिटिव बयान देते हुए दिखाई दिए हैं। हाल ही में उन्होंने कहा था कि क्रिप्टोकरेंसी जैसी उभरती टेक्‍नॉलजीस का इस्तेमाल लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए किया जाना चाहिए, न कि इसे कमजोर करने के लिए।

मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी IIT कानपुर में थे, जहां उन्होंने ब्लॉकचेन पर आधारित डिज़िटल डिग्री जारी करते हुए यह इशारा दे दिया है कि सरकार पूरी तरह से क्रिप्टोकरेंसी के खिलाफ नहीं है। इस इवेंट में सभी छात्रों को ब्लॉकचेन पर काम करने वाली एक खास टेक्नोलॉजी के जरिए डिज़िटल डिग्री दी गई।
Advertisement

इससे पहले इसी महीने प्राधानमंत्री मोदी ने कहा था कि भारत में पॉलिसी मेकर्स का मानना है कि डिज़िटल करेंसीज में अनियमित लेनदेन देश की आर्थिक और वित्तीय स्थिरता को नुकसान पहुंचा सकता है, लेकिन यदि इसका इस्तेमाल सही तरीके से किया जाए, तो इससे लोकतंत्र मजबूत हो सकता है। शुरुआत में क्रिप्टोकरेंसी पर बैन लगाने की योजना बनाने के बाद अब मोदी सरकार क्रिप्‍टोकरेंसी के इस्तेमाल को विनियमित करने के लिए कानून लाने पर विचार कर रही है।

भारत में अनुमानित रूप से 15 मिलियन से 20 मिलियन क्रिप्टोकरेंसी इन्‍वेस्‍टर्स हैं। इंडस्‍ट्री का अनुमान है कि इनकी कुल क्रिप्टो होल्डिंग्स लगभग 40,000 करोड़ रुपये है। हालांकि सरकार इसको लेकर कोई आधिकारिक डेटा नहीं देती है।
Advertisement

हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर दुव्वुरी सुब्बाराव ने क्रिप्टोकरेंसी के बारे में अपनी चिंता व्यक्त की। सुब्बाराव ने कहा कि अगर क्रिप्टोकरेंसीज को वैध किया जाता है, तो ये देश में मुद्रा आपूर्ति और मुद्रास्फीति प्रबंधन पर रिजर्व बैंक के कंट्रोल को छीन सकती हैं। इस सप्ताह नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और न्यू यॉर्क यूनिवर्सिटी (NYU) स्टर्न स्कूल ऑफ बिजनेस द्वारा आयोजित एक वेबिनार को संबोधित करते हुए सुब्बाराव ने अपना आकलन शेयर किया था।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  7. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  9. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.