Moonbirds NFT project पर हैक अटैक में 29 डिजिटल कलेक्टिबल्स की चोरी

PROOF Collective का यह प्रोजेक्ट Ethereum ब्लॉकचेन-बेस्ड NFT का कलेक्शन है जिसमें 10,000 अनूठी प्रोफाइल पिक्चर्स की पेशकश की गई है

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 26 मई 2022 16:58 IST
ख़ास बातें
  • इसके होल्डर्स को PROOF कम्युनिटी का एक्सेस और रिवॉर्ड्स का मौका मिलता है
  • ट्विटर पर एक यूजर ने हैकर की पहचान करने का दावा किया है
  • पिछले महीने इस प्रोजेक्ट के ट्विटर हैंडल से यूजर्स को सतर्क किया गया था

इस NFT प्रोजेक्ट पर लॉन्च के बाद से ही स्कैमर्स के अटैक हो रहे हैं

क्रिप्टो और नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) सेगमेंट्स को हैकर्स के निशाना बनाने के मामले बढ़े रहे हैं। हैकर्स ने अब Moonbirds NFT प्रोजेक्ट पर अटैक किया है। इसमें 29 डिजिटल कलेक्टिबल्स की चोरी हुई है, जिनकी कीमत 750  ETH है। यह प्रोजेक्ट पिछले महीने लॉन्च किया गया था और काफी लोकप्रिय हुआ है। 

PROOF Collective का यह प्रोजेक्ट Ethereum ब्लॉकचेन-बेस्ड NFT का कलेक्शन है जिसमें 10,000 अनूठी प्रोफाइल पिक्चर्स की पेशकश की गई है। इसके होल्डर्स को PROOF कम्युनिटी का एक्सेस और रिवॉर्ड्स पाने का मौका मिलता है। Block Crypto ने एक रिपोर्ट में बताया कि हैकर्स ने इस प्रोजेक्ट्स को निशाना बनाने के लिए एक फिशिंग स्कैम चलाया था। इसमें ट्विटर पर यूजर्स को खोजा गया था। क्रिप्टो कम्युनिटी से जुड़े लोग इस स्कैम की जानकारी ट्विटर पर देने के साथ ही इससे बचने की सलाह दे रहे हैं। इस मामले में हैकर्स की पहचान का पता नहीं चला है। हालांकि, ट्विटर पर एक यूजर ने हैकर की पहचान करने का दावा किया है। 
Advertisement

इस NFT प्रोजेक्ट पर लॉन्च के बाद से ही ऐसे स्कैमर्स के अटैक हो रहे हैं। पिछले महीने इस प्रोजेक्ट के ट्विटर हैंडल से यूजर्स को सतर्क करने के साथ ही इसकी एकमात्र वेबसाइट की जानकारी दी गई थी। NFT में ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से यूनीक आइटम्स के टोकन्स को ऑथेंटिकेट किया जाता है जो दोबारा प्रोड्यूस किए जा सकने वाले डिजिटल एसेट्स से जुड़े होते हैं। इनमें आर्ट, म्यूजिक, इन-गेम आइटम्स और वीडियो शामिल हो सकते हैं। इनकी ऑनलाइन ट्रेडिंग की जा सकती है लेकिन इन्हें डुप्लिकेट नहीं किया जा सकता।

NFT का कारोबार बढ़ने के साथ ही इनसे जुड़े स्कैम के मामलों में भी तेजी आई है। ऐसे कुछ मामलों में NFT खरीदने वालों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। अमेरिका में इस सेगमेंट से जुड़े धोखाधड़ी के कुछ बड़े मामलों का खुलासा हुआ है। इनमें कुछ आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। इन मामलों से इस सेगमेंट में ट्रेडिंग को लेकर आशंका बढ़ी है। हाल के महीनों में NFT की लोकप्रियता बढ़ी है। स्पोर्ट्स क्लब, ऑटोमोबाइल कंपनियां और पॉप स्टार्स भी इस कारोबार में उतर रहे हैं। हाल ही में चीन में फाइनेंशियल और सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशंस ने NFT से जुड़े वित्तीय जोखिमों के खिलाफ चेतावनी दी थी। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Hack, NFT, Blockchain, Rewards, Twitter, Ether, Scam, Users
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  2. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  3. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  4. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  5. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  6. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  7. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  8. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  9. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  2. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  3. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  4. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  5. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  6. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  7. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  8. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  10. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.