Bitcoin, Ether की बढ़ती कीमतों के साथ NFT ने भी पकड़ी रफ्तार, 394% तक बढ़ा इस कलेक्शन का ट्रेडिंग वॉल्यूम

इन वेबसाइटों के जरिए की गई धोखाधड़ी गतिविधियां संगठित अवैध निवेश और टास्क-आधारित पार्ट-टाइम नौकरी घोटालों से जुड़ी थीं।

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 दिसंबर 2023 18:03 IST
ख़ास बातें
  • नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) का बाजार अब फिर से जिंदा होता दिख रहा है
  • Bitcoin, Ether, Solana की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ NFT में उछाल
  • पुडी पेंगुइन NFT चेन की ट्रेडिंग वॉल्यूम में 394% तक की बढ़ोतरी
नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) का बाजार अब फिर से जिंदा होता दिख रहा है, क्योंकि क्रिप्टो बाजार तेजी पर है। बिटकॉइन (Bitcoin), ईथर (Ether), सोलाना (Solana) और पॉलीगॉन (Polygon) जैसी क्रिप्टोकरेंसी की कीमत में बढ़ोतरी के साथ, इन altcoins से जुड़ी NFT चेन का एक समूह प्राइस ट्रैकर पर चढ़ना शुरू हो गया है। एनएफटी डिजिटल कलेक्टेबल्स हैं जिन्हें ब्लॉकचेन नेटवर्क पर सपोर्टेड होने के लिए बनाया गया है। गेम करेक्टर्स और कार्टून से लेकर कलाकारों और कलाकृतियों तक - एनएफटी लोगों, स्थानों या पात्रों की एक बड़ी रेंज से प्रेरित हो सकते हैं।

पुडी पेंगुइन (Pudgy Penguins) एक क्रिप्टो प्रजोक्ट है, जिसकी कीमत में पिछले हाल के महीनों में मंदी देखी गई और अब यह तेजी से ऊपर चढ़ रहा है। इथेरियम ब्लॉकचेन पर निर्मित, NFT चेन 8,888 एनएफटी का एक कलेक्शन है जो पेंगुइन के कार्टून वर्जन जैसा दिखता है। क्रिप्टोस्लैम ट्रैकर के डेटा का हवाला देते हुए एक डिक्रिप्ट रिपोर्ट में कहा गया है कि इस हफ्ते में ही इन एनएफटी की ट्रेडिंग वॉल्यूम में 394 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

हाल के महीनों में कम कारोबार करने के बाद, पुडी पेंगुइन एनएफटी की कीमतों में 74 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वर्तमान में, सबसे सस्ते पुडी पेंगुइन एनएफटी की कीमत 21,289 डॉलर (लगभग 17.7 लाख रुपये) है। अक्टूबर के आसपास, सबसे सस्ते एनएफटी की कीमत 9,000 डॉलर (लगभग 7.50 लाख रुपये) वैल्यू की ETH थी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि एनीमे से प्रेरित एनएफटी चेन Azuki, इथेरियम एनएफटी (Ethereum NFT) प्रोजेक्ट मिलाडी मेकर के साथ-साथ सोलाना प्रोजेक्ट क्लेनोसॉर्ज और चाड की कीमतों में हाल के हफ्तों में बढ़ोतरी देखी गई है।
Advertisement

NFT प्राइसिंग में इस उछाल ने इस साल के सितंबर से स्पीड पकड़ी, जब एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 8,850 एनएफटी कलेक्शन में से 18 प्रतिशत बेकार थे, और 41 प्रतिशत की कीमतें लगभग 10 डॉलर (लगभग 835 रुपये) से 5 डॉलर (करीब 415 रुपये) तक गिर गई।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: JOb Fraud, Websites Banned, Website ban
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.