बंद हो रहे Diem प्रोजेक्ट को लेकर Facebook से नाराज Jack Dorsey, जानें क्या कहा...

Dorsry ने माइकल सैलर (Michael Saylor) के साथ MicroStrategy World Conference में बोलते हुए कहा कि Diem के लिए Meta का दृष्टिकोण साफ नहीं था।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 2 फरवरी 2022 16:33 IST
ख़ास बातें
  • Meta ने अपने स्टेबलकॉइन प्रोजेक्ट Diem को बंद करने का लिया है फैसला
  • कई वर्षों से अपने स्टेबलकॉइन को विकसित करने पर कर रहा था काम
  • Dorsey ने कहा कंपनी को Bitcoin इकोसिस्टम के सुधार पर करना चाहिए था काम

Facebook लंबे समय से Diem प्रोजेक्ट पर काम कर रहा था, जिसे हाल ही में बंद करने का फैसला लिया गया है

Meta Platform Inc (पहले Facebook) ने हाल ही में अपने स्टेबलकॉइन प्रोजेक्ट Diem को बंद करने का फैसला लिया था। इसपर Block के मालिक जैक डोर्सी (Jack Dorsey) ने Meta की Bitcoin इकोसिस्टम पर ध्यान न केंद्रित करते हुए लिए लोगों को अपने सूट पर लाने की कोशिश करने के लिए आलोचना की। ट्विटर के संस्थापक और बिटकॉइन सपोर्टर का मानना ​​​​है कि मेटा के मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) को एक नया स्टेबल कॉइन बनाने में इतना प्रयास नहीं करना चाहिए था। डोर्सी का मानना ​​​​है कि अगर कंपनी बिटकॉइन इकोसिस्टम को बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित करती तो कंपनी की स्थिति बेहतर होती।

Dorsry ने माइकल सैलर (Michael Saylor) के साथ MicroStrategy World Conference में बोलते हुए कहा कि Diem के लिए Meta का दृष्टिकोण साफ नहीं था। उन्होंने फेसबुक की आलोचना करते हुए कहा कि कंपनी लोगों को अपने प्रोडेक्ट तक ले जाने पर ज्यादा फोकस कर रही थी।



डोर्सी ने कहा "उन्होंने [Diem] फेसबुक के स्वामित्व वाली एक करेंसी बनाने की कोशिश की - शायद सही कारणों से, शायद महान कारणों से - लेकिन कुछ ऐसे कारण भी थे जो फेसबुक इकोसिस्टम पर अधिक से अधिक लोगों को लाने की कोशिश थी। उन्होंने बिटकॉइन जैसे खुले प्रोटोकॉल और स्टैंडर्ड का उपयोग करने के बजाय ऐसा किया।"
Advertisement

ट्विटर के पूर्व सीईओ ने आगे कहा "उम्मीद है कि उन्होंने [Diem ने] बहुत कुछ सीखा होगा, लेकिन मुझे लगता है कि इसमें काफी समय और प्रयास की बर्बादी हुई है। इन दो या तीन वर्षों को दुनिया भर के लोगों के लिए बिटकॉइन को अधिक सुलभ बनाने में खर्च किया जा सकता था, जिसका फायदा उनके [मेटा के] मैसेंजर प्रोडक्ट और इंस्टाग्राम व व्हाट्सऐप को होता।"
Advertisement

जैक डोर्सी बिटकॉइन अपने शब्दों के जरिए बिटकॉइन को काफी सपोर्ट करते हैं और इकोसिस्टम को बेहतर बनाने के तरीकों पर काम कर रहे हैं। उनकी पेमेंट कंपनी Block वर्तमान में Bitcoin माइनर्स के लिए किफायती हार्डवेयर बनाने के साथ-साथ सस्ते और आसानी से इस्तेमाल किए जाने वाले बिटकॉइन वॉलेट पर काम कर रही है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  3. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  4. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  9. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  10. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.