iQoo Z7 5G के लॉन्च के बाद iQoo Z6 5G का भारत में प्राइस घटा, जानें नया प्राइस और ऑफर्स 

कंपनी ने iQoo Z6 5G के नए प्राइस के साथ ही इस पर अतिरिक्त डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स की भी पेशकश की है

iQoo Z7 5G के लॉन्च के बाद iQoo Z6 5G का भारत में प्राइस घटा, जानें नया प्राइस और ऑफर्स 

कंपनी ने Z6 5G के सभी वेरिएंट्स के प्राइस 1,000 रुपये घटाए हैं

ख़ास बातें
  • इस हैंडसेट में ऑक्टाकोर Snapdragon 695 चिपसेट दिया गया है
  • यह 128 GB की इंटरनल स्टोरेज और दो कलर्स में उपलब्ध है
  • इसे पिछले वर्ष लॉन्च किया गया था
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी iQoo के हाल ही में भारत में Z7 5G स्मार्टफोन को दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया था। इसके बाद कंपनी ने पिछले वर्ष लॉन्च किए गए iQoo Z6 5G का प्राइस घटा दिया है। इस हैंडसेट में ऑक्टाकोर Snapdragon 695 चिपसेट है। यह तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध है। कंपनी ने iQoo Z6 5G के नए प्राइस के साथ ही इस पर अतिरिक्त डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स की भी जानकारी दी है। 

कंपनी ने Z6 5G के सभी वेरिएंट्स के प्राइस 1,000 रुपये घटाए हैं। इसके 4 GB वेरिएंट का प्राइस 15,499 रुपये था और यह घटकर 14,499 रुपये हो गया है। इसके 6 GB और 8 GB वेरिएंट्स के प्राइस घटकर 15,999 रुपये और 16,999 रुपये हो गए हैं। इसके अलावा कंपनी ने HDFC बैंक और ICICI बैंक के कार्ड पर 1,000 रुपये के अतिरिक्त डिस्काउंट की जानकारी दी है। यह स्मार्टफोन 128 GB की इंटरनल स्टोरेज और दो कलर्स पैसिफिक नाइट और नॉर्वे ब्लू में उपलब्ध है। 

iQoo Z6 5G के स्पेसिफिकेशंस

डुअल सिम (नैनो) स्‍लॉट के साथ आने वाला iQoo Z6 5G स्‍मार्टफोन Funtouch OS 12 की लेयर वाले Android 12 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलता है। 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ इसमें 6.58 इंच का फुल-HD+ (1,080x2,408 पिक्सल) डिस्प्ले है। फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 8GB तक LPDDR4X रैम का सपोर्ट मिला है। इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का है, जिसमें सैमसंग ISOCELL JN1 सेंसर लगा है। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2 मेगापिक्सल का बोकेह कैमरा दिया गया है।  iQoo Z6 5G में 16 मेगापिक्‍सल का सैमसंग 3P9 सेल्‍फी कैमरा है। फोन में 128GB इंटरनल स्टोरेज है, जिसे एसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।  

iQoo Z6 5G में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ v5.1, GPS/ A-GPS, USB टाइप-C और 3.5mm हेडफोन जैक है। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसकी 5,000mAh की बैटरी 18 वॉट फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। iQoo ने भारत में मंगलवार को नया स्मार्टफोन Z7 5G लॉन्च किया था। कंपनी का दावा है कि यह भारतीय मार्केट के लिए डिवेलप किया गया उसका पहला हैंडसेट है। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Best-in-class performance
  • Bright AMOLED display
  • Very good camera performance
  • Good battery life
  • IP54 rating
  • कमियां
  • Single speaker
  • Bloatware, spam from native apps
  • No ultra-wide camera
डिस्प्ले6.38 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 920
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन2400x1080 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Pad 9 Pro Max होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग!
  2. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
  3. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  4. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP69, IP69 रेटिंग!
  5. Aadhaar में ईमेल घर बैठे करें अपडेट, सरकार ने फीस कर दी है फ्री
  6. WhatsApp से कर पाएंगे बिजली और यूटिलिटी बिल का भुगतान, जानें
  7. Redmi 17 5G भारत में लॉन्च: 7900mAh बैटरी के साथ 50MP कैमरा से लैस, जानें कितनी है कीमत
  8. Realme P4s 5G को सेल के पहले दिन ही ₹3000 सस्ती कीमत में खरीदने का मौका
  9. Uber layoffs 2026: उबर फिर निकालेगी 3 हजार से ज्यादा कर्मचारी, COVID-19 के बाद दूसरी सबसे बड़ी छंटनी
  10. Huawei Watch GT 7, Watch GT 7 Pro लॉन्च, सिंगल चार्ज में 21 दिन तक चलेगी, जानें और क्या है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »