Bitcoin माइनर्स के लिए खुशखबरी, 23 फरवरी को Intel लॉन्च करेगी खास माइनिंग चिप

2018 में, यूएस पेटेंट एंड ट्रेडमार्क ऑफिस ने Intel को SHA-256 एल्गोरिथ्म का उपयोग करने वाली क्रिप्टोकरेंसी को कुशलतापूर्वक माइन करने के लिए पेटेंट दिया था।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 19 जनवरी 2022 20:25 IST
ख़ास बातें
  • Intel 23 फरवरी को ISSCC में लॉन्च करेगी खास ASIC चिप
  • Bitcoin माइनिंग के लिए डिज़ाइन किया जाएगा
  • 2018 में, यूएस पेटेंट एंड ट्रेडमार्क ऑफिस ने कंपनी को दिया था खास पेटेंट

सीपीयू या जीपीयू के विपरीत ASIC एक ऐसा चिप होता है, जिसे किसी खास कार्य के लिए डिज़ाइन किया जाता है

सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग दिग्गज Intel अगले महीने इंटरनेशनल सॉलिड-स्टेट सर्किट्स कॉन्फ्रेंस (ISSCC) में क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) की दुनिया में एक बड़ी घोषणा कर सकती है। इस इवेंट में कंपनी एक नई "बोनांजा माइन चिप" पेश करने की योजना बना रही है, जो माइनिंग के लिए एक एनर्जी-एफिशिएंट बिटकॉइन ASIC (एप्लिकेशन-स्पेसिफिक इंटिग्रेटेड सर्किट) होगी। वर्तमान में कंपनी की इस आगामी योजना के बारे में बहुत कम जानकारियां उपलब्ध हैं, लेकिन एक डॉकेट के अनुसार, इंटेल ने 23 फरवरी के लिए हाइलाइटेड चिप रिलीज़ कैटेगरी में एक स्लॉट बुक किया है।

यह स्पष्ट नहीं है कि Intel एक अंतिम प्रोडक्ट पेश करेगी या यह केवल एक प्रोटोटाइप चिप होगी। जैसा कि Tom's Hardware की एक रिपोर्ट में बताया गया है, इंटेल काफी समय से Bitcoin मार्केट में कदम करने पर काम कर रही है। 2018 में, यूएस पेटेंट एंड ट्रेडमार्क ऑफिस ने कंपनी को SHA-256 एल्गोरिथ्म का उपयोग करने वाली क्रिप्टोकरेंसी को कुशलतापूर्वक माइन करने के लिए पेटेंट दिया था। इंटेल ने अगस्त 2021 में प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज Coinbase में एक छोटी हिस्सेदारी का भी खुलासा किया था।
Advertisement

सीपीयू या जीपीयू के विपरीत ASIC एक ऐसा चिप होता है, जिसे किसी खास कार्य के लिए डिज़ाइन किया जाता है। Intel के मामले में, यह बिटकॉइन माइनिंग के लिए इस्तेमाल होगा। ये चिप केवल एक ही प्रकार के काम पर पूरा फोकस करते हैं।

अक्सर, ग्राफिक्स कार्ड या जीपीयू को क्रिप्टोकरेंसी माइनिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यही कारण है कि कई लोग चल रही GPU की कमी को इथेरियम माइनिंग से जोड़ रहे हैं। लोगों का मानना है कि जीपीयू का मार्केट से ऐसे गायब होने के पीछे माइनर्स का हाथ है। हालांकि,  Bonanza Mine के नाम वाली यह इंटेल की खास माइनिंग चिप इथेरियम माइनिंग (Ethereum Mining) की समस्या का समाधान नहीं करेगी, क्योंकि ASIC केवल बिटकॉइन माइनिंग (Bitcoin Mining) के लिए तैयार की जाएगी।
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Intel, ISSCC, Intel mining Chip, Intel Bitcoin Mining Chip
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  2. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  6. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  8. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.