Huawei MateBook 14s i9 वर्जन लॉन्च, 16GB स्टोरेज के साथ दमदार फीचर्स से लैस, जानें कीमत

Huawei MateBook 14s i9 version में 14.2 इंच की 2.5K रेजोल्यूशन और 3:2 आस्पेक्ट रेशियो है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz, 400 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और 100% sRGB कलर गेमुट है।

Huawei MateBook 14s i9 वर्जन लॉन्च, 16GB स्टोरेज के साथ दमदार फीचर्स से लैस, जानें कीमत
ख़ास बातें
  • Huawei MateBook 14s का intel core i9 प्रोसेसर वेरिएंट लॉन्च कर दिया है।
  • Huawei MateBook 14s i9 version की कीमत 8699 yuan (1,03,251 रुपये) है।
  • Huawei MateBook 14s i9 version में 14.2 इंच की डिस्प्ले है।
विज्ञापन
Huawei ने Huawei MateBook 14s का intel core i9 प्रोसेसर वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। इस लैपटॉप में 16GB RAM और 1TB स्टोरेज दी गई है। इस साल की शुरुआत में Huawei ने MateBook 14s लैपटॉप Intel 12th-gen कोर प्रोसेसर और 2.5k रेजॉल्यूशन डिस्प्ले चीन में लॉन्च किया था। यहां हम आपको इस लैपटॉप के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में बता रहे हैं।
 

Huawei MateBook 14s i9 version की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Huawei MateBook 14s i9 version के 16GB और 1TB SSD स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8699 yuan यानी कि 1,03,251 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात की जाए तो यह Space Gray, Bright Moon Silver और Spruce Green में उपलब्ध है।

MateBook 14s i9 version प्री सेल के लिए उपलब्ध है और बिक्री 29 दिसंबर से शुरू होगी। यह नया वेरिएंट बिक्री के लिए चीन में उपलब्ध होगा। हालांकि 12th जनरेशन Core i7 वर्जन लैपटॉप की यूरोप में कीमत £1299.99 यानी कि 1,30,496 रुपये है।
 

Huawei MateBook 14s i9 version के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Huawei MateBook 14s i9 version में 14.2 इंच की 2.5K रेजोल्यूशन और 3:2 आस्पेक्ट रेशियो है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz, 400 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और 100% sRGB कलर गेमुट है। यह डिस्प्ले 10 प्वाइंट टच को सपोर्ट करती है। प्रोसेसर की बात करें तो यह लैपटॉप intel core i9 पर काम करता है। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 4 स्पीकर ऑडियो सिस्टम, बिल्ट इन 60Wh बैटरी और 90W GaN चार्जर मिलता है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो हुवावे के इस लैपटॉप में थंडरबोल्ट 4, एचडीएमआई, यूएसबी-ए दिया गया है। सॉफ्टवेयर के मामले में नया MateBook 14s हाइपरटर्मिनल का सपोर्ट करता है, जो मोबाइल फोन, टैबलेट, मॉनिटर, स्मार्ट स्क्रीन और अन्य डिवाइसेज के साथ इंटरकनेक्टिविटी की सुविधा प्रदान करता है। यह डिवाइस मैटल बॉडी डिजाइन के साथ आती है, जिसका वजन करीब 1.43 किलो है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले साइज14.20-inch
डिस्प्ले रेज़ल्यूशन2520x1680 पिक्सल
Touchscreenहां
प्रोसेसरकोर आई5
रैम16 जीबी
ओएसWindows 10 Home
एसएसडी512GB
वज़न1.43 किलो
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
  2. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  3. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  4. TV की जरूरत खत्म? नया XGIMI 4K प्रोजेक्टर दीवार पर दिखाएगा IMAX स्टाइल में मूवी, जानें कीमत
  5. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  8. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  9. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  10. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »