इंडोनेशिया की Crypto एक्सचेंज Pintu ने सीरीज बी फंडिंग में जुटाए 878 करोड़

Pintu इंडोनेशिया के क्रिप्टो इनवेस्टर्स के लिए काम करती है जो Bitcoin और Ether जैसी पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी में डील करते हैं।

इंडोनेशिया की Crypto एक्सचेंज Pintu ने सीरीज बी फंडिंग में जुटाए 878 करोड़

क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग इंडोनेशिया में शुरुआती चरण में है

ख़ास बातें
  • Pintu को अप्रैल 2020 में लॉन्च किया गया था
  • यह इंडोनेशिया की टॉप 3 क्रिप्टो एक्सचेंज्स में से एक है
  • कंपनी सार्वजनिक रूप से इसके ट्रेडिंग वॉल्यूम का खुलासा नहीं करती है
विज्ञापन
इंडोनेशिया की क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज Pintu ने सीरीज बी फंडिंग राउंड में $113 मिलियन (लगभग 878 करोड़ रुपये) जुटाए हैं। इस फंडिंग राउंड में पुराने इनवेस्टर Lightspeed Venture Partners के साथ इस बार Intudo Ventures, Pantera Capital और Northstar Group ने भी भाग लिया। यह नई रकम मिलने के बाद स्टार्टअप नए फीचर्स और प्रोडक्ट्स को लॉन्च करेगा ताकि कंपनी की ग्रोथ आगे बढ़ सके। इसके अलावा फर्म Pintu Academy के एजुकेशनल प्रोग्राम में भी इनवेस्ट करेगी ताकि निवेशकों के क्रिप्टो ज्ञान को बढ़ाया जा सके, जिससे कि वे क्रिप्टो एसेट्स के निवेश से जुड़े जोखिमों को बेहतर तरीके से समझ सकें, और स्वस्थ निवेश की प्रक्रिया चला सकें। 

Pintu इंडोनेशिया के क्रिप्टो इनवेस्टर्स के लिए काम करती है जो Bitcoin और Ether जैसी पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी में डील करते हैं। फर्म को मिनिस्ट्री ऑफ ट्रेड के अंतर्गत Commodity Futures Trading Regulatory Agency (Bappebti) का लाइसेंस प्राप्त है। 

बीते दिनों TechCrunch को Pintu के फाउंडर और सीईओ Jeth Soetoyo ने बताया था कि 2021-22 के लिए कैसे कंपनी ने इंडोनेशिया में क्रिप्टो इनवेस्टर्स की संख्या को दोगुना कर लिया है। उन्होंने एक नोट में कहा, "हमें लगता है कि क्रिप्टो एडॉप्शन इंडोनेशिया में अभी अपने शुरुआती चरण में ही है, हम यूजर्स को इसके मूल सिद्धांतों के बारे में सिखा रहे हैं जो कि इस ग्रोथ के स्वस्थ रूप से चलते रहने के लिए बहुत जरूरी है।" 

Pintu को अप्रैल 2020 में लॉन्च किया गया था। Soetoyo के अनुसार, यह इंडोनेशिया की टॉप 3 क्रिप्टो एक्सचेंज्स में से एक है। कंपनी सार्वजनिक रूप से इसके ट्रेडिंग वॉल्यूम का खुलासा नहीं करती है। इसके लोकल प्रतिद्वंदियों में Indodax और Tokocrypto शामिल हैं। 

कंपनी को फिलहाल ताजा कैपिटल का लाभ हुआ है। The Block को दिए एक इंटरव्यू में फर्म ने कहा कि वह इंडोनेशिया में और विस्तार करना चाहती है, जो कि विश्व का चौथा सबसे बड़ी आबादी वाला राष्ट्र है। फर्म ने कहा कि इस फंड से वह नए प्रोडक्ट्स और सर्विसेज ऑफर करेगी जिसमें डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस और नॉन फंजीबल टोकन भी शामिल हैं। फिलहाल कंपनी में 200 कर्माचारी काम करते हैं और अगले दो साल में यह इस संख्या को दोगुना करने का लक्ष्य रखती है।  
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »