भारत ने होर्मुज से जहाजों के सुरक्षित रास्ते के लिए ईरान को क्रिप्टो में पेमेंट देने से किया इनकार

मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स और शिपिंग मिनिस्ट्री की ओर से स्थिति का आकलन करने के बाद फारस की खाड़ी में फंसे भारत से जुड़े जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य को पार करने के लिए हरी झंडी दी जाती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 अप्रैल 2026 20:42 IST
ख़ास बातें
  • पिछले सप्ताह दो भारतीय जहाजों पर ईरान के सुरक्षा बलों ने फायरिंग की थी।
  • इसके बाद इन जहाजों को वापस लौटना पड़ा था
  • अमेरिक और ईरान के बीच होर्मुज की नाकाबंदी को लेकर विवाद है

कुछ स्कैमर्स होर्मुज से सुरक्षित निकलने के लिए जहाजों से क्रिप्टो में पेमेंट मांग रहे हैं

ईरान के निकट होर्मुज जलडमरूमध्य से अपने जहाजों के सुरक्षित रास्ते के लिए क्रिप्टोकरेंसी या कैश में किसी भुगतान से भारत ने इनकार किया है। पिछले सप्ताह दो भारतीय जहाजों पर इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग को पार करने की कोशिश में ईरान के सुरक्षा बलों ने फायरिंग की थी। इसके बाद इन जहाजों को वापस लौटना पड़ा था। 

इनमें से एक टैंकर Sanmar Herald के कैप्टन की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सामने आई थी। इसमें ईरान के सुरक्षा बलों से इस टैंकर के कैप्टन फायरिंग रोकने का निवेदन कर रहे थे। उन्होंने ईरानी सुरक्षा बलों को बताया था कि उनके पास होर्मुज से निकलने के लिए अनुमति है। इसके बावजूद फायरिंग की जा रही है। इस कैप्टन ने सुरक्षा बलों को वापस लौटने की जानकारी दी थी। 

भारत ने इन दावों को गलत बताया है कि होर्मुज से जहाजों के मूवमेंट के लिए ईरान के साथ डील की गई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि पिछले सप्ताह हुई यह घटना क्रिप्टो स्कैम से जुड़ी है। इन रिपोर्ट्स में बताया गया था कि होर्मुज से सुरक्षित निकलने के लिए स्कैमर्स ने जहाजों के मालिकों को क्रिप्टो में भुगतान करने को कहा है। इस स्कैम का कम से कम एक जहाज शिकार हुआ है। हालांकि, होर्मुज से निकलने पर इस जहाज पर फायरिंग की गई थी। भारत की शिपिंग मिनिस्ट्री ने बताया है कि Sanmar Herald के सुरक्षित रास्ते के लिए कोई भुगतान नहीं किया गया था। 

मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स और शिपिंग मिनिस्ट्री की ओर से स्थिति का आकलन करने के बाद फारस की खाड़ी में फंसे भारत से जुड़े जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य को पार करने के लिए हरी झंडी दी जाती है। हाल ही में एक रिपोर्ट में बताया गया था कि ईरान से जुड़े कुछ ग्रुप मिलिट्री ड्रोन खरीदने के लिए क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके अलावा रूस के भी कुछ ग्रुप के क्रिप्टोकरेंसी से ड्रोन और कंपोनेंट्स खरीदने की रिपोर्ट है। यूक्रेन के खिलाफ हमलों में रूस बड़ी संख्या में ड्रोन का इस्तेमाल कर रहा है। ब्लॉकचेन एनालिटिक्स फर्म Chainalysis की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि ड्रोन्स की अधिकतर खरीदारी सामान्य फाइनेंशियल ट्रांजैक्शंस के जरिए होती है। हालांकि, कुछ मामलों में ब्लॉकचेन के साथ संपर्क होने की वजह से क्रिप्टोकरेंसीज के जरिए ड्रोन खरीदने का भी पता चला है। 


 

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  9. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  11. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.