Bitcoin माइनिंग ना करें लोग, इस देश में दिलाई जा रही पवित्र शपथ

यहां के सैकड़ों लोग क्रिप्टो माइनिंग कर रहे हैं, जिसकी वजह से क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति गंभीर रूप से प्रभावित हुई है।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 19 जनवरी 2022 16:49 IST
ख़ास बातें
  • जॉर्जिया के सवेनेती शहर के लोगों को दिलाई जा रही शपथ
  • बिटकॉइन माइनिंग की वजह से इलाके में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है
  • शहर में विरोध-प्रदर्शन शुरू होने के बाद यह कदम उठाया गया है

बिटकॉइन माइनिंग में बहुत अधिक बिजली की खपत होती है।

Photo Credit: Bloomberg

क्रिप्‍टोकरेंसी (Cryptocurrency) की दुनिया में बिटकॉइन (Bitcoin) की बादशाहत कायम है। यही वजह है कि आए दिन लोग बिटकॉइन माइनिंग में शामिल हो रहे हैं। गौरतलब है कि बिटकॉइन माइनिंग में बहुत अधिक बिजली की खपत होती है। बिटकॉइन माइनिंग में हो रही बिजली खपत को कम करने के लिए जॉर्जिया के एक शहर ने सख्‍त फैसला लिया है। खबरें हैं कि जॉर्जिया के सवेनेती शहर के लोगों को क्रिप्टो माइनिंग में शामिल होने रोकने के लिए पवित्र शपथ लेने के लिए कहा गया है। 

CoinTelegraph की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना महामारी ने सवेनेती रीजन की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर डाला है, जो काफी हद तक पर्यटन पर निर्भर है। ऐसे में कमाई जारी रखने के लिए यहां के सैकड़ों लोग क्रिप्टो माइनिंग कर रहे हैं। इसकी वजह से क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति गंभीर रूप से प्रभावित हुई है। 

बिटकॉइन टोकन के निर्माण में एडवांस कंप्यूटरों पर एल्गोरिदम को सॉल्‍व करने का कठिन काम करना होता है। इन मशीनों को हर समय प्लग-इन करने की जरूरत होती है। ये मशीनें काफी बिजली की खपत करती हैं। इससे इलाके में बिजली की आपूर्ति पर असर पड़ता है। न्‍यूज आउटलेट Sputnik Georgia द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो क्लिप में लोगों को क्रिप्‍टोकरेंसी माइनिंग के खिलाफ सेंट जॉर्ज की पवित्र शपथ लेते हुए देखा जा सकता है।

ज्‍यादा बिजली आपूर्ति की मांग को लेकर शहर में विरोध-प्रदर्शन शुरू होने के बाद यह कदम उठाया गया है।
Advertisement

Cryptocurrency.net के अनुसार, सवेनेती में सप्‍लाई होने वाली सस्‍ती बिजली ने क्रिप्‍टो माइनर्स को आकर्षित किया है। इस पहाड़ी इलाके में बिजनेसेज को प्रोत्‍साहित करने के लिए सस्‍ती बिजली दी जाती है। लेकिन क्रिप्‍टो माइनिंग की वजह से यहां बिजली की आपूर्ति पर काफी असर पड़ा है। 
Advertisement

पिछले साल एक रिसर्च रिपोर्ट में दावा किया गया था कि 1 जनवरी 2016 से 30 जून 2018 के बीच चार प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी की माइनिंग से 13 मिलियन मीट्रिक टन कार्बन डाइऑक्साइड निकली है। हाल के दिनों में कई अन्य देशों ने भी क्रिप्टो माइनिंग में खर्च हो रही बेतहाशा बिजली को बचाने के लिए उपाय लागू किए हैं। 

इसी साल की शुरुआत में कोसोवो ने देश में कुल 300 क्रिप्टो माइनिंग मशीनों को जब्त किया था। इन मशीनों को लोगों के घरों, गैरेज और बालकनियों में फ‍िट करके क्रिप्‍टो माइनिंग की जा रही थी। कोसोवो ने 5 जनवरी को क्रिप्टो माइनिंग पर बैन लगा दिया था। 
Advertisement
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  2. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  3. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  3. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  9. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.