Bitcoin, Ether नुकसान में, जानें कैसा है बाकी क्रिप्‍टोकरेंसी का हाल

मंगलवार को बिटकॉइन (Bitcoin) ने 31,178 डॉलर (लगभग 24 लाख रुपये) पर कारोबार शुरू किया।

Bitcoin, Ether नुकसान में, जानें कैसा है बाकी क्रिप्‍टोकरेंसी का हाल

Photo Credit: Pixabay/Sergei Tokmakov

ख़ास बातें
  • हालांकि Tether और USD Coin जैसे स्‍टेबलकॉइंस के एक ग्रुप ने फायदा देखा है
  • Shiba Inu ने भी कुछ बढ़त बनाई है
  • डिजिटल-एसेट फंड ने साल का दूसरा सबसे बड़ा आउटफ्लो देखा है
विज्ञापन
क्रिप्‍टोकरेंसी (cryptocurrency) मार्केट को मुनाफा देखे हुए काफी समय हो गया है। बीते कई दिनों से मार्केट में उतार-चढ़ाव का दौर है। मंगलवार को बिटकॉइन (Bitcoin) ने 31,178 डॉलर (लगभग 24 लाख रुपये) पर कारोबार शुरू किया। इंडियन एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर के अनुसार, BTC की वैल्‍यू 1.93 फीसदी गिर गई है। इसी तरह, इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर BTC की कीमतों में 2.96 फीसदी से ज्‍यादा की गिरावट आई है। Binance और Coinbase के आंकड़े बताते हैं कि BTC की कीमत लगभग 29,347 डॉलर ( 22 लाख रुपये) है।

मार्केट के स्‍लो डाउन का असर दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्‍टोकरेंसी ईथर (Ether) पर भी दिखाई दिया है। मई के आखिरी हफ्ते में भी यह घाटे के असर को खत्‍म नहीं कर पाई है। गैजेट्स 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर ने बताया है कि 1.29 फीसदी की गिरावट के साथ ETH का मूल्य 2,116 डॉलर (लगभग 1.64 लाख रुपये) के करीब है।

Cardano, Solana, Polkadot, Avalanche, Polygon और Litecoin ने भी आज नुकसान के साथ शुरुआत की है। हालांकि Tether और USD Coin जैसे स्‍टेबलकॉइंस के एक ग्रुप ने फायदा देखा है। बात करें मीम कॉइंस की, तो Dogecoin जहां नुकसान में चल रही है, वहीं, Shiba Inu ने कुछ बढ़त बनाई है। कॉइनशेयर की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, डिजिटल-एसेट फंड ने साल का दूसरा सबसे बड़ा आउटफ्लो देखा है, क्योंकि पिछले हफ्ते इन्‍वेस्‍टर्स ने इंडस्‍ट्री से लगभग 141 मिलियन डॉलर (लगभग 1,109 करोड़ रुपये) निकाल लिए। 

हालांकि CoinDCX की टीम ने कहा है कि लंबे समय में क्रिप्टो इंडस्‍ट्री के लिए सपोर्ट मजबूत है। क्रिप्टो इंडस्‍ट्री का मार्केट कैप वर्तमान में 1.26 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 98,01,558 करोड़ रुपये) है। इस बीच, स्विस वॉच मेकर, टैग ह्यूअर (Tag Heuer) और इटैलियन ब्रैंड गुच्ची (Gucci) जैसी कई लग्‍जरी फर्मों ने  सिलेक्‍टेड क्रिप्टोकरेंसी में क्रिप्टो पेमेंट स्वीकार करना शुरू कर दिया है।

 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  5. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  9. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  10. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »