क्रिप्टो पर टैक्स लगाने का सरकार के पास अधिकार, बैन पर बाद में फैसला: फाइनेंस मिनिस्टर

बजट में वर्चुअल करंसीज के लिए एक वर्ष में 10,000 रुपये से अधिक की पेमेंट्स पर 1 प्रतिशत TDS और ऐसे गिफ्ट को प्राप्त करने वाले पर टैक्स लगाने का प्रस्ताव दिया गया था

क्रिप्टो पर टैक्स लगाने का सरकार के पास अधिकार, बैन पर बाद में फैसला: फाइनेंस मिनिस्टर

सरकार 1 अप्रैल से प्राइवेट डिजिटल एसेट से मिलने वाले प्रॉफिट पर 30 प्रतिशत टैक्स लगाएगी

ख़ास बातें
  • सरकार 1 अप्रैल से प्राइवेट डिजिटल एसेट से प्रॉफिट पर टैक्स लगाएगी
  • स्वदेशी जागरण मंच जैसे संगठन क्रिप्टोकरंसीज पर प्रतिबंध चाहते हैं
  • अमेरिका में भी क्रिप्टोकरंसीज को लेकर कानून बनाने की मांग हो रही है
विज्ञापन
फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि सरकार के पास क्रिप्टोकरंसी से मिलने वाले प्रॉफिट पर टैक्स लगाने का अधिकार है। इसके साथ ही उनका कहना था कि क्रिप्टोकरंसी को बैन करने के बारे में फैसला विचार विमर्श के बाद किया जाएगा। केंद्रीय बजट पर सामान्य चर्चा के दौरान उत्तर देते हुए सीतारमण ने कहा, "इस स्तर पर मैं सरकार इसे कानूनी दर्जा देने या बैन करने नहीं जा रही। विचार विमर्श के बाद मिलने वाले फीडबैक के आधार पर बैन लगाने या नहीं लगाने के बारे में फैसला होगा।"

क्रिप्टोकरंसीज से जुड़ी ट्रांजैक्शंस से मिलने वाले प्रॉफिट के बारे में सीतारमण ने कहा, "यह वैध है या अवैध, यह प्रश्न अलग है लेकिन इस पर टैक्स लगाया जाएगा।" उन्होंने कांग्रेस की सांसद छाया वर्मा की ओर से क्रिप्टोकरंसी पर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में यह जानकारी दी। वर्मा ने पूछा था कि क्या क्रिप्टोकरंसी पर टैक्स लगाना वैध है। सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा था कि केवल रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ओर से जारी किए जाने वाले डिजिटल रुपये को करंसी के तौर पर मान्यता दी जाएगी और सरकार 1 अप्रैल से किसी अन्य प्राइवेट डिजिटल एसेट से मिलने वाले प्रॉफिट पर 30 प्रतिशत टैक्स लगाएगी।

बजट में वर्चुअल करंसीज के लिए एक वर्ष में 10,000 रुपये से अधिक की पेमेंट्स पर 1 प्रतिशत TDS और ऐसे गिफ्ट को प्राप्त करने वाले पर टैक्स लगाने का प्रस्ताव दिया गया था। TDS के लिए लिमिट विशेष कैटेगरी में आने वाले लोगों के लिए एक वर्ष में 50,000 रुपये की होगी। इनमें व्यक्ति/हिंदू अविभाजित परिवार (HUF) शामिल हैं जिन्हें अपने एकाउंट्स का ऑडिट इनकम टैक्स एक्ट के तहत कराना होगा। ऐसे एसेट्स में ट्रांजैक्शंस से मिलने वाली आमदनी को कैलकुलेट करने पर किसी खर्च या भत्ते के डिडक्शन की अनुमति नहीं होगी। यह भी स्पष्ट किया गया है कि वर्चुअल डिजिटल एसेट्स के ट्रांसफर से होने वाले लॉस को किसी अन्य आमदनी के बदले सेट ऑफ करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 

वर्चुअल करंसीज के लिए पेमेंट्स पर 1 प्रतिशत के TDS का प्रावधान 1 जुलाई और प्रॉफिट पर टैक्स लगाने का 1 अप्रैल से लागू होगा। इससे पहले स्वदेशी जागरण मंच जैसे कुछ संगठन क्रिप्टोकरंसीज पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर चुके हैं। इन संगठनों का कहना है कि क्रिप्टोकरंसीज का इस्तेमाल गैर कानूनी गतिविधियों की फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग के लिए किया जा सकता है। अमेरिका जैसे कुछ देशों में भी क्रिप्टोकरंसीज को लेकर कानून बनाने पर विचार किया जा रहा है।


(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Tax, Bitcoin, Government, Profit, TDS, Payments
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  4. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  6. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  7. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  8. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  9. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  10. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »