क्रिप्टो ऑप्शंस की OTC ट्रेडिंग करने वाला अमेरिका का पहला बड़ा बैंक बना Goldman Sachs

OTC ट्रेड में दो पार्टीज अन्य क्रिप्टोकरेंसीज या सामान्य करेंसी के लिए क्रिप्टो एसेट्स में सीधे ट्रेड करती हैं

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 22 मार्च 2022 15:09 IST
ख़ास बातें
  • यह OTC प्रोडक्ट अमेरिका के किसी बड़े बैंक की ऐसी पहली पेशकश है
  • OTC ट्रेड में दो पार्टीज सीधे ट्रेड करती हैं
  • इस तरह के ट्रेड में रिस्क अधिक होता है

OTC क्रिप्टो ऑप्शंस ट्रेडिंग में रिस्क अधिक है।

अमेरिका में क्रिप्टो ट्रेडिंग में बढ़ोतरी हो रही है। इसी कड़ी में Goldman Sachs ने इनवेस्टमेंट फर्म Galaxy Digital के साथ बिटकॉइन से जुड़े एक इंस्ट्रूमेंट की शुरुआत की है। यह ओवर-द-काउंटर (OTC) प्रोडक्ट अमेरिका के किसी बड़े बैंक की क्रिप्टो सेगमेंट में पहली पेशकश है। यह एक 'नॉन-डिलीवरेबल ऑप्शन' है। इसकी सेटलमेंट पहले से तय मैच्योरिटी की तिथि पर कैश में की जाएगी। 

OTC ट्रेड में दो पार्टीज अन्य क्रिप्टोकरेंसीज या सामान्य करेंसी के लिए क्रिप्टो एसेट्स में सीधे ट्रेड करती हैं। इसमें बड़ी मात्रा में क्रिप्टो एसेट्स को बिना किसी इंटरमीडियरी के खरीदा जा बेचा जा सकता है। Galaxy Digital के को-प्रेसिडेंट, Damien Vanderwilt ने कहा, "Goldman Sachs का हमारी फर्म पर लगातार विश्वास हमारी एक्सपर्टाइज और इंस्टीट्यीशंस की ओर से बढ़ती डिमांड को पूरा करने की क्षमता का प्रमाण है।" Goldman Sachs की शुरुआत 1869 में हुई थी। पिछले वर्ष इसने CME Group के साथ बिटकॉइन प्रोडक्ट्स की ट्रेडिंग शुरू की थी। इसके डिजिटल एसेट्स के एशिया पैसिफिक के हेड,  Max Minton का कहना था, "Galaxy Digital के साथ हमारा पहला कैश में सेटलमेंट वाला क्रिप्टोकरेंसी ऑप्शंस ट्रेड के लिए जुड़कर हम खुश हैं। यह हमारी डिजिटल एसेट्स से जुड़ी क्षमताओं में एक महत्वपूर्ण प्रगति है।" 

Galaxy Digital जैसे इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स आमतौर पर अपने फंड को एसेट्स की बड़ी मात्रा में लगाते हैं। ये ट्रांजैक्शंस क्रिप्टो एक्सचेंजों के जरिए होती हैं और इस वजह से व्यक्तिगत इनवेस्टर्स या इंस्टीट्यूशंस एक OTC सिस्टम में इसके लिए डेस्क से संपर्क कर सकते हैं। Coinbase Ventures के Connor Dempsey ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया, "उदाहरण के लिए, अगर आप बड़ी संख्या में बिटकॉइन खरीदने की कोशिश करते हैं तो आपको समस्या हो सकती है। अगर आप यह पूरी खरीद एक एक्सचेंज पर करते हैं तो ऐसा हो सकता है कि इसे एक बार में न खरीदा जा सके और आपकी इसे कई सेलर्स से खरीदना पड़ सकता है।"

Goldman Sachs ने पिछले वर्ष Galaxy Digital के साथ बिटकॉइन फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट्स की ट्रेडिंग शुरू की थी। हालांकि, इसकी नई OTC क्रिप्टो ऑप्शंस ट्रेडिंग में रिस्क अधिक है। इसमें Goldman Sachs के लिए क्रिप्टोकरेंसीज में वोलैटिलिटी एक समस्या हो सकती है। हाल के महीनों में कुछ फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस ने क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर अपना रुख बदला है और ये इससे जुड़ी ट्रेडिंग में संभावना तलाश रहे हैं।
Advertisement

 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Options, Bitcoin, Goldman Sachs, America, Trading, Risk, Investors
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.