Cryptocurrency के क्षेत्र में बड़ी तैयारी के साथ उतरेंगे ट्विटर के पूर्व CEO जैक डोर्सी, बताई प्‍लानिंग

ट्विटर के को-फाउंडर रहे डोर्सी ने पिछले साल नवंबर में इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को अलविदा कह दिया था।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 17 जनवरी 2022 13:14 IST
ख़ास बातें
  • ओपन बिटकॉइन माइनिंग का आइडिया पिछले साल शेयर किया गया था
  • जैक डोर्सी इसी आइडिया को हकीकत बनाने पर काम कर रहे हैं
  • उनकी कंपनी क्रिप्टोकरेंसी कम्‍युनिटी के साथ खुले तौर पर सहयोग करेगी

‘ब्लॉक’ का सिस्टम कब तैयार होगा, इसकी कोई टाइमलाइन कंपनी ने नहीं बताई है।

ट्विटर के पूर्व CEO और को-फाउंडर जैक डोर्सी (Jack Dorsey) ने क्रिप्‍टोकरेंसी के क्षेत्र में बड़े कदम का ऐलान किया है। डोर्सी ने घोषणा की है कि उनकी डिजिटल पेमेंट्स फर्म ‘ब्लॉक' (Block) लोगों के लिए बिटकॉइन माइनिंग को आसान बनाने पर काम कर रही है। एक ट्वीट में डोर्सी ने कहा कि ‘ब्लॉक' ‘ऑफ‍िशियली एक ओपन बिटकॉइन माइनिंग सिस्‍टम का निर्माण कर रही है।' गौरतलब है कि ब्‍लॉक का नाम पहले स्‍क्‍वॉयर था। ओपन बिटकॉइन माइनिंग का आइडिया पिछले साल शेयर किया गया था। भारत में बिटकॉइन की कीमत फ‍िलहाल 34.11 लाख रुपये के आसपास है। 

ट्विटर के को-फाउंडर रहे डोर्सी ने पिछले साल नवंबर में इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को अलविदा कह दिया था। डोर्सी अब अपनी डिजिटल पेमेंट्स फर्म पर फोकस कर रहे हैं, जो क्रिप्‍टोकरेंसी के क्षेत्र में काम करेगी। 
ब्‍लॉकचेन और आर्थिक सशक्‍तीकरण से जुड़े अपने व्‍यापक मिशन को दर्शाने के लिए डोर्सी ने स्‍क्‍वॉयर का नाम बदलकर ब्‍लॉक किया है।  

डोर्सी के ट्वीट के अनुसार, ब्लॉक की हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर टीमें क्रिप्टोकरेंसी कम्‍युनिटी के साथ खुले तौर पर सहयोग करेंगी। इसका मकसद एक मा‍इनिंग सिस्‍टम तैयार करना है, जिसका इस्‍तेमाल कोई भी कर सकता है।
Advertisement

ब्लॉक के हार्डवेयर के जनरल मैनेजर थॉमस टेम्पलटन ने ट्विटर पर प्रोजेक्‍ट का मकसद बताया है। इसके तहत माइनिंग को हर तरफ डिस्ट्रिब्‍यूट करने के लिए तमाम चीजें पर ध्‍यान दिया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि हम इसे भविष्य की एक जरूरत के रूप में देखते हैं, जो पूरी तरह से डीसेंट्रलाइज्‍ड हो।

‘ब्लॉक' का सिस्टम कब तैयार होगा, इसकी कोई टाइमलाइन कंपनी ने नहीं बताई है। कंपनी क्रिप्टोकरेंसी को स्‍टोर करने के लिए एक वॉलेट पर भी काम कर रही है।
Advertisement

अपने ट्वीट में टेंपलटन ने कहा कि ज्यादातर लोगों के लिए खनन उपकरण खोजना अभी मुश्किल है। कंपनी इसी सिस्‍टम को तैयार करने पर काम कर रही है, ताकि कोई भी कहीं भी आसानी से माइनिंग कर सके।
Advertisement

साल 2021 में बिटकॉइन की कीमत रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची। हालांकि इस साल की शुरुआत बिटकॉइन के लिए अच्‍छी नहीं रही है। सोमवार को यह करेंसी 40,000 डॉलर (लगभग 30 लाख रुपये) से नीचे आ गई। यह सितंबर के बाद से बिटकॉइन का सबसे निचला स्‍तर है। 

ध्‍यान रहे बिटकॉइन माइनिंग का मतलब बिटकॉइन तैयार करने से है। इसके लिए बड़ी मशीनों का इस्‍तेमाल होता है, जिसमें काफी बिजली खर्च होती है। बिटकॉइन माइनिंग का पर्यावरण पर गंभीर असर पड़ता है, जिस वजह से दुनियाभर में इसकी अलोचना होती है। बिटकॉइन माइनिंग में खर्च हो रही बेतहाशा बिजली को देखते हुए हाल के दिनों में कई देशों ने कड़े कदम उठाए हैं। 
Advertisement
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro Series Sale Live: आज से 10 मिनट में घर पहुंचेंगे नए iPhones, कीमत से ऑफर्स तक जानें सब कुछ
  2. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  3. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  4. 2035 तक इंसानी आबादी के 100 गुना हो जाएंगे AI एजेंट्स!
  5. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
  6. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
  7. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  8. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  9. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  10. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.