Crypto रेगुलेशन पर सोच-समझकर लेंगे फैसला- निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्री ने क्रिप्टोकरेंसी के दुरुपयोग की ओर भी ध्यान दिलाते हुए कहा कि क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल अवैध कामों में भी किया जा सकता है

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 अप्रैल 2022 17:53 IST
ख़ास बातें
  • भारत सेंट्रल बैंक की ओर से डिजिटल करेंसी CBDC को करेगा लॉन्च
  • वित्त मंत्री ने क्रिप्टोकरेंसी के दुरुपयोग की ओर भी खींचा ध्यान
  • इंफ्रा फाइनेंसिंग के लिए भारत को कई बड़े बैंकों की है जरूरत

वित्त मंत्रालय ने क्रिप्टोकरेंसी को लेकर जल्दबाजी नहीं करने की बात कही है

भारत में क्रिप्टोकरेंसी रेगुलेशन के संबंध में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जल्दबाजी नहीं करने की बात कही है। उन्होंने क्रिप्टोकरेंसी के दुरुपयोग की ओर ध्यान दिलाते हुए कहा कि भारत में क्रिप्टोकरेंसी के रेगुलेशन के लिए बहुत सोच-समझकर ही कोई फैसला लिया जाएगा। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में बात करते हुए उन्होंने इस फैसले में जल्दबाजी नहीं करने पर जोर दिया। 

"इसके लिए इसे पूरा समय मिलना चाहिए। जो भी जानकारी हमें उपलब्ध है, उसके अनुसार हम इसके बारे में फैसला करेंगे। इसमें किसी तरह की जल्दबाजी नहीं होनी चाहिए।" मंत्री ने कहा। 

उन्होंने साफ किया कि ब्लॉकचेन में आने वाली डिस्ट्रिब्यूटेड लैजर टेक्नोलॉजी की प्रोग्रेस और इनोवेशन को प्रोमोट करने के लिए सरकार के दरवाजे खुले हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि हमारी मंशा क्रिप्टोकरेंसी और इसकी प्रगति को ठेस पहुंचाने की नहीं है लेकिन, हमें अपने आपको परिभाषित करना है। 

वित्त मंत्री ने क्रिप्टोकरेंसी के दुरुपयोग की ओर भी ध्यान दिलाते हुए कहा कि क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल अवैध कामों में भी किया जा सकता है। इसे मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवाद के वित्त पोषण के लिए दुरुपयोग किया जा सकता है। इसलिए ये कुछ चिंताएं हैं जो इससे जुड़ी हैं। ये केवल भारत के लिए ही नहीं बल्कि, दुनिया के कई देशों के लिए विचारणीय तथ्य है। 

भारत सेंट्रल बैंक की ओर से सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) को पेश करने की योजना बना रहा है। 1 फरवरी को दिए अपने बजट स्पीच में निर्मला सीतारमण ने घोषणा की थी कि, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया डिजिटल रुपया या सीबीडीसी इसी वित्त वर्ष में जारी करेगा। इस दौरान उन्होंने ये भी घोषित किया था कि, 1 अप्रैल से प्राइवेट डिजिटल संपत्ति से होने वाले लाभ पर भी 30 प्रतिशत टैक्स लागू होगा।
Advertisement

Reserve Bank of India के डिप्टी गवर्नर टी रबी शंकर ने इस महीने की शुरुआत में CBDC के बारे में कहा था कि भारत की डिजिटल करेंसी को लॉन्च करने के लिए बहुत गहन सोच की आवश्यकता है क्योंकि, इकोनॉमी और मॉनिटरी पॉलिसी पर यह कई तरह से प्रभाव डालेगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए जरूरी सीख दुनिया के अनुभव से नहीं बल्कि, हमारे स्वयं के अनुभव से प्राप्त होगी।  

HDFC और HDFC Bank के विलय पर वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि यह एक अच्छा कदम है। इंफ्रा फाइनेंसिंग की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए भारत को कई और बड़े बैंकों की आवश्यकता है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , crypto regulation India, Cryptocurrency, CBDC

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. PAN Card Update: 1 अप्रैल से बदल रहे पैन कार्ड नियम, जान लें, कहीं हो न परेशानी
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज CoinDCX के फाउंडर्स के खिलाफ फ्रॉड का मामला हुआ खारिज, नहीं मिला कोई सबूत
  2. सिंगल चार्ज में 42 घंटे चलने वाले वायरलेस हेडफोन Unix ने किए लॉन्च, जानें कीमत
  3. IPL की शुरुआत से पहले विदेशी गैर कानूनी गेमिंग ऐप्स का फैला नेटवर्क
  4. 22W चार्जिंग के साथ Ubon ने थ्री-इन-वन चार्जिंग स्टेशन किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. Samsung Galaxy A57 5G के साथ नया नवेला Exynos 1680 चिप लॉन्च, दमदार AI और कैमरा परफॉर्मेंस!
  6. अब फोटो से वीडियो बनाएगा Snapchat, AI Clips फीचर लॉन्च, ऐसे करें यूज
  7. Instagram ने जोड़े दो कमाल के फीचर! रील देखने वालों की मौज
  8. Samsung ने भारत में लॉन्च किए Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G, जानें कीमत
  9. Vivo T5 Pro में मिल सकती है 9,020mAh की बैटरी, जल्द होगा भारत में लॉन्च
  10. अब घर बैठे देखें Avatar: Fire and Ash, डेट और OTT प्लेटफॉर्म दोनों कन्फर्म
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.