सरकार ने पैन कार्ड को लेकर बढ़ते फ्रॉड रोकने के लिए पैन कार्ड बनवाने और अपडेट करवाने के नियमों में नए बदलाव किए हैं
पैन कार्ड यानी पर्मानेंट अकाउंट नम्बर कार्ड के लिए 1 अप्रैल से कई नियम बदलने वाले हैं।
PAN Card Update: पैन कार्ड यानी पर्मानेंट अकाउंट नम्बर कार्ड के लिए 1 अप्रैल से कई नियम बदलने वाले हैं। पैन कार्ड आपके लेन-देन, बैंक, बिजनेस संबंधी कामों के लिए सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स में आता है। अभी तक पैन कार्ड बनवाना एक सरल प्रक्रिया थी लेकिन 1 अप्रैल से यह बहुत आसान नहीं रह जाएगा। सरकार ने पैन कार्ड को लेकर बढ़ते फ्रॉड रोकने के लिए पैन कार्ड बनवाने और अपडेट करवाने के नियमों में नए बदलाव किए हैं जो अप्रैल से लागू हो जाएंगे। आप भी जान लें नए नियम, क्योंकि 1 अप्रैल से पैन कार्ड बनवाने का तरीका बदलने वाला है।
सिर्फ आधार कार्ड से नहीं बनेगा पैन कार्ड
अब पैन कार्ड बनवाने के लिए आपको आधार के साथ अन्य डॉक्यूमेंट्स की भी जरूरत पड़ सकती है। अब से पहले पैन कार्ड सिर्फ आधार कार्ड को दिखाकर बन रहा था लेकिन अब इसके साथ आपको अन्य डॉक्यूमेंट्स की जरूरत भी पड़ने वाली है।
नाम में बदलाव
अब आने वाली 1 अप्रैल से पैन कार्ड में नाम को लेकर भी नियम बदल जाएगा। इससे पहले आपके पैन कार्ड में जो नाम होता था वह आधार कार्ड से नहीं मिलाया जाता था। लेकिन अब नए पैन कार्ड में वही नाम होना जरूरी है जो आधार कार्ड में दिया गया है। इसलिए अगर आपके आधार कार्ड में नाम में कोई त्रुटि है तो उसे सही करवा लें।
नए पैन/अपडेट का होगा नया फॉर्म
नया पैन कार्ड बनवाने के लिए अब पुराने आवेदन फॉर्म बंद होने जा रहे हैं। 1 अप्रैल 2026 से आपको नए फॉर्म का इस्तेमाल करना होगा जो कि सरकार की ओर से जारी किया गया है। यह नया आवेदन फॉर्म पैन कार्ड अपडेट के लिए भी लागू होगा। इसलिए नया पैन कार्ड बनवाने के लिए आपको उपरोक्त सभी नए नियमों को जान लेना चाहिए ताकि नया पैन कार्ड बनवाने या अपडेट करवाने परेशानी न हो।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स