यूरोप के फाइनेंस मिनिस्टर्स ने किया डिजिटल यूरो से प्राइवेसी बढ़ने का दावा

EU एक ऐसे सॉल्यूशन पर काम कर रहा है जो पेमेंट से जुड़े इनोवेशंस को इसके एंटी मनी लॉन्ड्रिंग रूल्स के साथ जोड़ेगा

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 11 अप्रैल 2022 10:28 IST
ख़ास बातें
  • डिजिटल यूरो को लेकर EU ने अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है
  • डिजिटल यूरो से प्राइवेसी को लेकर आशंकाएं दूर होने की उम्मीद है
  • यह पेमेंट का एक विकल्प बन सकता है

डिजिटल यूरो को समर्थन देने के लिए जरूरी कानून पर यूरोपियन कमीशन के सांसद विचार-विमर्श करेंगे

यूरोपियन कमीशन के सांसदों का मानना है कि डिजिटल यूरो को लॉन्च करने से कम वैल्यू की ट्रांजैक्शंस के लिए प्राइवेसी बढ़ सकती है। यूरोपियन यूनियन (EU) एक ऐसे सॉल्यूशन पर काम कर रहा है जो पेमेंट से जुड़े इनोवेशंस को इसके एंटी मनी लॉन्ड्रिंग रूल्स के साथ जोड़ेगा। ये रूल्स डिजिटल यूरो के साथ ही प्राइवेट क्रिप्टोकरेंसीज पर भी लागू होंगे। हालांकि, डिजिटल यूरो को लेकर EU ने अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है। 

डिजिटल यूरो को लेकर यूरोप के फाइनेंस मिनिस्टर्स का कहना है कि इससे कम वैल्यू वाली ट्रांजैक्शंस के लिए प्राइवेसी बढ़ेगी लेकिन इसके पूरी तरह अज्ञात रहने की संभावना नहीं है। आयरलैंड के फाइनेंस मिनिस्टर Paschal Donohoe ने कहा कि डिजिटल यूरो से प्राइवेसी को लेकर आशंकाएं दूर होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि नए रूल्स से डिजिटल यूरो का गैर कानूनी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल भी नहीं होगा। यूरोपियन सेंट्रल बैंक के एग्जिक्यूटिव बोर्ड मेंबर Fabio Panetta ने कहा कि डिजिटल यूरो से लोगों को प्राइवेट डिजिटल सॉल्यूशंस के समान या उनसे अधिक प्राइवेसी का लेवल मिलेगा। 

CoinDesk की रिपोर्ट के अनुसार, नए डिजिटल यूरो को समर्थन देने के लिए जरूरी कानून पर यूरोपियन कमीशन के सांसद विचार-विमर्श करेंगे। हालांकि, कमीशन ने यह चेतावनी दी है कि अधिक सेंट्रलाइज्ड सिस्टम से जासूसी बढ़ सकती है। इसके अलावा सांसदों ने क्रिप्टो और स्टेबलकॉइन्स के लिए एंटी मनी लॉन्ड्रिंग रूल्स का भी प्रस्ताव दिया है। यूरोपियन कमिश्नर फॉर इकोनॉमी Paolo Gentiloni ने कहा कि डिजिटल यूरो पूरी तरह अज्ञात नहीं होना चाहिए। हाल ही में यूरोपियन पार्लियामेंट ने डिजिटल एसेट्स पर एक विवादास्पद रूल पारित किया था। इस रूल के तहत, एक्सचेंजों को कम वैल्यू की ट्रांजैक्शंस के लिए भी भेजने वाले और प्राप्त करने वाले की जानकारी एकत्र करनी होगी।

यूरोपियन सेंट्रल बैंक पेमेंट के एक विकल्प के तौर पर डिजिटल यूरो का इस्तेमाल करने का तरीका भी खोज रहा है। इसका कहना है कि यह जानने की कोशिश की जा रही है कि नागरिक और मर्चेंट्स क्या चाहते हैं, जिससे हम डिजिटल यूरो के डिजाइन से जुड़े फीचर्स को बेहतर बना सकें। इस बारे में यूरोपियन सेंट्रल बैंक की प्रमुख Christine Lagarde ने कहा कि डिजिटल यूरो को लेकर प्रोसेस की रफ्तार करने की जरूरत है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Digital, EU, RULE, Privacy, Transactions, Crypto, Payment
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  4. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  5. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  6. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  8. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  9. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  10. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.