इलेक्ट्रिक कार मेकर टेस्ला Shiba कोड नेम के साथ कर रही Dogecoin पेमेंट की टेस्टिंग!

Tesla के लिए खबर है कि वह क्रिप्टोकरेंसी पेमेंट ऑप्शन के रूप में Dogecoin के लिए टेस्टिंग कर रही है। टेस्ला के सोर्स कोड के एनालिसिस ने मौजूदा ऑप्शन्स में "SHIBA में ऑर्डर करें" का ऑप्शन भी दिखाया।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 10 नवंबर 2021 17:54 IST
ख़ास बातें
  • @Tree_of_Alpha हैंडल से एक ट्विटर यूजर ने इसका खुलासा किया।
  • इस मामले पर अभी एलन मस्क की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
  • Dogecoin फिलहाल 0.2812 डॉलर (लगभग 20 रुपये) पर ट्रेड कर रहा है।

ट्विटर यूजर ने गहरी छानबीन के बाद कहा कि यह वास्तव में डॉजकॉइन के लिए है न कि शीबा इनु (SHIB) के लिए।

Tesla के लिए खबर है कि वह क्रिप्टोकरेंसी पेमेंट ऑप्शन के रूप में Dogecoin के लिए टेस्टिंग कर रही है। टेस्ला के सोर्स कोड के एनालिसिस ने मौजूदा ऑप्शन्स में "SHIBA में ऑर्डर करें" का ऑप्शन भी दिखाया। वर्तमान में मौजूदा ऑप्शन- "कार्ड के साथ ऑर्डर करें और बिटकॉइन के साथ ऑर्डर करें" हैं। ट्विटर पर एक यूजर ने इसके बारे में और गहरी छानबीन करने के बाद कहा कि यह वास्तव में डॉजकॉइन के लिए है न कि शीबा इनु (SHIB) के लिए। यूजर का यह एनालिसिस समझ में भी आता है क्योंकि मस्क ने डॉजकॉइन के लिए अपना सपोर्ट दिखाया है और पिछले दिनों ही शीबा इनु टोकन को एक नेगेटिव कमेंट के साथ ठुकरा दिए जाने का संकेत दिया था। हालाँकि उसके बाद भी शीबा इनु 11वीं सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी के रूप में उभरा है। 

आठ-भाग वाले थ्रेड के हिस्से के रूप में, @Tree_of_Alpha हैंडल से एक ट्विटर यूजर ने खुलासा किया कि जब DOGE पेमेंट का अटेम्प्ट किया जाता है, तो "Order with Shiba" पेज एक प्रोसेसिंग पेज पर रीडायरेक्ट करता है, लेकिन SHIB पेमेंट के दौरान ऐसा नहीं होता। ट्वीट में स्क्रीनशॉट थे जिसमें बताया गया था कि टेस्ला पेज पर मेंशन किया गया SHIBA नाम वास्तव में Dogecoin है।
 

ऐसा लगता है कि टेस्ला Dogecoin को "SHIBA" के रूप में रेफर कर रहा है। इस मामले पर अभी एलन मस्क की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। 

इस साल मई में, मस्क ने एक ट्विटर पोल पोस्ट किया था जिसमें लोगों से पूछा गया था कि क्या टेस्ला को DOGE को पेमेंट ऑप्शन के रूप में शामिल करना चाहिए? इसके लिए 78.2 प्रतिशत लोगों ने "हां" कहा था। हालांकि उस बारे में अभी कोई डेवलेपमेंट सामने नहीं आया है। CoinMarketCap के अनुसार यह मीमकॉइन वर्तमान में 0.2812 डॉलर (लगभग 20 रुपये) प्रति टोकन पर ट्रेड कर रहा है।

फिलहाल DOGE और SHIB टोकन के बारे में चर्चा का दौर गर्म है, ऐसे में अमेरिका के व्हिसलब्लोअर एडवर्ड स्नोडेन ने हाल ही में मीम टोकन में निवेश करने वाले इनवेस्टर्स को सावधान रहने की हिदायत दी है। स्नोडेन ने ट्विटर पर लिखा था कि मीम कॉइन में अपनी मेहनत की कमाई लगाने जा रहे हैं तो उसके परिणामों के लिए भी सावधान रहें।

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 16 5G vs iQOO Neo 10 5G vs OnePlus Nord 6, जानें कौन सा फोन है बेस्ट वैल्यू फॉर मनी!
  2. AKAI Summer Collection भारत में लॉन्च; बजट से प्रीमियम तक, फ्रिज और AC की लंबी रेंज
  3. 10000mAh बैटरी वाला कॉम्पेक्ट, मैग्नेटिक पावरबैंक Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  4. 31 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का 4 कैमरों वाला फोन! धांसू डिस्काउंट ऑफर
  5. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में मिल सकता है अबतक का सबसे धांसू कैमरा! फीचर्स लीक
  6. 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ Realme 16T 5G लॉन्च, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. 10000mAh बैटरी वाला कॉम्पेक्ट, मैग्नेटिक पावरबैंक Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  2. 31 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का 4 कैमरों वाला फोन! धांसू डिस्काउंट ऑफर
  3. Motorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. AKAI Summer Collection भारत में लॉन्च; बजट से प्रीमियम तक, फ्रिज और AC की लंबी रेंज
  5. Oppo Reno 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. Airtel की नई 5G सर्विस पर विवाद, सरकारी जांच के घेरे में मामला; क्या प्रीपेड यूजर्स पर पड़ेगा असर?
  7. अब ChatGPT बना देगा पूरा PowerPoint प्रेजेंटेशन, OpenAI ने लॉन्च किया नया फीचर
  8. 4 चट्टानें आज धरती से टकराने वाली हैं? NASA ने दिया एस्टरॉयड अलर्ट
  9. Xiaomi 17T जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  10. Xiaomi 17T भारत में होगा 4 जून को लॉन्च, जानें कैसे होंगे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.