Elon Musk के ट्वीट से पता चला क्यों उनका फेवरेट क्रिप्टो टोकन है Dogecoin

DeFi सिस्टम्स का उद्देश्य बैंकों के नियंत्रण वाली फाइनेंशियल सर्विसेज के लिए एक ऑटोनॉमस और डीसेंट्रलाइज्ड ऑप्शन उपलब्ध कराना है

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 4 दिसंबर 2021 15:56 IST
ख़ास बातें
  • Dogecoin की ट्रांजैक्शन फीस कम है
  • यह प्रति ट्रांजैक्शन लगभग 0.65 डॉलर की है
  • Musk ने अक्टूबर में Dogecoin को "लोगों का क्रिप्टो" कहा था

अधिकतर DeFi एप्लिकेशंस Ethereum ब्लॉकचेन पर बेस्ड हैं, जिसमें ट्रांजैक्शन फीस अधिक है

Ethereum पर अधिक ट्रांजैक्शन फीस के बारे में एक ट्वीट के जवाब में Tesla के हेड Elon Musk ने सिर्फ "Dooooge" कहा। इससे उनके इस फेवरेट क्रिप्टो को लेकर दिलचस्पी दोबारा बढ़ी है। इसके साथ ही यह भी संकेत मिल रहा है कि कैसे इसका इस्तेमाल डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस (DeFi) तक लोगों का एक्सेस बढ़ाने के लिए किया जा सकता है। Musk ने कई बार अपने ट्विटर हैंडल से क्रिप्टो इनवेस्टर्स को सुझाव दिए हैं। इससे पहले भी वे मीम टोकन Dogecoin के बारे में ट्वीट करते रहे हैं। 

DeFi सिस्टम्स का उद्देश्य बैंकों के नियंत्रण वाली फाइनेंशियल सर्विसेज के लिए एक ऑटोनॉमस और डीसेंट्रलाइज्ड ऑप्शन उपलब्ध कराना है। अधिकतर DeFi एप्लिकेशंस Ethereum ब्लॉकचेन पर बेस्ड हैं, जिसमें ट्रांजैक्शन फीस अधिक है और इसका कारण प्रत्येक Ether (ETH) टोकन की कॉस्ट है। CoinDesk ने स्मॉल इनवेस्टर्स के लिए DeFi का इस्तेमाल महंगा होने के बारे में एक रिपोर्ट दी है। इसके जवाब में Musk ने केवल एक शब्द के जवाब में ट्वीट किया "Dooooge", जो उनके फेवरेट क्रिप्टो टोकन Dogecoin की ओर इशारा करता है।
Advertisement

रिपोर्ट में बताया गया है कि Dogecoin की ट्रांजैक्शन फीस कम है। यह प्रति ट्रांजैक्शन लगभग 0.65 डॉलर की है। यह एक बड़ा कारण है कि Musk ने अक्टूबर में Dogecoin को "लोगों का क्रिप्टो" कहा था। हालांकि, उनका यह भी मानना है कि Dogecoin के लिए ट्रांजैक्शन फीस और कम होनी चाहिए। इससे इसका इस्तेमाल मूवी टिकट खरीदने जैसे भुगतान के लिए किया जा सकेगा। Ethereum ब्लॉकचेन पर प्रत्येक ट्रांजैक्शन के लिए कंप्यूटेशनल रिसोर्सेज की जरूरत होती है और इस वजह से एक ट्रांजैक्शन या "गैस" फीस ली जाती है। गैस के प्राइसेज "gwei" में होते हैं, जो Ethereum का एक डिनॉमिनेशन है। प्रत्येक gwei 0.000000001 Ether के बराबर है।

Ethereum का कहना है कि गैस फीस से नेटवर्क को ऐसे बुरे लोगों से सुरक्षित रखने में मदद मिलती है जो स्पैम फैला सकते हैं। Ethereum ब्लॉकचेन पर गैस फीस अधिक होने का कारण इस ब्लॉकचेन नेटवर्क की लोकप्रियता है। हालांकि, अधिक फीस  के कारण बहुत से लोगों को परेशानी भी हो रही है। 
Advertisement

पिछले महीने बीयर कंपनी Budweiser ने Ethereum पर बने नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) का एक कलेक्शन लॉन्च किया था। इसे खरीदने के लिए 75 डॉलर की गैस फीस चुकानी थी। इस पर बहुत से लोगों ने नाराजगी जताई थी।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Elon Musk, Etherium, Fee, Blockchain, dogecoin
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  6. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  7. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  8. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  10. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.