बिटकॉइन माइनिंग स्कैम में एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया से की ED ने पूछताछ

इस मामले की शुरुआत नगालैंड में कोहिमा पुलिस की सायबर क्राइम यूनिट के FIR दर्ज करने से हुई थी

बिटकॉइन माइनिंग स्कैम में एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया से की ED ने पूछताछ

यह पूछताछ 'HPZ Token' मोबाइल ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच में हुई है

ख़ास बातें
  • यह पूछताछ 'HPZ Token' मोबाइल ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई है
  • HPZ Token के एक इवेंट में तमन्ना शामिल हुई थी
  • इसमें तमन्ना के खिलाफ कोई गंभीर आरोप नहीं हैं
विज्ञापन
पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े स्कैम के मामले बढ़े हैं। ऐसे ही एक मामले में एन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने एक्ट्रेस Tamannaah Bhatia से पूछताछ की है। यह पूछताछ 'HPZ Token' मोबाइल ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच में हुई है। इसमें बिटकॉइन और कुछ अन्य क्रिप्टोकरेंसीज की माइनिंग की आड़ में कई इनवेस्टर्स के साथ कथित तौर पर ठगी की गई थी। 

इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि HPZ Token के एक इवेंट में तमन्ना शामिल हुई थी। इसके लिए उन्हें फीस का भुगतान किया गया था। सूत्रों ने कहा कि तमन्ना के खिलाफ कोई गंभीर आरोप नहीं हैं। ED ने मार्च में चार्जशीट दाखिल कर सायबर क्राइम से जुड़े एक मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में 299 फर्मों को आरोपी बनाया था। इनमें से 70 से अधिक फर्में चीन के नागरिकों के कंट्रोल वाली थी। इस मामले की शुरुआत नगालैंड में कोहिमा पुलिस की सायबर क्राइम यूनिट के FIR दर्ज करने से हुई थी। इस FIR में आरोप लगाया गया था कि कुछ लोगों ने बिटकॉइन और अन्य क्रिप्टोकरेंसीज की माइनिंग से अधिक रिटर्न का वादा कर कई इनवेस्टर्स के साथ ठगी की थी। 

ED ने बताया था कि आरोपियों ने इनवेस्टर्स के साथ फ्रॉड करने के लिए HPZ Token मोबाइल ऐप का इस्तेमाल किया था। इसके अलावा गैर कानूनी तरीके से हासिल किए गए फंड की लेयरिंग के लिए कई शेल फर्मों के 'नकली' डायरेक्टर्स बनाए थे। एक अन्य मामले में हाल ही में ED ने 4.75 करोड़ डॉलर (लगभग 400 करोड़ रुपये) का Fiewin गेमिंग स्कैम पकड़ा था। अमेरिकी क्रिप्टो एक्सचेंज Binance ने दावा किया था कि उसकी इंटेलिजेंस डिविजन ने इस गेमिंग स्कैम का खुलासा करने में काफी मदद की थी। 

Binance ने एक स्टेटमेंट में बताया था कि वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई में पब्लिक-प्राइवेट भागीदारी से देश के तेजी से उभरते क्रिप्टो सेगमेंट में उसका योगदान बढ़ सकता है। ED ने अपनी जांच में कहा था कि Fiewin एक वैध ऐप की आड़ में ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग की पेशकश कर रही है और यूजर्स के साथ कथित तौर पर फ्रॉड कर रही है। Fiewin मिनी गेम्स की आड़ में यूजर्स को जल्द रिटर्न का वादा और विभिन्न तरीकों से उन्हें इन-ऐप बैलेंस को टॉप अप करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। यूजर्स का बैलेंस अधिक होने पर यह उन्हें फंड विड्रॉ नहीं करने देती। 
  

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  3. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  4. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  5. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  6. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  7. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  8. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »