दुबई का Crypto रेगुलेटर The Sandbox के मेटावर्स में खरीदेगा जमीन

दुबई की वर्चुअल एसेट्स रेगुलेटरी अथॉरिटी (VARA) ने घोषणा की है कि वो सैंडबॉक्स के मेटावर्स में जमीन खरीदेगी। 

दुबई का Crypto रेगुलेटर The Sandbox के मेटावर्स में खरीदेगा जमीन

VARA दुनिया का पहला रेगुलेटर है जो मेटावर्स में जमीन खरीदने जा रहा है।

ख़ास बातें
  • दुबई क्रिप्टो ईकोसिस्टम को रेगुलेट करने के लिए बना रहा लीगल फ्रेमवर्क
  • इनोवेशन के लिए भी प्रसिद्ध है दुबई
  • अधिकारिक बयान में कहा गया है कि VARA मेटावर्स में कदम रखने जा रही है
विज्ञापन
Crypto इंडस्ट्री को कई देशों में तेजी से आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है। दुनिया के कई देश इसे भविष्य की करेंसी के रूप में देख रहे हैं और इसे प्रोमोट करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इन देशों में से एक नाम दुबई का भी है। दुबई सरकार ने क्रिप्टो एडॉप्शन की दिशा में एक और कदम आगे बढ़ाया है। देश की सरकार लोकल क्रिप्टो इंडस्ट्री के प्रोमोशन के लिए अब द सैंडबॉक्स (The Sandbox) मेटावर्स में जगह खरीदने जा रही है। इस जगह को वर्चुअल हेडक्वार्ट्स के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। दुबई की वर्चुअल एसेट्स रेगुलेटरी अथॉरिटी (VARA) ने घोषणा की है कि वो सैंडबॉक्स के मेटावर्स में जमीन खरीदेगी। 

एक अधिकारिक बयान में कहा गया है कि वर्चुअल एसेट्स रेगुलेटरी अथॉरिटी मेटावर्स में कदम रखने जा रही है, ताकि दुबई दुनिया के हर ऑडियंस तक पहुंच सके, क्योंकि यहां पर किसी तरह की कोई सरहद नहीं होगी। इसके अलावा, वर्चुअल एसेट्स रेगुलेटरी अथॉरिटी का हेडक्वार्टर एक मुख्य चैनल के रूप में इस्तेमाल होगा। यहां पर सभी डेवलपर्स के बीच एक्सपीरियंस और इन्फॉर्मेशन शेयर की जा सकेगी। साथ ही, युवा लोगों और प्लेयर्स को भी इसमें शामिल किया जाएगा जो कि मेटावर्स को गति प्रदान करेंगे। 

दुबई एक ऐसा देश है जिसे न केवल पर्यटन के लिहाज से जाना जाता है बल्कि इनोवेशन के लिए भी यह देश प्रसिद्ध है। मेटावर्स में जमीन खरीदने की ये घोषणा दुबई की इसी खासियत का एक और उदाहरण पेश करता है। फिजिकल वर्ल्ड से अधिक अब दुनिया की जनसंख्या वर्चुअल वर्ल्ड यानि कि मेटावर्स की ओर शिफ्ट हो रही है। ऐसे में दुबई ने इसका भविष्य देखते हुए यह कदम उठाया है। VARA दुनिया का पहला रेगुलेटर है जो मेटावर्स में जमीन खरीदने जा रहा है। यह क्रिप्टो इंडस्ट्री में नया इतिहास बनाने जैसी बात है। 

दुबई के प्रिंस और यूनाइटिड अरब अमीरात के प्रधानमंत्री हमदान बिन मोहम्मद अल मक़तूम (Hamdan bin Mohammed al Maktoum) ने कहा, "VARA के संसाधनों का विस्तार करते हुए देश अब मेटावर्स के सभी यूजर्स तक पहुंच सकेगा। उन्होंने दुनियाभर अथॉरिटीज से अपील की कि अपने विचार साझा करें ताकि वर्चुअल एसेट्स का इस्तेमाल करते हुए एक बेहतर ग्लोबल इकोनॉमी तैयार की जा सके।"

दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर अथॉरिटी के डायरेक्टर जनरल हेलाल सईद अलमार्री ने कहा कि दुबई के लिए वर्चुअल एसेट इंडस्ट्री भविष्य की ग्लोबल इकोनॉमी की ड्राइवर बनेगी। उन्होंने कहा कि दुबई क्रिप्टोकरेंसी ईकोसिस्टम को रेगुलेट करने के लिए बहुत ही साफ-सुथरा और मॉडर्न लीगल फ्रेमवर्क का विस्तार कर रहा है। ऐसे में मेटावर्स में जमीन खरीदने का यह कदम बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होने वाला है, और बिल्कुल सही समय पर लिया गया फैसला है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , The Sandbox, Crypto
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. JBL के नए Tune Buds 3 में दिखेंगे अंदर के पुर्जे, ANC और 48 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ हुए लॉन्च
  2. Samsung Galaxy A38 और Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. WhatsApp के अंदर ही मिलेगी ट्रैवल eSIM की सुविधा देगा, विदेश यात्रा में भी चलेगा वॉट्सऐप
  4. Motorola Edge 70 Neo मिलेगा फ्री! कंपनी दे रही मौका, ऐसे करें ऑफर क्लेम
  5. छोटे कपड़ों के लिए नहीं चलानी पड़ेगी बड़ी वॉशिंग मशीन, Xiaomi ने लॉन्च किया 2 ड्रम वाला छोटा मॉडल
  6. UGREEN के नए पावर बैंक से गर्म नहीं होगा फोन! लिक्विड कूलिंग के साथ मिलेगी 10000mAh बैटरी
  7. मात्र 699 में FUTURIX वायरलेस ईयरबड्स लॉन्च, 40 घंटे चलेगी बैटरी
  8. CCTV कैमरे से होगी वीडियो कॉल, 4-इंच टचस्क्रीन और AI फीचर्स के साथ TP-Link Tapo C825 लॉन्च
  9. X पर टीनेजर्स देखेंगे कैसा कंटेंट, माता-पिता कर पाएंगे कंट्रोल, डेली यूज की लिमिट भी तय, जानें क्या बदल गया
  10. फ्री में Amazon Prime मेंबरशिप चाहिए? Airtel, Jio और Vi के ये प्लान आजमाएं
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »