Trump Meme Coin: डोनाल्ड ट्रंप के मीम कॉइन ने मचाया तहलका! लॉन्च होते ही 300% उछला

मीम कॉइन का मार्केट कैपिटल देखते ही देखते 8 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 जनवरी 2025 15:14 IST
ख़ास बातें
  • इसका ट्रेडिंग वॉल्यूम 1 अरब डॉलर पर पहुंच गया।
  • $TRUMP ने लॉन्च होते ही क्रिप्टोकरंसी मार्केट में तूफान मचा दिया।
  • इसकी कीमत 21.51 डॉलर तक जा पहुंची।

डोनाल्ड ट्रंप के मीम कॉइन ने लॉन्च होते ही तलहका मचा दिया।

अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने क्रिप्टोकरंसी मार्केट में एंट्री मार दी है। डोनाल्ड ट्रम्प ने अपना $TRUMP मीम कॉइन मार्केट में लॉन्च कर दिया है। $TRUMP मीम कॉइन के लॉन्च होते ही यह तेजी से बढ़ा और एकदम से इसमें 300% का उछाल आया। कॉइन का मार्केट कैपिटल देखते ही देखते 8 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वहीं इसका ट्रेडिंग वॉल्यूम 1 अरब डॉलर पर पहुंच गया। 

$TRUMP मीम कॉइन को डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने दूसरे कार्यकाल से एक दिन पहले लॉन्च किया। 20 जनवरी से ट्रम्प अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभालने जा रहे हैं। $TRUMP ने लॉन्च होते ही क्रिप्टोकरंसी मार्केट में तूफान मचा दिया। इसकी शुरुआती वैल्यू 0.18 डॉलर थी। CoinMarketCap के अनुसार, लॉन्च के कुछ ही घंटों के भीतर यह 7.1 डॉलर पर पहुंच गया और फिर इसकी कीमत 21.51 डॉलर तक जा पहुंची। यह 231.61% का जबरदस्त उछाल था जो मीम कॉइन में देखा गया।  

Advertisement
$TRUMP को सोलाना ब्लॉकचेन पर बनाया गया है। इसकी कैप्ड सप्लाई 1 अरब टोकनों की है। इसके फिलहाल 20 करोड़ कॉइन रिलीज किए गए हैं। बची हुई सप्लाई को तीन सालों के भीतर चरबद्ध तरीके से रिलीज किया जाएगा। स्वामित्व की बात करें तो इसके 80% टोकन CIC Digital LLC के स्वामित्व में हैं जो कि Trump Organisation की सब्सिडिएरी कंपनी है। इसी के साथ Fight Fight Fight LLC भी इसमें शामिल है जो Delaware आधारित नई एंट्री है। इसका रजिस्ट्रेशन दो दिन पहले ही हुआ बताया गया है। 

डोनाल्ड ने अपने इस मीम कॉइन के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी पोस्ट किया। ट्रम्प ने Truth Social पर इसकी जानकारी दी। साथ ही X पर भी इसके बारे में पोस्ट किया। फॉलोअर्स से 48 घंटे की विंडो के भीतर gettrumpmemes.com वेबसाइट के माध्यम से टोकन खरीदने की अपील भी की गई। $TRUMP ने लॉन्च होते ही सोशल मीडिया पर भी तहलका मचा दिया। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  3. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  4. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  5. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  6. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  7. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  2. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  3. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  4. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  5. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  7. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  8. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  9. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  10. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.