Dogecoin और XRP अब इस ग्लोबल पेमेंट नेटवर्क में हुए शामिल

Dogecoin और XRP को ग्लोबल पेमेंट नेटवर्क मर्क्यूरो (Mercuryo) ने अपने प्लेटफॉर्म पर शामिल किया है

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 30 जुलाई 2022 16:53 IST
ख़ास बातें
  • महीने की शुरुआत में कंपनी ने 9 फिएट करेंसीज को प्लेटफॉर्म पर जोड़ा था
  • अप्रैल में कंपनी ने ओपन पेमेंट गेटवे Volt के साथ डील की
  • कंपनी अपना एक नया ऑफिस अमेरिका में जल्द करेगी शुरू

Dogecoin और XRP के अलावा पेमेंट नेटवर्क ने स्टेबल कॉइन्स के लिए भी सपोर्ट एड किया है

Dogecoin और XRP को ग्लोबल पेमेंट नेटवर्क मर्क्यूरो (Mercuryo) ने अपने प्लेटफॉर्म पर शामिल किया है। इस वैश्विक पेमेंट नेटवर्क ने Dogecoin और XRP के लिए प्लेटफॉर्म पर सपोर्ट की शुरुआत कर दी है। Dogecoin और XRP के अलावा पेमेंट नेटवर्क ने Fantom (FTM), Circle के USDC स्टेबल कॉइन और Litecoin (LTC) के लिए भी सपोर्ट एड किया है। Mercuryo एक ऐसा पेमेंट नेटवर्क है जो अपने प्लेटफॉर्म के माध्यम से पेमेंट के लिए क्रिप्टोकरेंसी पर निर्भर करता है। यानि कि तेज और कुशल भुगतान के लिए यह क्रिप्टोकरेंसी को इस्तेमाल करता है। 

Mercuryo को 2018 में लॉन्च किया गया था। अस्तित्व में आने के बाद इस ग्लोबल क्रिप्टो प्लेटफॉर्म ने Bitfinex, Binance, Trezor, Bithumb और Trust Wallet जैसे प्लेटफॉर्म्स के साथ पार्टनरशिप में काम करना शुरू किया। इसका मकसद क्रिप्टोकरेंसी इंडस्ट्री के अंदर पेमेंट सॉल्यूशंस का एक ईकोसिस्टम तैयार करना है जिससे कि क्रिप्टो जैसे डिजिटल ऐसेट्स को सबके लिए और ज्यादा सुलभ बनाया जा सके। मई में कंपनी ने 1inch Network के साथ भागीदारी शुरू की थी। 

अप्रैल में कंपनी ने ओपन पेमेंट गेटवे Volt के साथ डील की। इसके बाद यह इंडस्ट्री में ओपन बैंकिंग पेमेंट शुरू करने वाली पहली कंपनियों में से एक बन गई। जिसके बाद इसके प्लेटफॉर्म पर ट्रांजैक्शन स्पीड और सिक्योरिटी भी काफी बढ़ गई। XRP टोकन से जुड़ी कंपनी Ripple ने भी क्रॉस बॉर्डर पेमेंट्स में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई है, इसी के चलते Mercuryo ने एक्सआरपी को अपने प्लेटफॉर्म में एड किया है। 

इस महीने की शुरुआत में कंपनी ने 9 फिएट करेंसीज को प्लेटफॉर्म पर जोड़ा था जिनमें पॉलिश zloty, स्वेडिश krona, दानिश krone, चेक koruna, स्विस franc, ऑस्ट्रेलियन डॉलर, कनेड़ियन डॉलर, हॉन्ग कॉन्ग डॉलर और बुल्गेरियन लेव शामिल थे। कंपनी के ब्रांच लंदन और टेलिन में मौजूद हैं। जून में कंपनी ने घोषणा की कि यह अपना एक नया ऑफिस अमेरिका में जल्द खोलने जा रही है और देश में नेटवर्क का विस्तार करने जा रही है। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: dogecoin, Mercuryo, Mercuryo payment network, XRP

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10,000mAh बैटरी के साथ आएगा Realme 17 Pro! OnePlus जैसा दिखा कैमरा डिजाइन
#ताज़ा ख़बरें
  1. 10,000mAh बैटरी के साथ आएगा Realme 17 Pro! OnePlus जैसा दिखा कैमरा डिजाइन
  2. मात्र ₹9999 में 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला HMD Rise लॉन्च
  3. Vivo X500 Pro Max लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7800mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत
  4. Vivo X500 Pro भारत में लॉन्च, डाइमेंसिटी 9600 प्रो चिपसेट के साथ 64 मेगापिक्सल का कैमरा
  5. Vivo Watch GT 2 भारत में लॉन्च, 25 दिन चलेगी बैटरी, मिलेगा इमरजेंसी SOS फीचर; जानें कीमत
  6. Vivo X500 भारत में लॉन्च, 7500mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ मिलेंगे ये स्पेसिफिकेशन्स
  7. Haier CIVIC AI MAXX रोबोट वैक्यूम क्लीनर, सभी मंजिल और पूरे घर की करेगा सफाई, खुद करेगा गंदगी की पहचान
  8. लॉन्च से पहले BGMI Air खेलने का मौका, भारत में Open Beta लाइव, यहां से करें डाउनलोड
  9. Xiaomi ने लॉन्च किया स्मार्ट कंबल, दो लोगों के लिए मिलेगी अलग-अलग गर्माहट, ऐप से होगा कंट्रोल
  10. HMD Rise 4G नाम से भारत आएगा Arc 2 फोन! थाईलैंड में कीमत करीब ₹6 हजार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.