DeFi ऐप Mirror Protocol को LUNA Classic से लगा दोबारा झटका

Mirror Protocol एक डीसेंट्रलाइज्ड एप्लिकेशन है जिस पर स्टॉक्स जैसे एसेट्स के प्राइस को ट्रैक किया जा सकता है

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 1 जून 2022 17:51 IST
ख़ास बातें
  • इसका कारण प्राइस के कन्फिग्रेशन में हुई एक गलती है
  • Mirror Protocol पर स्टॉक्स जैसे एसेट्स के प्राइस किए जा सकते हैं
  • इसके कोर कॉन्ट्रैक्ट्स Terra Classic पर हैं

LUNA टोकन्स के 35 प्रतिशत गिरावट से पहले के LUNA और UST होल्डर्स को एयरड्रॉप किए जाएंगे

पिछले कुछ महीनों से मुश्किलों का सामना कर रही Terra पर डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस (DeFi) ऐप Mirror Protocol को एक और झटका लगा है। इसका कारण प्राइस के कन्फिग्रेशन में हुई एक गलती है। हाल ही में यह खुलासा हुआ था कि लगभग सात महीने पहले इस ऐप में सेंध लगाकर लगभग 9 करोड़ डॉलर की चोरी की गई थी।

इस बार अटैकर ने पुराने Terra Classic (LUNC) टोकन के नए  LUNA टोकन के साथ प्राइस के मैच न होने का फायदा उठाया है। इस ऐप को लगभग 2 करोड़ डॉलर का नुकसान होने का अनुमान है। इसकी पुष्टि ट्विटर पर एक यूजर और Terra Research Forum के मेंबर ने की है। इसी व्यक्ति ने Mirror Protocol में सेंध लगने के पिछले मामले का भी खुलासा किया था। Mirror Protocol ने हैकिंग का पता चलने के बाद कोलेट्रल के तौर पर mBTC, mETH, mGLXY और mDOT को डिसएबल कर दिया है। इससे अटैकर को लिक्विडिटी पूल को पूरी तरह खाली करने से रोका जा सकेगा। 

Mirror Protocol एक डीसेंट्रलाइज्ड एप्लिकेशन है जिस पर स्टॉक्स जैसे एसेट्स के प्राइस को ट्रैक किया जा सकता है। इसके कोर कॉन्ट्रैक्ट्स Terra Classic पर हैं लेकिन इसके एसेट्स Ethereum जैसे नेटवर्क्स पर उपलब्ध हैं। Terra के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर Do Kwon की ओर से पेश की गई रिकवरी की योजना पर हाल ही में वोटिंग हुई थी। इसमें Terra के इनवेस्टर्स में से 65 प्रतिशत से अधिक ने इस प्रपोजल को स्वीकृति दी है। हालांकि, इस प्रपोजल को लेकर विवाद भी शुरू हो गया था।

प्रपोजल को स्वीकृति मिलने का मतलब है कि केवल LUNA के लिए एक नई ब्लॉकचेन शुरू की जाएगी और LUNA टोकन को LUNA Classic कहा जाएगा। पुरानी Terra ब्लॉकचेन मौजूद रहेगी लेकिन इससे जुड़ी टीम ने नाकाम हुए स्टेबलकॉइन UST को छोड़ने का फैसला किया है। प्रपोजल के तहत, Terra की टीम अपनी कम्युनिटी को एक आगामी एयरड्रॉप के लिए कई सेंट्रलाइज्ड एक्सचेंजों से सपोर्ट हासिल करने पर काम कर रही है। LUNA टोकन्स के 35 प्रतिशत गिरावट से पहले के LUNA और UST होल्डर्स को एयरड्रॉप किए जाएंगे। टोकन के वितरण का एक बड़ा हिस्सा Terra dApp डिवेलपर्स और पूरे इकोसिस्टम के लिए एलोकेट होगा। स्टेबलकॉइन्स ऐसी क्रिप्टोकरेंसीज होते हैं जो अपने मार्केट प्राइस को गोल्ड या सामान्य करेंसीज जैसे किसी रिजर्व एसेट से जोड़ने की कोशिश करते हैं। ये ऐसी डिजिटल ट्रांजैक्शंस के लिए अधिक इस्तेमाल होते हैं जिनमें वर्चुअल एसेट्स को वास्तविक एसेट्स में कन्वर्ट करना शामिल होता है। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, DeFi, Hacking, System, Investors, Ethereum, Terra, Price, Stablecoin
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.