भारत में बैन लगने की आशंका से क्रिप्टो मार्केट में भारी गिरावट

Bitcoin की वैल्यू 25.51 प्रतिशत घटकर 46,601 डॉलर (लगभग 34 लाख रुपये) की थी। हालांकि, इंटरनेशनल लेवल पर Bitcoin की वैल्यू में अधिक गिरावट नहीं आई

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 24 नवंबर 2021 15:57 IST
ख़ास बातें
  • देश में लगभग 10 करोड़ लोगों के पास क्रिप्टोकरंसी है
  • सरकार की योजना देश के लिए एक ऑफिशियल डिजिटल करंसी लाने की भी है
  • सितंबर में चीन ने भी क्रिप्टो से जुड़ी एक्टिविटीज पर बैन लगाया था

संसद के पिछले सत्र में सरकार की क्रिप्टोकरंसी पर बिल लाने की योजना नाकाम रही थी

क्रिप्टोकरंसी पर भारत में केंद्र सरकार की ओर से बैन लगाने की आशंका से क्रिप्टो मार्केट में बुधवार को भारी गिरावट आई। क्रिप्टो एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर Bitcoin की वैल्यू 25.51 प्रतिशत घटकर 46,601 डॉलर (लगभग 34 लाख रुपये) की थी। हालांकि, इंटरनेशनल लेवल पर Bitcoin की वैल्यू में अधिक गिरावट नहीं आई। CoinMarketCap पर Bitcoin 56,377 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। हाल के महीनों में यह पहली बार है कि जब Bitcoin में इतनी गिरावट आई है। Bitcoin ने 9 नवंबर को 68,327.99 डॉलर का अभी तक का हाई लेवल छुआ था।

Ether का प्राइस भी 20.83 प्रतिशत घटकर 3,622 डॉलर पर था। सबसे अधिक वैल्यू वाली दो क्रिप्टोकरंसी में बड़ी गिरावट का असर अन्य क्रिप्टो टोकन्स पर भी पड़ा। Ripple, Polkadot, USDCoin, Dogecoin और Shiba Inu के प्राइसेज में भी काफी कमी आई है। ऐसी रिपोर्ट है कि संसद के आगामी सत्र में सरकार सभी प्राइवेट क्रिप्टोकरंसी पर देश में प्रतिबंध लगाने वाला एक बिल ला सकती है।

सरकार की योजना देश के लिए एक ऑफिशियल डिजिटल करंसी लाने की भी है। संसद के बजट सत्र में इसी तरह का एक बिल लाने की तैयारी थी लेकिन उस पर चर्चा नहीं हो सकी थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि क्रिप्टोकरंसी से जुड़ी टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने के लिए बिल में कुछ छूट दी जा सकती है। संसद का शीतकालीन सत्र 29 नवंबर से शुरू होना है और इसमें क्रिप्टोकरंसी एंड रेगुलेशन ऑफ ऑफिशियल डिजिटल करंसी बिल को पेश किया जाएगा।

एक अनुमान के अनुसार, देश में लगभग 10 करोड़ लोगों के पास क्रिप्टोकरंसी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार की ओर से क्रिप्टोकरंसी पर रोक लगाने की कोशिश से देश में क्रिप्टोकरंसी में इनवेस्टमेंट करने वाले चिंतित हैं। ट्विटर पर #WazirX, #CoinDCX, #BlackBill और #CryptoBan जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं।
Advertisement

सितंबर में चीन ने भी क्रिप्टो से जुड़ी एक्टिविटीज पर बैन लगाया था। इससे क्रिप्टो मार्केट में भारी गिरावट आई थी। चीन सरकार ने फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस पर क्रिप्टोकरंसी से जुड़ी ट्रांजैक्शंस की सुविधा देने पर रोक लगाई थी। इसका उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई थी। Bitcoin की माइनिंग पर चीन में बैन लगने से दुनिया की इस सबसे अधिक ट्रेडिंग वाली क्रिप्टोकरंसी के प्राइस पर बड़ा असर पड़ा था।
Advertisement

 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto Bill in India, Crypto ban, Bitcoin, Ether, Prices, RBI
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  4. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  5. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  6. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  8. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  9. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  10. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.