Bitcoin के लिए फिर चढ़ा ग्रोथ का ग्राफ, Ether समेत बाकी सभी altcoins में गिरावट

1.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ Bitcoin भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर 59,987 डॉलर (लगभग 45 लाख रुपये) पर खुला।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2021 11:16 IST
ख़ास बातें
  • Tether, USDCoin और Polygon में दिखी शुरुआती बढ़त।
  • ईथर वर्तमान में 4,828 डॉलर (लगभग 3.6 लाख रुपये) पर कारोबार कर रहा है।
  • Cardano, Ripple, Polkadot, Dogecoin और Shibu Inu को भी नुकसान।

मार्केट की चाल में अधिकांश टोकनों के लिए या तो हल्की बढ़त या हल्की गिरावट के साथ उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

हाल के दिनों में एक बड़ी गिरावट के बाद, Bitcoin ने अपनी बढ़ोत्तरी फिर से शुरू कर दी है। 1.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ दुनिया की सबसे पुरानी क्रिप्टोकरेंसी भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर 59,987 डॉलर (लगभग 45 लाख रुपये) पर खुली। इस बीच CoinMarketCap और Binance जैसे अंतर्राष्ट्रीय एक्सचेंजों पर बिटकॉइन 56,400 डॉलर (लगभग 42 लाख रुपये) के आसपास ट्रेड कर रहा है। बिटकॉइन में भले ही मामूली बढ़त दर्ज हुई है मगर फिर भी यह डिजिटल कॉइन 68,000 डॉलर (लगभग 51 लाख रुपये) के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर वापस आ रहा है।

सामान्य पैटर्न को तोड़ते हुए Ether ने बढ़त लेने के मामले में बिटकॉइन के कदमों से कदम नहीं मिलाए। गैजेट्स 360 क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार ईथर वर्तमान में 4,828 डॉलर (लगभग 3.6 लाख रुपये) पर कारोबार कर रहा है, इसके प्राइस में 2.13 प्रतिशत की गिरावट आई है।
Advertisement

पॉपुलर altcoins में केवल कुछ ही आज शुरुआती बढ़त दर्ज करने में सफल रहे। इनमें Tether, USDCoin और Polygon शामिल हैं। Cardano, Ripple, Polkadot, Dogecoin और Shiba Inu सहित अन्य पॉपुलर क्रिप्टो टोकनों ने दिन की शुरुआत नुकसान के साथ की। हाल के दिनों में मार्केट की चाल में अधिकांश टोकनों के लिए या तो हल्की बढ़त या हल्की गिरावट के साथ उतार-चढ़ाव बना हुआ है। क्रिप्टो विज्ञापनों के शोर और ओपीनियन का जोर से होने के साथ यह देखना दिलचस्प होगा कि बाजार इस पर कैसे प्रतिक्रिया करता है।

दूसरी क्रिप्टो न्यूज में Meta, जो कि Facebook और Instagram का रीब्रांडेड अम्ब्रेला ग्रुप है, ने कंपनियों को अपने प्लेटफॉर्म पर क्रिप्टो-प्रमोशन विज्ञापन चलाने की परमिशन देने का फैसला किया है। कंपनी ने क्रिप्टो एडवर्टाइजरों जैसे एक्सचेंज प्लेटफॉर्म और वॉलेट सर्विसेज को मेटा प्लेटफॉर्म पर विज्ञापन चलाने की अनुमति देने का फैसला किया है, अगर उनके पास आवश्यक 27 लाइसेंसों में से एक भी है।
Advertisement

भारत में अब तक क्रिप्टो विज्ञापनों पर बैन लगाने के लिए कोई रेगुलेशन पास नहीं किया गया है। बल्कि एक क्रिप्टो बिल में संसद में अभी तक सभी "प्राइवेट क्रिप्टोकरेंसी" पर बैन लगाने का प्रस्ताव होने की संभावना है।
Advertisement

Globale Media के सीईओ और फाउंडर भावेश तलरेजा ने गैजेट्स 360 को बताया, "जब तक विज्ञापनों में बाजार की अस्थिरता और जुडे़ इन्वेस्टमेंट रिस्क के बारे में एक डिस्क्लेमर आता है, ऐसे विज्ञापनों को अनुमति दी जानी चाहिए क्योंकि वे निवेशकों को एक रेगुलेटेड तरीके से अवसर प्रदान करते हैं।"

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Bitcoin
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  5. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  4. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  5. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  6. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  7. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  9. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.