ब्राजील के Nubank ने शुरू की क्रिप्टो ट्रेडिंग की पेशकश

यह पहली बार है कि जब Nubank अपनी सर्विसेज के पोर्टफोलियो के हिस्से के तौर पर क्रिप्टो ट्रेडिंग की पेशकश कर रहा है

ब्राजील के Nubank ने शुरू की क्रिप्टो ट्रेडिंग की पेशकश

ब्राजील ने पिछले महीने क्रिप्टो सेगमेंट की निगरानी के लिए पहला बिल पारित किया था

ख़ास बातें
  • Nubank ने अपने प्लेटफॉर्म पर Bitcoin और Ether की ट्रेडिंग शुरू की है
  • क्रिप्टो से जुड़ी पूरी ट्रांजैक्शन बैंक के ऐप पर होगी
  • बैंक का कहना है कि ट्रेड होने वाली क्रिप्टोकरेंसीज की संख्या बढ़ाई जाएगी
विज्ञापन
मार्केट वैल्यू के लिहाज से ब्राजील के बड़े बैंकों में शामिल Nubank ने क्रिप्टोकरेंसी सेगमेंट पर अपने विश्वास का एक बड़ा संकेत दिया है। Nubank ने अपने प्लेटफॉर्म पर Bitcoin और Ether की ट्रेडिंग शुरू की है। क्रिप्टो सेगमेंट में अपनी पोजिशन को मजबूत करने के लिए इस बैंक को चलाने वाली Nu Holdings ने अपनी कैश होल्डिंग्स का लगभग एक प्रतिशत बिटकॉइन में एलोकेट करने का फैसला किया है। 

यह पहली बार है कि जब Nubank अपनी सर्विसेज के पोर्टफोलियो के हिस्से के तौर पर क्रिप्टो ट्रेडिंग की पेशकश कर रहा है। इससे पहले बैंक ने अपने कस्टमर्स को केवल एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स के जरिए क्रिप्टो में इनवेस्टमेंट करने की अनुमति दी थी। इस बैंक की शुरुआत लगभग नौ वर्ष पहले हुई थी। Nubank के को-फाउंडर और CEO David Vélez ने कहा, "इसमें कोई संदेह नहीं है कि लैटिन अमेरिका में क्रिप्टो का ट्रेंड बढ़ रहा है। हमारा मानना है कि इससे बड़ा बदलाव होगा। हालांकि, इसमें ट्रेडिंग अभी शुरुआती दौर में है क्योंकि कस्टमर्स को इसके बारे में पूरी जानकारी नहीं है या वे खराब एक्सपीरिएंस के कारण इससे दूर हैं।" 

बैंक ने पूरी सुरक्षा के साथ इस सर्विस की पेशकश करने का दावा किया है। क्रिप्टो से जुड़ी पूरी ट्रांजैक्शन बैंक के ऐप पर होगी। इसके लिए बैंक ने ब्लॉकचेन इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोवाइडर Paxos के साथ टाई-अप किया है। बैंक का कहना है कि बाद में ट्रेड होने वाली क्रिप्टोकरेंसीज की संख्या बढ़ाई जाएगी। ब्राजील ने पिछले महीने क्रिप्टो सेगमेंट की निगरानी के लिए पहला बिल पारित किया था। इस बिल का उद्देश्य इस सेगमेंट को देश के कानूनों के तहत लाना है। इसे चैंबर ऑफ डिप्टीज के पास अप्रूवल के लिए भेजा गया है। इसके बाद प्रेसिडेंट Jair Bolsonaro के हस्ताक्षर से यह कानून बन जाएगा। ब्राजील में क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर इस वर्ष के अंत तक रेगुलेटरी फ्रेमवर्क लागू हो सकता है। 

सीनेट के प्रमुख Rodrigo Pacheco ने बिल को स्वीकृति देने वाली कमेटी की अगुवाई की थी। इस कानून के तहत क्रिप्टोकरेंसीज का गलत इस्तेमाल करने वालों के लिए सजा और जुर्माने का प्रावधान होगा। इस कानून का उल्लंघन करने वालों को चार से आठ वर्ष की जेल हो सकती है। ब्राजील में पिछले वर्ष लगभग एक करोड़ लोगों के पास क्रिप्टोकरेंसीज होने का अनुमान था। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Trading, Bitcoin, Ether, Investors, Brazil

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  2. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  3. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  4. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  5. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  6. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  7. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  9. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  10. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »