क्रिप्टो मार्केट में तेजी, Bitcoin का प्राइस 20,000 डॉलर से पार

Bitcoin का प्राइस पिछले एक दिन में चार प्रतिशत से अधिक बढ़कर इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर लगभग 20,150 डॉलर पर था

विज्ञापन
Written by शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 अक्टूबर 2022 18:36 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन की वैल्यू पिछले सप्ताह बुधवार से लगभग 4.4 प्रतिशत अधिक है
  • दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में भी तेजी आई
  • अमेरिका में इनवेस्टर्स की रिस्क वाले एसेट्स में दिलचस्पी बढ़ी है

क्रिप्टो के ग्लोबल मार्केट कैपिटलाइजेशन में पिछले एक दिन में लगभग 5.01 प्रतिशत की तेजी आई है

इक्विटी मार्केट में तेजी का असर क्रिप्टोकरेंसीज पर भी दिख रहा है। मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस पिछले एक दिन में चार प्रतिशत से अधिक बढ़कर इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर लगभग 20,150 डॉलर पर चला गया। बिटकॉइन की वैल्यू पिछले सप्ताह बुधवार की तुलना में लगभग 4.4 प्रतिशत अधिक है। 

CoinDCX जैसे भारतीय एक्सचेंजों पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 3.2 प्रतिशत बढ़कर 20,957 डॉलर पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में भी तेजी आई। इसका प्राइस पिछले एक दिन में लगभग 9.46 प्रतिशत बढ़ा है। भारतीय एक्सचेंजों पर यह लगभग 1,533 डॉलर पर था। Ethereum ब्लॉकचेन के एनर्जी एफिशिएंट 'Merge' अपग्रेड को 15 सितंबर को शुरू किया गया था। इससे ट्रांजैक्शंस में तेजी आने और एनर्जी की खपत बहुत कम होने की संभावना है। इस अपग्रेड में Ethereum के डिवेलपर्स इसके माइनिंग प्रोटोकॉल की प्रूफ-ऑफ-वर्क (PoW) सिस्टम से प्रूफ-ऑफ-स्टेक (PoS) पर दोबारा कोडिंग की गई है। इससे Ethereum की एनर्जी की खपत बहुत कम होने की संभावना है। इस ब्लॉकचेन पर 100 अरब डॉलर से अधिक के डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस (DeFi) ऐप्स को सपोर्ट मिलता है और इस वजह से अपग्रेड को लेकर सतर्कता बरती गई है। अपग्रेड से stETH कहे जाने वाले क्रिप्टो डेरिवेटिव टोकन के इनवेस्टर्स को भी राहत मिल सकती है। 

Gadgets 360 के क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर से पता चलता है कि ज्यादातर ऑल्टकॉइन्स के प्राइसेज बढ़े हैं। क्रिप्टो के ग्लोबल मार्केट कैपिटलाइजेशन में भी पिछले एक दिन में लगभग 5.01 प्रतिशत की तेजी आई है। Avalanche, Cardano, Solana, Polygon, BNB, TRON, Chainlink और Monero में रिकवरी हुई है। मीमकॉइन्स Shiba और Dogecoin में भी कुछ तेजी आई। Dogecoin का प्राइस 0.06 डॉलर और Shiba Inu का लगभग 0.000010 डॉलर पर था। 

क्रिप्टो मार्केट के एक्सपर्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन के प्राइस में काफी गिरावट आ चुकी है और इसमें ब्रेकआउट हो सकता है। अमेरिका में इनवेस्टर्स अधिक रिस्क वाले एसेट्स में दोबारा दिलचस्पी ले रहे हैं। इससे क्रिप्टो मार्केट में खरीदारी करने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। पिछले वर्ष नवंबर में बिटकॉइन ने 67,000 डॉलर से अधिक का हाई बनाया था। इसके बाद से इसमें काफी गिरावट आई है। इसका प्राइस गिरने से इनवेस्टर्स के साथ ही इस सेगमेंट से जुड़ी फर्मों को भी बड़ा नुकसान हुआ है। बहुत से देशों में रेगुलेटर्स ने भी क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर इनवेस्टर्स को चेतावनी दी है, जिसका मार्केट पर असर पड़ा है। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  5. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  6. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  7. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  8. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  9. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  10. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.