क्रिसमस के बावजूद क्रिप्टो मार्केट में मामूली तेजी,  Bitcoin का प्राइस 17,000 डॉलर से कम

मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस लगभग 0.39 प्रतिशत बढ़ा है

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 दिसंबर 2022 15:18 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन का प्राइस 16,857 डॉलर पर था
  • पिछले कुछ सप्ताह में यह 17,000 डॉलर के लेवल को पार करने में नाकाम रहा है
  • क्रिप्टो मार्केट की वैल्यू 0.6 प्रतिशत बढ़कर लगभग 812 अरब डॉलर की थी

बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल FTX के दिवालिया होने का भी इस मार्केट पर बड़ा असर पड़ा है

क्रिप्टो मार्केट में सोमवार को मामूली तेजी रही। मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस लगभग 0.39 प्रतिशत बढ़ा है। यह 16,857 डॉलर पर था। क्रिसमस के बावजूद बिटकॉइन के प्राइस में ज्यादा मूवमेंट नहीं हुआ। Binance, Coinbase और CoinMarketCap जैसे एक्सचेंजों पर इसका प्राइस लगभग समान रहा। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में 0.08 प्रतिशत की बढ़त हुई। Gadgets 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, इसका प्राइस लगभग 1,220 डॉलर पर था।  Mudrex के CEO, Edul Patel ने Gadgets 360 को बताया, "पिछले कुछ दिनों में बिटकॉइन के प्राइस में तेजी और गिरावट दोनों ओर पर रेजिस्टेंस रही है। Ether ने आगे बढ़ने के लिए पर्याप्त ताकत हासिल नहीं की है। यह एक कम रेंज में ट्रेड कर रहा है। अगर इन दोनों क्रिप्टोकरेंसीज में मौजूदा लेवल्स से बढ़ोतरी होती है तो तेजी दिख सकती है।" 

इसके अलावा Tether, USD Coin, Ripple, Binance USD, Cardano, Polygon और Polkadot में कुछ बढ़ोतरी हुई। Tron, Litecoin, Wrapped Bitcoin और Chainlink के प्राइस भी मामूली बढ़े हैं।  Binance Coin, Solana और Stellar गिरावट वाले ऑल्टकॉइन्स में शामिल थे। क्रिप्टो मार्केट की वैल्यू 0.6 प्रतिशत बढ़कर लगभग 812 अरब डॉलर की थी। 

बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल FTX के दिवालिया होने का भी पिछले कुछ सप्ताह में इस मार्केट पर बड़ा असर पड़ा है। इससे बड़ी संख्या में इनवेस्टर्स ने क्रिप्टोकरेंसीज से दूरी बना ली है। FTX के सॉफ्टवेयर में बदलाव कर क्लाइंट्स के फंड का इस्तेमाल किया गया था। एक्सचेंज के चीफ इंजीनियर ने कोड में बदलाव कर FTX के फाउंडर Sam Bankman Fried की फर्म Alameda Research को उधार ली गई रकम पर नुकसान उठाने के बावजूद उसके एसेट्स बेचने से छूट दी थी। इस छूट से फर्म को FTX से फंड उधार लेने की अनुमति मिल गई थी चाहे उसके बदले में कोलेट्रल की वैल्यू कितनी भी हो। कोड में इस बदलाव को अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने पकड़ा है। SEC ने बताया कि इससे Alameda Research को बिना किसी लिमिट के क्रेडिट दिया जा रहा था। फर्म को दो वर्षों में अरबों डॉलर का उधार गोपनीय तरीके से दिया गया था। एक्सचेंज के लिए मुश्किलों की शुरुआत पिछले महीने हुई थी जब इसकी बैलेंस शीट पर सवाल उठे थे। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Exchange, Bitcoin, Value, Market, Ether, Increase, Fund, Solana, Christmas, FTX, Prices
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.