क्रिप्टो मार्केट में गिरावट, बिटकॉइन का प्राइस 87,300 डॉलर से ज्यादा

Ripple और Tron के प्राइस में मामूली बढ़ोतरी थी। क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन चार प्रतिशत से अधिक घटकर लगभग 2.89 डॉलर पर था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 नवंबर 2024 15:55 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन में बुधवार को एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट थी
  • इस सेगमेंट में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की भी दिलचल्पी बढ़ी है
  • क्रिप्टो की मार्केट वैल्यू चार प्रतिशत घटकर लगभग 2.89 लाख करोड़ डॉलर थी

इस सेगमेंट में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की भी दिलचल्पी बढ़ी है

अमेरिका में प्रेसिडेंट के चुनाव में Donald Trump की जीत के बाद से क्रिप्टो मार्केट में वोलैटिलिटी है। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin ने इस सप्ताह की शुरुआत में अपना नया हाई लेवल बनाया था। बिटकॉइन में बुधवार को एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट थी। इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर इसका प्राइस लगभग 87,400 डॉलर पर था।   
दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस चार प्रतिशत से अधिक घटा है। इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर यह लगभग 3,184 डॉलर और भारतीय एक्सचेंजों पर लगभग 3,126 डॉलर पर था। इसके अलावा Solana, Binance Coin और Cardano में गिरावट थी। Ripple और Tron के प्राइस में मामूली बढ़ोतरी थी। क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन चार प्रतिशत से अधिक घटकर लगभग 2.89 लाख करोड़ डॉलर का था। 
Advertisement

इस सेगमेंट में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की भी दिलचल्पी बढ़ी है। इसी कड़ी में बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनियों में से एक MicroStrategy ने लगभग 27,200 बिटकॉइन खरीदने में दो अरब डॉलर से ज्यादा खर्च किए हैं। Bloomberg की रिपोर्ट के अनुसार, इस कंपनी के पास बिटकॉइन का पहले से बड़ा रिजर्व मौजूद है। हालांकि, यह रकम के लिहाज से कंपनी की ओर से बिटकॉइन की दिसंबर 2020 के बाद सबसे बड़ी खरीदारी है। 

माइक्रोस्ट्रैटेजी के चेयरमैन, Michael Saylor ने इन्फ्लेशन के खिलाफ हेज के तौर पर बिटकॉइन में इनवेस्टमेंट करने का फैसला किया था। यह कंपनी शुरुआत में कैश के बदले बिटकॉइन खरीदती थी। इसके बाद से माइक्रोस्ट्रैटेजी ने बिटकॉइन खरीदने के लिए शेयर्स और कन्वर्टिबल डेट की बिक्री से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल कर रही है। पिछले चार वर्षों में इस अमेरिकी कंपनी के शेयर में 2,000 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, इस अवधि में बिटकॉइन का प्राइस लगभग 630 प्रतिशत बढ़ा है। माइक्रोस्ट्रैटेजी के पास बिटकॉइन की कुल होल्डिंग लगभग 23 अरब डॉलर की है। पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टो सेगमेंट में स्कैम के मामलों में भी बढ़ोतरी हुई है। हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ( RBI) ने क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर दोबारा चेतावनी दी थी। इसके साथ ही क्रिप्टोकरेंसीज को वित्तीय और मॉनेटरी स्थिरता के लिए बड़ा जोखिम बताया था। RBI के गवर्नर Shantikanta Das ने कहा था, "मेरा मानना है कि इसे फाइनेंशियल सिस्टम पर हावी होने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। इससे वित्तीय स्थिरता को लेकर बड़ा जोखिम है।" 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  4. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  2. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  8. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  9. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  10. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.