क्रिप्टो मार्केट में गिरावट, बिटकॉइन का प्राइस 83,100 डॉलर से ज्यादा

अमेरिकी सरकार बिटकॉइन का रिजर्व बनाने के लिए इसकी होर्डिंग करने की योजना बना रही है। हालांकि, क्रिप्टो मार्केट में इससे निराशा है क्योंकि इसके लिए बिटकॉइन की खरीदारी नहीं की जाएगी

क्रिप्टो मार्केट में गिरावट, बिटकॉइन का प्राइस 83,100 डॉलर से ज्यादा

अमेरिकी सरकार बिटकॉइन का रिजर्व बनाने के लिए इसकी होर्डिंग करने की योजना बना रही है

ख़ास बातें
  • बिटकॉइन के लिए 84,000 डॉलर का लेवल एक प्रमुख रेजिस्टेंस है
  • Ether के लिए रेजिस्टेंस लगभग 2,000 डॉलर पर है
  • बिटकॉइन स्पॉट ETF में भी काफी बिकवाली हो रही है
विज्ञापन
अमेरिका में प्रेसिडेंट Donald Trump के टैरिफ से जुड़े फैसलों और कुछ अन्य कारणों से क्रिप्टो मार्केट पर प्रेशर है। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस मंगलवार को लगभग एक प्रतिशत गिरा है। बिटकॉइन स्पॉट ETF में भी काफी बिकवाली हो रही है। 

इस रिपोर्ट को पब्लिश किए जाने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 0.70 प्रतिशत घटकर 83,000 डॉलर से कुछ अधिक पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में 0.06 प्रतिशत का नुकसान था। Ether का प्राइस लगभग 1,907 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। गिरावट वाली अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में Solana और XRP शामिल थे। मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन के महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस को पार करने पर ही इसमें तेजी आ सकती है। बिटकॉइन के एक लाख डॉलर से अधिक के प्राइस पर पहुंचने के बाद भारी गिरावट से इनवेस्टर्स में आशंका है। इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी के लिए 84,000 डॉलर का लेवल एक प्रमुख रेजिस्टेंस है और इसके लिए सपोर्ट 80,000 डॉलर पर है। 

Ether के लिए रेजिस्टेंस लगभग 2,000 डॉलर पर है। अमेरिकी सरकार बिटकॉइन का रिजर्व बनाने के लिए इसकी होर्डिंग करने की योजना बना रही है। हालांकि, क्रिप्टो मार्केट में इससे निराशा है क्योंकि इसके लिए बिटकॉइन की खरीदारी नहीं की जाएगी। इसके अलावा इस सेगमेंट के लिए रेगुलेशंस भी लाने की तैयारी है। क्रिप्टो मार्केट में ट्रेडर्स की दिलचस्पी घटी है और इस वजह से क्रिप्टोकरेंसीज की ट्रेडिंग वॉल्यूम में कमी हुई है। हालांकि, अमेरिका में इन्फ्लेशन में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होने जैसे मैक्रो इकोनॉमिक संकेतों में सुधार से शॉर्ट-टर्म में इस मार्केट में रिकवरी हो सकती है। Ether को लेकर आशंका है और इस वजह से इसमें बिकवाली अधिक हो रही है। स्पॉट एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड्स (ETF) में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की दिलचस्पी कम हुई है। 

हाल ही में ट्रंप ने व्हाइट हाउस में क्रिप्टो समिट का आयोजन किया था। इसमें अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) की क्रिप्टो टास्क फोर्स को इस सेगमेंट से जुड़े रेगुलेशंस बनाने का निर्देश दिया गया है। इस क्रिप्टो समिट में ट्रंप ने ने कहा था कि पूर्व की Biden सरकार का बड़ी संख्या में Bitcoin को बेचने का फैसला "बेवकूफी" वाला था। उनका कहना था कि इस सेगमेंट के खिलाफ ब्यूरोक्रेसी की लड़ाई को बंद किया जाएगा। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »