बिटकॉइन में एक प्रतिशत की गिरावट, 61,000 डॉलर से कम हुआ प्राइस

Avalanche, Cardano, Litecoin, Polkadot, Cronos, Ripple और Bitcoin SV सहित कुछ क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइस बढ़े हैं

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 अक्टूबर 2024 16:07 IST
ख़ास बातें
  • भारतीय एक्सचेंजों पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 61,452 डॉलर पर था
  • अमेरिका में CPI डेटा अनुमान से अधिक होने का क्रिप्टो मार्केट पर असर है
  • Avalanche, Cardano, Litecoin और Polkadot के प्राइस बढ़े हैं

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में एक प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी थी

मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में शुक्रवार को लगभग एक प्रतिशत की गिरावट थी। भारतीय एक्सचेंजों पर इसका प्राइस लगभग 61,452 डॉलर और इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर लगभग 60,577 डॉलर का था। अमेरिका में CPI का डेटा एनालिस्ट्स के अनुमान से अधिक होने का क्रिप्टो मार्केट पर असर पड़ा है। 

हालांकि, दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में एक प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी थी। इसका प्राइस भारतीय एक्सचेंजों पर लगभग 2,438 डॉलर और इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर 2,407 डॉलर का था। इसके अलावा Avalanche, Cardano, Litecoin, Polkadot, Cronos, Ripple और Bitcoin SV के प्राइस बढ़े हैं। गिरावट वाली क्रिप्टोकरेंसीज में Solana, Binance Coin, Stellar और USD Coin शामिल थे। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग एक प्रतिशत घटकर लगभग 2.12 लाख करोड़ डॉलर पर था। 
Advertisement

क्रिप्टो ऐप CoinSwitch के मार्केट्स डेस्क ने Gadgets360 को बताया, "बिटकॉइन में लगातार चौथे दिन गिरावट थी। मार्केट में वोलैटिलिटी का बड़ा कारण अमेरिका में CPI के डेटा का एनालिस्ट्स के अनुमान से अधिक रहना है।" इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन ऑफ सिक्योरिटीज कमीशंस (IOSCO के बोर्ड की ओर से जारी की गई एक रिपोर्ट में बताया गया है कि रिटेल इनवेस्टर्स की क्रिप्टो सेगमेंट में दिचलस्पी बरकरार है। यह ट्रेंड विकसित देशों के साथ ही इमर्जिंग मार्केट्स में भी दिख रहा है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि युवा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए इस सेगमेंट में इनवेस्टमेंट से जुड़ी जानकारी का बड़ा जरिया गैर-अधिकृत और संदिग्थ सोर्स हैं। इससे वित्तीय नुकसान होने की आशंका है। 

इस सेगमेंट में फ्रॉड के मामलों पर रोक लगाने के लिए यूनाइटेड नेशंस ऑफिस ऑन ड्रग्स एंड क्राइम (UNODC) ने बिना लाइसेंस वाली क्रिप्टो फर्मों पर पेनल्टी लगाने का सुझाव दिया है। UNODC का अनुमान है कि पिछले वर्ष दक्षिणपूर्व एशिया में क्रिप्टो से जुड़े स्कैम से लगभग 37 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। इन स्कैम में सोशल मीडिया का भी इस्तेमाल किया जाता है। दक्षिणपूर्व एशिया के देशों की सरकारों को UNODC ने अधिक सतर्कता बरतने के साथ ही क्रिप्टो से जुड़े फ्रॉड के मामलों को रोकने के उपाय करने की भी सलाह दी है। हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट ने मिनिस्ट्री ऑफ कम्युनिकेशंस को एक क्रिप्टो फर्म की नकल वाली 38 वेबसाइट्स को हटाने का ऑर्डर दिया था। 
Advertisement


 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  3. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  4. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  5. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  8. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  2. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  3. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  4. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  5. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  6. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  7. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  9. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  10. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.