क्रिप्टो मार्केट में गिरावट, बिटकॉइन का प्राइस 1,02,700 डॉलर से ज्यादा

पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन एक प्रतिशत से ज्यादा घटकर लगभग 3.48 लाख करोड़ डॉलर पर था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 29 जनवरी 2025 14:53 IST
ख़ास बातें
  • Bitcoin का प्राइस लगभग 0.10 प्रतिशत घटकर लगभग 1,02,740 डॉलर पर था
  • Ether में 1.70 प्रतिशत से अधिक की गिरावट थी
  • अमेरिका में क्रिप्टोकरेंसीज के लिए रेगुलेटरी फ्रेमवर्क तैयार किया जाएगा

अमेरिका में क्रिप्टोकरेंसीज के लिए रेगुलेटरी फ्रेमवर्क तैयार किया जाएगा

अमेरिका में इंटरेस्ट रेट में बदलाव को लेकर Federal Reserve की मीटिंग से पहले क्रिप्टो मार्केट में बुधवार को गिरावट थी। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस लगभग 0.10 प्रतिशत घटकर लगभग 1,02,740 डॉलर पर था। मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) की मीटिंग में इंटरेस्ट रेट में कमी होने की कम संभावना है। इससे क्रिप्टो मार्केट में वोलैटिलिटी बढ़ सकती है। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में 1.70 प्रतिशत से अधिक की गिरावट थी। इस रिपोर्ट को प्रकाशित किए जाने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर Ether का प्राइस लगभग 3,144 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। Ether के लिए बड़ा रेजिस्टेंस 3,500 डॉलर पर है। गिरावट वाली अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में Solana, XRP, Cardano और Polkadot शामिल थे। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन एक प्रतिशत से ज्यादा घटकर लगभग 3.48 लाख करोड़ डॉलर पर था। अमेरिका में क्रिप्टोकरेंसीज के लिए रेगुलेटरी फ्रेमवर्क तैयार किया जाएगा। ट्रंप ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान Bitcoin का रिजर्व और क्रिप्टो के पक्ष में पॉलिसी बनाने का संकेत दिया था। हालांकि, बिटकॉइन का रिजर्व बनाने की इस योजना पर फेडरल रिजर्व ने असहमति जताई थी। हाल ही में बिटकॉइन ने 1,09,200 डॉलर से अधिक का हाई लेवल बनाया था। 

इस महीने की शुरुआत में ट्रंप के प्रेसिडेंट बनने के बाद पहले संबोधन में क्रिप्टो का कोई जिक्र नहीं होने से इस मार्केट में गिरावट हुई थी। अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने बताया  है कि क्रिप्टोकरेंसीज के लिए रेगुलेटरी फ्रेमवर्क तैयार करने के उद्देश्य से एक टास्क फोर्स बनाई गई है। अमेरिका की पिछली सरकार ने क्रिप्टो से जुड़ी बहुत सी फर्मों के खिलाफ रूल्स के उल्लंघन का आरोप लगाकर कार्रवाई की थी। इन फर्मों में Coinbase और Kraken शामिल थी। हालांकि, इन फर्मों ने रूल्स के उल्लंघन के आरोप को गलत बताया था। इस सेगमेंट में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की दिलचस्पी बढ़ी है। 

पिछले कुछ सप्ताह में सॉफ्टवेयर मेकर MicroStrategy ने बड़ी संख्या में Bitcoin खरीदे हैं। बिटकॉइन का इस्तेमाल रूस की कंपनियां विदेश से कारोबार में कर रही हैं। रूस की सरकार ने कानून में बदलाव कर पश्चिमी देशों की पाबंदियों से निपटने के लिए क्रिप्टोकरेंसीज के इस्तेमाल की अनुमति दी थी। रूस के प्रेसिडेंट Vladimir Putin ने कहा था कि अमेरिका की मौजूदा सरकार अमेरिकी डॉलर का राजनीतिक उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल कर इसकी भूमिका को घटा रही है। 
Advertisement


 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  2. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  3. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  4. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  6. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  7. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  8. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.