बिटकॉइन पर बिकवाली का प्रेशर, 56,600 डॉलर से नीचे गिरा प्राइस

Ether का प्राइस भी लगभग एक प्रतिशत कम हुआ है। Gadgets360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, Ether लगभग 2,550 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 सितंबर 2024 17:26 IST
ख़ास बातें
  • Ether लगभग 2,550 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था
  • क्रिप्टो सेगमेंट पर नॉर्थ कोरिया के हैकर्स के अटैक बढ़े हैं
  • पिछले महीने भारतीय क्रिप्टो एक्सचेंज WazirX को हैकर्स ने निशाना बनाया था

Ether का प्राइस लगभग एक प्रतिशत कम हुआ है

पिछले कुछ सप्ताह से क्रिप्टो मार्केट में वोलैटिलिटी है। मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस भारतीय और इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर 1.06 प्रतिशत से लगभग 2.03 प्रतिशत के बीच गिरा है। इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर इसका प्राइस लगभग 56,530 डॉलर और CoinDCX जैसे भारतीय एक्सचेंजों पर लगभग 60,353 डॉलर का था। 

Ether का प्राइस भी लगभग एक प्रतिशत कम हुआ है। Gadgets360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, Ether लगभग 2,550 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर इसका प्राइस लगभग 2,378 डॉलर का था। इसके अलावा Solana, Near Protocol, Bitcoin Cash और Polygon में गिरावट थी। प्रॉफिट वाली क्रिप्टोकरेंसी में USD Coin, Cardano, Polkadot, Litecoin और Bitcoin SV शामिल थे। पिछले एक दिन में क्रिप्टो की मार्केट वैल्यू लगभग 0.88 प्रतिशत घटकर लगभग 1.99 लाख करोड़ डॉलर पर थी। 

क्रिप्टो ऐप CoinDCX की टीम ने Gadgets360 को बताया, "क्रिप्टो मार्केट में उतार-चढ़ाव है क्योंकि ट्रेडर्स अमेरिका में बेरोजगारी की दर से जुड़े डेटा का इंतजार कर रहे हैं। बिटकॉइन का प्राइस 56,000 डॉलर के सपोर्ट को तोड़ने की कोशिश में है और यह एक रेंज में ट्रेड कर रहा है। बिटकॉइन के लिए रेजिस्टेंस 61,600 डॉलर पर है। अगर यह 56,000 डॉलर से नीचे जाता है तो इसमें गिरावट बढ़ सकती है। अधिकतर क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइस गिर रहे हैं और ये कमजोर दिख रहे हैं।" 

अमेरिका के फेडरल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन (FBI) ने चेतावनी दी है कि क्रिप्टो सेगमेंट पर नॉर्थ कोरिया के हैकर्स के अटैक बढ़े हैं। पिछले महीने भारतीय क्रिप्टो एक्सचेंज WazirX को हैकर्स ने निशाना बनाया था। इस मामले में भी नॉर्थ कोरिया के हैकर्स के शामिल होने की रिपोर्ट है। इस मामले में WazirX से लगभग 23 करोड़ डॉलर का फंड चुराया गया था। क्रिप्टो मार्केट पर भी इस मामले का असर हुआ था। इससे क्रिप्टो एक्सचेंजों में सिक्योरिटी की मजबूती को लेकर सवाल उठे थे। FBI ने बताया है, "हैकर्स अपने शिकार को सोशल मीडिया पर उसकी एक्टिविटी के जरिए तलाशते हैं। इसके बाद पीड़ितों को विभिन्न तरीकों से फंसाया जाता है।" इन हैकर्स से बचने के लिए FBI ने क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट्स की लॉगिन, पासवर्ड और प्राइवेट कीज से जुड़ी जानकारी इंटरनेट से कनेक्टेड डिवाइसेज पर स्टोर नहीं करने की सलाह दी है। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  3. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  2. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  3. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  5. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  7. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  9. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  10. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.