क्रिप्टो मार्केट में तेजी बरकरार, बिटकॉइन का प्राइस 1,04,400 डॉलर से ज्यादा

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि अमेरिका और चीन में ट्रेड डील को लेकर मार्केट में पॉजिटिव सेंटीमेंट है। बिटकॉइन में मौजूदा लेवल पर तेजी के संकेत हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 मई 2025 15:31 IST
ख़ास बातें
  • Bitcoin में लगभग 0.30 प्रतिशत की तेजी थी
  • दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में दो प्रतिशत से अधिक की तेजी थी
  • अमेरिका और चीन में ट्रेड डील को लेकर मार्केट में पॉजिटिव सेंटीमेंट है

अमेरिका और चीन में ट्रेड डील को लेकर मार्केट में पॉजिटिव सेंटीमेंट है

अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड को लेकर स्थिति में सुधार के संकेत से क्रिप्टो मार्केट में सोमवार को तेजी थी। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में लगभग 0.30 प्रतिशत की तेजी थी। इसके अलावा बहुत सी अन्य क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइस में भी बढ़ोतरी हुई है। 

इस रिपोर्ट को पब्लिश किए जाने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर बिटकॉइन का प्राइस 0.20 प्रतिशत से अधिक बढ़कर लगभग 1,04,440 डॉलर पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में दो प्रतिशत से अधिक की तेजी थी। Ether का प्राइस लगभग 2,562 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। इसके अलावा Solana और XRP जैसी क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइस भी बढ़े हैं। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन मामूली बढ़कर लगभग 3.51 लाख करोड़ डॉलर पर था। 
Advertisement

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि अमेरिका और चीन में ट्रेड डील को लेकर मार्केट में पॉजिटिव सेंटीमेंट है। बिटकॉइन में मौजूदा लेवल पर तेजी के संकेत हैं। ऑन-चेन डेटा से एक दिन में लगभग 3,50,000 नए बिटकॉइन वॉलेट्स बनाने का संकेत मिल रहा है। इससे क्रिप्टो मार्केट में इनवेस्टर्स की दिलचस्पी बढ़ने का संकेत मिल रहा है। बिटकॉइन के लिए अगला रेजिस्टेंस 1,05,100 डॉलर और सपोर्ट 1,02,200 डॉलर पर है। अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump के चीन के साथ ट्रेड से जुड़ी डील को लेकर पॉजिटिव संकेत देने से मार्केट में मजबूती आई है। इसके अलावा भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव घटने से भी मार्केट में सेंटीमेंट पॉजिटिव हुआ है। 

कुछ देशों में क्रिप्टोकरेंसीज में पेमेंट्स को भी स्वीकार किया जा रहा है। इन देशों की सूची में भूटान भी शामिल हो गया है। भूटान ने क्रिप्टो पेमेंट सिस्टम को लॉन्च करने की घोषणा की है। इसके लिए बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में से एक Binance के साथ टाई-अप किया गया है। भूटान के इस फैसले का उद्देश्य पर्यटकों को करेंसी एक्सचेंज रेट्स और इंटरनेशनल कार्ड्स की कम उपलब्धता जैसी उलझनों से बचाना और पेमेंट्स का आसान जरिया उपलब्ध कराना है। भारत के इस पड़ोसी देश की यात्रा पर जाने वाले पर्यटन फ्लाइट टिकट्स, होटल, पर्यटन स्थलों की सैर और शॉपिंग के लिए क्रिप्टो में पेमेंट्स कर सकेंगे। इसके लिए भूटान के पहली पूरी तरह डिजिटल बैंक - DK Bank और Binance ने टाई-अप किया है। इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए पर्यटकों को Binance के ऐप पर साइन-इन करने की जरूरत होगी। 
Advertisement

 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.