यूक्रेन में क्रिप्टो को मिला कानूनी दर्जा, जल्द बनेगा रेगुलेटरी फ्रेमवर्क

रूस के हमले के बाद से यूक्रेन को क्रिप्टोकरेंसीज में डोनेशन के जरिए लाखों डॉलर की मदद मिल रही है

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 17 मार्च 2022 16:16 IST
ख़ास बातें
  • यूक्रेन में क्रिप्टो एक्सचेंजों को रजिस्ट्रेशन कराना होगा
  • बैंकों को क्रिप्टो से जुड़ी फर्मों के एकाउंट खोलने की अनुमति होगी
  • डिजिटल एसेट्स के लिए लीगल फ्रेमवर्क बनाया जाएगा

यूक्रेन ने क्रिप्टोकरेंसी में डोनेशन लेने के लिए एक वेबसाइट भी लॉन्च की है

रूस के साथ युद्ध में भारी तबाही का सामना कर रहे यूक्रेन ने क्रिप्टोकरेंसीज को कानूनी दर्जा दिया है। यूक्रेन के प्रेसिडेंट Volodymyr Zelenskyy ने वर्चुअल एसेट्स बिल पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। रूस के हमले के बाद से यूक्रेन को क्रिप्टोकरेंसीज में डोनेशन के जरिए लाखों डॉलर की मदद मिल रही है। इसका इस्तेमाल सैन्य उपकरण और जरूरत की अन्य चीजों को खरीदने के लिए किया जा रहा है। 

यूक्रेन की मिनिस्ट्री ऑफ डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन ने बताया कि Zelenskyy के हस्ताक्षर के बाद वर्चुअल एसेट्स से वर्चुअल एसेट्स के लिए कानून बन गया है। यूक्रेन में क्रिप्टो एक्सचेंजों और डिजिटल एसेट्स से जुड़ी फर्मों को कानूनी तौर पर कारोबार करने के लिए सरकार के पास रजिस्ट्रेशन कराना होगा और बैंकों को क्रिप्टो से जुड़ी फर्मों के एकाउंट खोलने की अनुमति होगी। मिनिस्ट्री की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि इस कानून से यूक्रेन के नेशनल सिक्योरिटीज एंड स्टॉक मार्केट कमीशन को डिजिटल एसेट्स पर पॉलिसी बनाने, क्रिप्टोकरेंसीज से जुड़ी फर्मों को लाइसेंस जारी करने और एक फाइनेंशियल रेगुलेटर के तौर पर काम करने का अधिकार मिल गया है। 
Advertisement

मिनिस्ट्री ऑफ फाइनेंस भी यूक्रेन के टैक्स और सिविल कोड में संशोधन करने के लिए काम कर रही है जिससे डिजिटल एसेट्स के लिए लीगल फ्रेमवर्क बनाया जा सके। IT इंडस्ट्री डिवेलपमेंट के डिप्टी मिनिस्टर, Alex Bornyakov ने कहा, "हमारा मानना है कि क्रिप्टो इंडस्ट्री से नए आर्थिक अवसर मिलेंगे। हम इन अवसरों का जल्द फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेंगे।"

यूक्रेन ने क्रिप्टोकरेंसी में डोनेशन लेने के लिए एक वेबसाइट भी लॉन्च की है। इसके लिए क्रिप्टो फर्मों FTX और Everstake के साथ पार्टनरशिप की गई है। इस साइट के जरिए मिलने वाली डोनेशंस यूक्रेन के सेंट्रल बैंक के पास जाएंगी। इस वेबसाइट पर बाद में नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) के जरिए डोनेशन देने की सुविधा को भी जोड़ा जाएगा। "Aid for Ukraine" वेबसाइट पर यूजर्स बिटकॉइन और  ether सहित 10 क्रिप्टोकरेंसीज में डोनेशन दे सकते हैं। यूक्रेन की बड़ी क्रिप्टो फर्मों में शामिल Everstake अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में डोनेशन देने की सुविधा भी जोड़ेगी। बहामास का एक्सचेंज FTX डोनेट किए गए फंड को डॉलर में कन्वर्ट करेगा और फिर इसे नेशनल बैंक ऑफ यूक्रेन को भेजा जाएगा। इस वेबसाइट में यूक्रेन के क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज Kuna की भी हिस्सेदारी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Ukraine, Law, Exchange, Funding, Donations, Framework
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  2. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  3. EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  2. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  3. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  4. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  6. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  7. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
  8. अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
  9. EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
  10. चाबी रखने की टेंशन खत्म! Xiaomi लाया फिंगरप्रिंट वाला स्मार्ट लॉक, फोन से भी होगा कंट्रोल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.