यूक्रेन ने क्रिप्टोकरेंसी में डोनेशंस के लिए लॉन्च की वेबसाइट

"Aid for Ukraine" वेबसाइट पर यूजर्स बिटकॉइन और ether सहित 10 क्रिप्टोकरेंसीज में डोनेशन दे सकते हैं

यूक्रेन ने क्रिप्टोकरेंसी में डोनेशंस के लिए लॉन्च की वेबसाइट

यूक्रेन की सरकार ने क्रिप्टोकरेंसी में डोनेशन देने की अपील भी की थी

ख़ास बातें
  • इस वेबसाइट में यूक्रेन के क्रिप्टो एक्सचेंज Kuna की भी हिस्सेदारी है
  • बहामास का एक्सचेंज FTX डोनेट किए गए फंड को डॉलर में कन्वर्ट करेगा
  • इस फंड को नेशनल बैंक ऑफ यूक्रेन के पास भेजा जाएगा
विज्ञापन
रूस के साथ युद्ध के बीच यूक्रेन ने क्रिप्टोकरेंसी में डोनेशन लेने के लिए एक वेबसाइट लॉन्च की है। इसके लिए क्रिप्टो फर्मों FTX और Everstake के साथ पार्टनरशिप की गई है। इस साइट के जरिए मिलने वाली डोनेशंस यूक्रेन के सेंट्रल बैंक के पास जाएंगी। इस वेबसाइट पर बाद में नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) के जरिए डोनेशन देने की सुविधा को भी जोड़ा जाएगा।

एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, "Aid for Ukraine" वेबसाइट पर यूजर्स बिटकॉइन और  ether सहित 10 क्रिप्टोकरेंसीज में डोनेशन दे सकते हैं। यूक्रेन के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के डिप्टी मिनिस्टर, Oleksandre Borniakov ने एक बयान में कहा, "यूक्रेन की सुरक्षा में क्रिप्टोकरेंसीज एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।" 

यूक्रेन की बड़ी क्रिप्टो फर्मों में शामिल Everstake अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में डोनेशन देने की सुविधा भी जोड़ेगी। बहामास का एक्सचेंज FTX डोनेट किए गए फंड को डॉलर में कन्वर्ट करेगा और फिर इसे नेशनल बैंक ऑफ यूक्रेन को भेजा जाएगा। इस वेबसाइट में यूक्रेन के क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज Kuna की भी हिस्सेदारी है। एक ट्रैकर से पता चलता है कि इस वेबसाइट पर मंगलवार तक लगभग 4.8 करोड़ डॉलर जुटाए गए थे। वेबसाइट के जरिए 20 करोड़ डॉलर (लगभग 1,527 करोड़ रुपये) जुटाने का लक्ष्य है। इस फंड का इस्तेमाल यूक्रेन की सेना के साथ ही नागरिकों की मदद के लिए होगा। 

क्रिप्टोकरेंसी से मिलने वाली डोनेशन का इस्तेमाल यूक्रेन फूड और ईंधन जैसी चीजों को खरीदने के लिए भी कर रहा है। इस फंड से सैनिकों के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट और नाइट विजन गॉगल्स जैसे सैन्य उपकरण भी खरीदे जा रहे हैं। लंबे समय से जारी भू राजनीतिक विवाद के चलते रूस ने पिछले महीने यूक्रेन पर हमला किया था और तब से दोनों देशों के बीच युद्ध जारी है। यूक्रेन ने इस महीने की शुरुआत में क्रिप्टो में डोनेशन स्वीकार करना शुरू किया था। इससे पहले यूक्रेन की सरकार ने क्रिप्टोकरेंसी में डोनेशन देने की अपील भी की थी। इसके बाद से यूक्रेन को क्रिप्टोकरेंसी में मिलने वाली डोनेशन में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। यूक्रेन का एक गैर सरकारी संगठन भी बिटकॉइन में डोनेशन को स्‍वीकार करता है। यह मदद यूक्रेन की सेना को भेजी जाती है। इस संगठन को पिछले वर्ष बिटकॉइन में काफी डोनेशन मिली थी। 

 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Bitcoin, Russia, Ether, Fund, Ukraine, Donation, Government

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2,099 में स्पीकर, वायरलेस चार्जर और अलार्म क्लॉक एक साथ, Portronics का 4-in-1 गैजेट लॉन्च
  2. कार कंपनियां 1 दिसंबर से बढ़ा देंगी कीमत, खरीदने के लिए 5 दिन का समय
  3. Tata Cars Price Hike: दिसंबर से महंगी होंगी टाटा की कारें, EV भी होंगी महंगी, जानें नई कीमतें
  4. HONOR Magic9 Pro Max लॉन्च: एंड्रॉयड फोन से iOS में भी होगी फाइल ट्रांसफर, 200 मेगापिक्सल कैमरा, 8800mAh बैटरी
  5. Motorola Edge 70 Neo vs Redmi Note 17 Pro 5G vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार में कौन सा है बेस्ट
  6. ₹11 हजार से सस्ता मिल रहा 5000mAh बैटरी, 32 मेगापिक्सल कैमरा वाला 5G स्मार्टफोन, जल्द करें लिमिटेड है डील
  7. Ultraviolette ने शुरू की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी
  8. Nvidia में Jensen Huang की वापसी के लिए ट्रंप ने डाला था प्रेशर!
  9. 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ स्लिम फोन Huawei Mate 90 Air हुआ लॉन्च, जानें डिटेल
  10. Huawei लाई सबसे पतली स्मार्टवॉच, AMOLED स्क्रीन, 5 दिन की बैटरी, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »