यूक्रेन में क्रिप्टो को मिला कानूनी दर्जा, जल्द बनेगा रेगुलेटरी फ्रेमवर्क

रूस के हमले के बाद से यूक्रेन को क्रिप्टोकरेंसीज में डोनेशन के जरिए लाखों डॉलर की मदद मिल रही है

यूक्रेन में क्रिप्टो को मिला कानूनी दर्जा, जल्द बनेगा रेगुलेटरी फ्रेमवर्क

यूक्रेन ने क्रिप्टोकरेंसी में डोनेशन लेने के लिए एक वेबसाइट भी लॉन्च की है

ख़ास बातें
  • यूक्रेन में क्रिप्टो एक्सचेंजों को रजिस्ट्रेशन कराना होगा
  • बैंकों को क्रिप्टो से जुड़ी फर्मों के एकाउंट खोलने की अनुमति होगी
  • डिजिटल एसेट्स के लिए लीगल फ्रेमवर्क बनाया जाएगा
विज्ञापन
रूस के साथ युद्ध में भारी तबाही का सामना कर रहे यूक्रेन ने क्रिप्टोकरेंसीज को कानूनी दर्जा दिया है। यूक्रेन के प्रेसिडेंट Volodymyr Zelenskyy ने वर्चुअल एसेट्स बिल पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। रूस के हमले के बाद से यूक्रेन को क्रिप्टोकरेंसीज में डोनेशन के जरिए लाखों डॉलर की मदद मिल रही है। इसका इस्तेमाल सैन्य उपकरण और जरूरत की अन्य चीजों को खरीदने के लिए किया जा रहा है। 

यूक्रेन की मिनिस्ट्री ऑफ डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन ने बताया कि Zelenskyy के हस्ताक्षर के बाद वर्चुअल एसेट्स से वर्चुअल एसेट्स के लिए कानून बन गया है। यूक्रेन में क्रिप्टो एक्सचेंजों और डिजिटल एसेट्स से जुड़ी फर्मों को कानूनी तौर पर कारोबार करने के लिए सरकार के पास रजिस्ट्रेशन कराना होगा और बैंकों को क्रिप्टो से जुड़ी फर्मों के एकाउंट खोलने की अनुमति होगी। मिनिस्ट्री की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि इस कानून से यूक्रेन के नेशनल सिक्योरिटीज एंड स्टॉक मार्केट कमीशन को डिजिटल एसेट्स पर पॉलिसी बनाने, क्रिप्टोकरेंसीज से जुड़ी फर्मों को लाइसेंस जारी करने और एक फाइनेंशियल रेगुलेटर के तौर पर काम करने का अधिकार मिल गया है। 

मिनिस्ट्री ऑफ फाइनेंस भी यूक्रेन के टैक्स और सिविल कोड में संशोधन करने के लिए काम कर रही है जिससे डिजिटल एसेट्स के लिए लीगल फ्रेमवर्क बनाया जा सके। IT इंडस्ट्री डिवेलपमेंट के डिप्टी मिनिस्टर, Alex Bornyakov ने कहा, "हमारा मानना है कि क्रिप्टो इंडस्ट्री से नए आर्थिक अवसर मिलेंगे। हम इन अवसरों का जल्द फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेंगे।"

यूक्रेन ने क्रिप्टोकरेंसी में डोनेशन लेने के लिए एक वेबसाइट भी लॉन्च की है। इसके लिए क्रिप्टो फर्मों FTX और Everstake के साथ पार्टनरशिप की गई है। इस साइट के जरिए मिलने वाली डोनेशंस यूक्रेन के सेंट्रल बैंक के पास जाएंगी। इस वेबसाइट पर बाद में नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) के जरिए डोनेशन देने की सुविधा को भी जोड़ा जाएगा। "Aid for Ukraine" वेबसाइट पर यूजर्स बिटकॉइन और  ether सहित 10 क्रिप्टोकरेंसीज में डोनेशन दे सकते हैं। यूक्रेन की बड़ी क्रिप्टो फर्मों में शामिल Everstake अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में डोनेशन देने की सुविधा भी जोड़ेगी। बहामास का एक्सचेंज FTX डोनेट किए गए फंड को डॉलर में कन्वर्ट करेगा और फिर इसे नेशनल बैंक ऑफ यूक्रेन को भेजा जाएगा। इस वेबसाइट में यूक्रेन के क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज Kuna की भी हिस्सेदारी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Ukraine, Law, Exchange, Funding, Donations, Framework
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  5. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  6. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  7. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  8. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  10. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »