क्रिप्टो फर्मों ने की 824 करोड़ रुपये के GST की चोरी, फाइनेंस मिनिस्ट्री ने दी जानकारी

प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (FIU) के पास 47 वर्चुअल डिजिटल एसेट सर्विस प्रोवाइडर्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 4 दिसंबर 2024 23:36 IST
ख़ास बातें
  • क्रिप्टो से जुड़ी ट्रांजैक्शंस पर 30 प्रतिशत की दर से टैक्स लगता है
  • WazirX ने 40 करोड़ रुपये से अधिक के GST की चोरी की थी
  • क्रिप्टो सेगमेंट पर टैक्स अधिक होने से ट्रेडिंग पर असर पड़ा है

पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टो का बिजनेस तेजी से बढ़ा है

देश में पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टोकरेंसीज का सेगमेंट तेजी से बढ़ा है। इस सेगमेंट की बहुत सी फर्मों पर गड़बड़ी के आरोप भी लगे हैं। कुछ बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों की 824 करोड़ रुपये से अधिक की गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) की चोरी पकड़ी गई है। इन एक्सचेंजों में Binance, WazirX, CoinDCX और CoinSwitch शामिल हैं। 

फाइनेंस मिनिस्ट्री ने संसद को बताया है कि GST की इस चोरी में से केवल 122.29 करोड़ रुपये की रिकवरी हुई है। इसमें Binance Group की फर्म Nest Services ने सबसे अधिक 722.43 करोड़ रुपये की चोरी की है। हालांकि, इसमें से फाइनेंस मिनिस्ट्री कोई रिकवरी नहीं कर सकी है। क्रिप्टो एक्सचेंज WazirX ने 40 करोड़ रुपये से अधिक के GST की चोरी की है। इस मामले में सरकार ने इंटरेस्ट और पेनल्टी सहित 49.18 करोड़ रुपये की रिकवरी की है। फाइनेंस मिनिस्ट्री ने बताया है कि प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (FIU) के पास 47 वर्चुअल डिजिटल एसेट सर्विस प्रोवाइडर्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है। 
Advertisement

क्रिप्टोकरेंसी से जुड़ी ट्रांजैक्शंस पर 30 प्रतिशत की दर से टैक्स लगता है। इसके अलावा वार्षिक 50,000 रुपये से अधिक की ट्रांजैक्शंस पर एक प्रतिशत का TDS चुकाना होता है। हाल ही में Binance ने FIU के पास रजिस्ट्रेशन कराने के साथ ही 22.5 लाख डॉलर का जुर्माना चुकाया था। इस एक्सचेंज के प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) का उल्लंघन करने की वजह से जून में यह जुर्माना लगाया गया था। 

Binance के लिए यह 19वां इंटरनेशनल लाइसेंस है। इसके पास स्वीडन, दुबई, कजाकस्तान और फ्रांस में बिजनेस के लिए लाइसेंस मौजूद हैं। Binance के CEO, Richard Teng ने कहा था कि एक्सचेंज को देश के वर्चुअल डिजिटल एसेट्स (VDA) मार्केट में संभावना का पता है।  Binance को 772 करोड़ रुपये से अधिक के GST का भुगतान करने का नोटिस मिला था। यह नोटिस जनरल ऑफ GST इंटेलिजेंस (DGGI) की ओर से नोटिस जारी किया गया था। इस नोटिस का कारण देश के ट्रेडर्स से वसूली गई एक फीस है। इस फीस की रकम लगभग 4,000 करोड़ रुपये की है और इसे विदेश में कंपनी को ट्रांसफर किया गया था। DGGI की अहमदाबाद की जोनल यूनिट ने Binance के कामकाज में एक गड़बड़ी को पकड़ा था। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.