क्रिप्टो मार्केट में तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 59,300 डॉलर से ज्यादा

Avalanche, Cardano, Polkadot और Near Protocol में प्रॉफिट था। क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 2.73 प्रतिशत बढ़कर लगभग 2.17 लाख करोड़ डॉलर का था

क्रिप्टो मार्केट में तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 59,300 डॉलर से ज्यादा

Photo Credit: Ether का प्राइस 1.06 प्रतिशत बढ़ा है

ख़ास बातें
  • भारतीय एक्सचेंजों पर बिटकॉइन 57,906 डॉलर से 63,577 डॉलर की रेंज में था
  • Avalanche, Cardano, Polkadot और Near Protocol में प्रॉफिट था
  • कुछ देशों में इस सेगमेंट के लिए रूल्स बनाए जा रहे हैं
विज्ञापन
मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में बुधवार को दो प्रतिशत से अधिक की तेजी थी। इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर इसका प्राइस लगभग 59,304 डॉलर पर था। भारतीय एक्सचेंजों पर बिटकॉइन 57,906 डॉलर से 63,577 डॉलर की रेंज में था। पिछले कुछ सप्ताह से मैक्रो इकोनॉमिक कारणों से क्रिप्टो मार्केट में वोलैटिलिटी है। 

Ether का प्राइस 1.06 प्रतिशत बढ़ा है। इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर यह लगभग 3,115 डॉलर पर था। भारतीय एक्सचेंजों पर इसका प्राइस लगभग 3,312 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। इसके अलावा Avalanche, Cardano, Polkadot और Near Protocol में प्रॉफिट था। क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 2.73 प्रतिशत बढ़कर लगभग 2.17 लाख करोड़ डॉलर का था। 

क्रिप्टो एक्सचेंज BuyUcoin के CEO, Shivam Thakral ने Gadgets360 को बताया, "क्रिप्टो मार्केट में रिकवरी के शुरुआती संकेत दिख रहे हैं। जर्मनी की सरकार की ओर से बड़ी संख्या में बिटकॉइन की बिकवाली से प्रेशर बढ़ा है। आगामी सप्ताहों में मार्केट में वोलैटिलिटी जारी रह सकती है। अगर बिटकॉइन कम से कम दो सप्ताह तक 60,000 डॉलर से ऊपर रहता है तो इसमें तेजी आ सकती है।" बोलिविया ने लगभग एक दशक पहले Bitcoin पर लगाए गए बैन को हटा दिया है। इसका उद्देश्य देश की इकोनॉमी को संतुलित बनाना और पेमेंट सिस्टम्स को मॉडर्नाइज करना है। 

लैटिन अमेरिका में बोलिविया क्रिप्टो के पक्ष में कदम उठाने वाला पहला देश बन गया है। हालांकि, इसके सेंट्रल बैंक ने बिटकॉइन या अन्य क्रिप्टोकरेंसीज को वैध करेंसी का दर्जा नहीं दिया है। बोलिविया के सेंट्रल बैंक ने बैंकों को क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस की अनुमति भी दी है। Banco Central de Bolilvia ने बताया कि वह बिटकॉइन पेमेंट्स सहित क्रिप्टोकरेंसी से पेमेंट्स पर लगाए गए बैन को वापस ले रहा है। इस देश में 2029 तक कर्ज 21 अरब डॉलर से अधिक बढ़ने का अनुमान है। Banco Central de Bolilvia ने बैंकों को स्वीकृति इलेक्ट्रॉनिक चैनल्स का इस्तेमाल करने और क्रिप्टो पेमेंट्स की सुविधा उपलब्ध कराने की अनुमति दी है। हालांकि, बोलिविया में बिटकॉइन या अन्य क्रिप्टोकरेंसीज को वैध करेंसी के तौर पर मान्यता नहीं मिली है। क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस की अनुमति देने से इसे रेमिटेंस के जरिए अधिक रकम मिल सकती है क्योंकि विदेश से इन ट्रांजैक्शंस में देरी नहीं होती और आमतौर पर इन पर कोई चार्ज नहीं वसूला जाता। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  2. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  3. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  4. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  8. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »