Crypto एक्सचेंज के कस्टमर को 68 डॉलर के रिफंड के बजाय मिले 72 लाख डॉलर

एक्सचेंज को यह गलती होने के सात महीने तक इसका पता नहीं चला और इसकी जानकारी मिलने तक इस रकम का एक हिस्सा खर्च हो चुका था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 सितंबर 2022 08:52 IST
ख़ास बातें
  • इस मामले में कस्टमर ने एक्सचेंज को अधिक रकम मिलने की सूचना नहीं दी थी
  • कस्टमर ने रकम एक ज्वाइंट एकाउंट में ट्रांसफर कर दी थी
  • रकम वापस लेने के लिए Crypto.com ने कोर्ट में मुकदमा दायर किया है

एक्सचेंज के ऑडिट में इस गलती का पता चला था

बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल Crypto.com ने ऑस्ट्रेलिया के एक कस्टमर को 68 डॉलर (लगभग 5409 रुपये) के रिफंड के बजाय गलती से लगभग 72 लाख डॉलर ट्रांसफर कर दिए थे। एक्सचेंज को यह गलती होने के सात महीने तक इसका पता नहीं चला और इसकी जानकारी मिलने तक इस रकम का एक हिस्सा खर्च हो चुका था।

स्थानीय मीडिया की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले वर्ष मई में एक एंप्लॉयी के पेमेंट की रकम की जगह एकाउंट नंबर टाइप करने से इतनी बड़ी रकम ट्रांसफर हुई थी। इसके बाद दिसंबर में ऑडिट के दौरान इस गलती का पता चला था। इस मामले में कस्टमर Thevamanogari Manivel ने एक्सचेंज को गलत रिफंड की सूचना देने के बजाय एक ज्वाइंट एकाउंट में रकम ट्रांसफर कर दी थी और अपनी बहन के लिए एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदने पर लगभग नौ लाख डॉलर खर्च किए थे। कस्टमर से अपनी रकम वापस लेने के लिए Crypto.com ने विक्टोरिया सुप्रीम कोर्ट में मुकदमा दायर किया है। 

एक्सचेंज ने Thevamanogari के एकाउंट पर रोक लगाने का आदेश प्राप्त कर लिया था। कोर्ट ने Thevamanogari को अपार्टमेंट बेचकर एक्सचेंज को इंटरेस्ट के साथ रकम लौटाने का ऑर्डर दिया है। इस मामले में अगली सुनवाई अक्टूबर में होगी। एक्सचेंज ने इस बारे में कोई टिप्पणी करने से मना किया है।

पिछले कुछ महीनों से स्लोडाउन और कुछ अन्य कारणों से क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइसेज में काफी गिरावट आई है। इसका असर एक्सचेंजों सहित इस सेगमेंट से जुड़ी फर्मों पर भी पड़ा है। बहुत सी क्रिप्टो फर्में कॉस्ट में कमी के लिए छंटनी जैसे उपाय कर रही हैं। क्रिप्टो मार्केट में बिकवाली का DeFi सेगमेंट के लिए भी मुश्किलें बढ़ी हैं। इससे लेंडिंग फर्मों को नुकसान हो रहा है और उनके लिए कारोबार में बने रहना भी मुश्किल हो गया है। बड़ी क्रिप्टो लेंडिंग फर्मों में से एक Celsius Network के क्लाइंट्स की ट्रांजैक्शंस पर रोक लगाने के फैसले की कुछ रेगुलेटर्स की ओर से जांच की जा रही है। पिछले वर्ष के अंत में इस फर्म ने लगभग 75 करोड़ डॉलर का फंड हासिल किया था। यह अपनी क्रिप्टोकरेंसीज को जमा करने वाले कस्टमर्स को इंटरेस्ट का ऑफर देती है और रिटर्न कमाने के लिए क्रिप्टोकरेंसीज की लेंडिंग करती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Exchange, Crypto, Refund, Lending, Market, Court, Australia

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.