क्रिप्टो एक्सचेंज FTX को झूठे दावे बंद करने का ऑर्डर

FTX के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर Sam Bankman ने एक ट्वीट कर गलत लगने वाली जानकारी के लिए माफी मांगी है। उन्होने कहा है कि एक्सचेंज के पास FDIC से इंश्योरेंस नहीं है

विज्ञापन
अपडेटेड: 21 अगस्त 2022 17:53 IST
ख़ास बातें
  • एक्सचेंज को रेगुलेटर ने इस तरह के दावे हटाने के लिए कहा है
  • FTX ने दावा किया था कि उसके पास फंड की सरकार की ओर से इंश्योरेंस है
  • गलत दावे करने वाली क्रिप्टो फर्मों पर रेगुलेटर्स ने शिकंजा कसा है

FDIC ने बैंकरप्ट हो चुकी क्रिप्टो फर्म Voyager Digital को भी इसी तरह का ऑर्डर दिया है

बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में से से एक FTX को अमेरिकी रेगुलेटर ने फंड की इंश्योरेंस को लेकर 'झूठे और भ्रामक' दावे बंद करने का ऑर्डर दिया है। एक्सचेंज ने दावा किया था कि उसके पास फंड की सरकार की ओर से इंश्योरेंस है। फेडरल डिपॉजिट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (FDIC) ने बताया कि FTX के अमेरिकी बिजनेस के हेड Brett Harrison ने पिछले महीने एक ट्वीट में कहा था कि एक्सचेंज के पास फंड और उसके जरिए खरीदे गए स्टॉक्स के लिए FDIC से इंश्योरेंस ली गई है। 

 Reuters की रिपोर्ट के अनुसार, एक्सचेंज को रेगुलेटर ने उसके सोशल मीडिया एकाउंट्स और वेबसाइट्स से इस तरह के दावों को हटाने के लिए कहा है। Harrison ने बाद में इंश्योरेंस के दावे वाला ट्वीट डिलीट कर दिया था। FDIC ने यह स्पष्ट किया है कि उसकी ओर से ब्रोकरेज एकाउंट्स के लिए इंश्योरेंस नहीं दी जाती। 
Advertisement

FTX के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर Sam Bankman ने एक ट्वीट कर गलत लगने वाली जानकारी के लिए माफी मांगी है। उन्होने कहा है कि एक्सचेंज के पास FDIC से इंश्योरेंस नहीं है। अमेरिकी रेगुलेटर्स ने ऐसी क्रिप्टो फर्मों पर शिकंजा कसा है जो इनवेस्टर्स के फंड की सरकारी गारंटी के बारे में गलत दावे कर रही हैं। FDIC ने बैंकरप्ट हो चुकी क्रिप्टो फर्म Voyager Digital को भी इसी तरह का ऑर्डर दिया है। इस फर्म ने कस्टमर्स को बताया था कि उनके फंड के लिए FDIC से इंश्योरेंस होगी। FDIC ने क्रिप्टो फर्मों के साथ बिजनेस करने वाले बैंकों को भी यह पक्का करने के लिए कहा है कि कस्टमर्स को यह जानकारी होनी चाहिए किस प्रकार के एसेट्स के लिए सरकार से इंश्योरेंस है। 

लगभग चाह महीने पहले FTX ने चार बार की टेनिस ग्रैंड स्लैम सिंगल्स चैम्पियन Naomi Osaka को ब्रांड एम्बेस्डर बनाया है। ओसाका को इसके लिए FTX ट्रेडिंग लिमिटेड में इक्विटी स्टेक के अलावा डिजिटल एसेट्स में भुगतान भी मिलेगा। ब्रांड एम्बेस्डर के तौर पर FTX के प्लेटफॉर्म पर ओसाका महिलाओं की संख्या बढ़ाने के साथ ही उन्हें Web 3 टेक्नोलॉजी के बारे में जानकारी भी देंगी। इस डील के साथ ओसाका मशहूर फुटबॉलर  Tom Brady, बेसबॉल खिलाड़ी  Shohei Ohtani और NBA से जुड़े Stephen Curry के साथ शामिल हो गई हैं, जो पहले से FTX के ब्रांड एम्बेस्डर हैं। 
Advertisement

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Exchange, Insurance, Regulator, Market, Government, scrutiny
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  3. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  4. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.