क्रिप्टो सेगमेंट की कई फर्मों पर भारी पड़ रही मार्केट की गिरावट

मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस इस वर्ष के हाई से 56 प्रतिशत से अधिक कम हो चुका है

विज्ञापन
अपडेटेड: 29 जुलाई 2022 16:20 IST
ख़ास बातें
  • Celsius Network ने बैंकरप्सी के लिए फाइलिंग की है
  • Vauld ने कस्टमर्स की ट्रांजैक्शंस रोक दी हैं
  • रेगुलेटर्स बहुत सी क्रिप्टो फर्मों की जांच कर रहे हैं

बैंकरप्सी के लिए फाइलिंग करने वाली क्रिप्टो फर्मों की संख्या बढ़ रही है

पिछले कुछ महीनों से क्रिप्टोकरेंसीज में गिरावट का इस सेगमेंट से जुड़ी कई फर्मों पर बड़ा असर पड़ा है। मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस इस वर्ष के हाई से 56 प्रतिशत से अधिक कम हो चुका है। कई क्रिप्टो फर्मों ने बैंकरप्सी के लिए फाइलिंग की है या उन्हें जल्द फंड जुटाने की जरूरत है।

Three Arrows Capital

लोन की पेमेंट करने में नाकाम रहने के कारण हाल ही में Three Arrows Capital को डिफॉल्ट नोटिस दिया गया था। ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स के एक कोर्ट ने Three Arrows Capital के लिक्विडेशन का ऑर्डर दिया है। कंसल्टेंसी फर्म Teneo को लिक्विडेटर नियुक्त किया गया है। 

Celsius Network

इस फर्म ने पिछले महीने बैंकरप्सी फाइलिंग की थी। इसे लगभग 1.19 अरब डॉलर का घाटा हुआ है। TerraUSD और Luna में भारी गिरावट के कारण क्रिप्टो मार्केट में काफी बिकवाली हुई थी और फर्म के लेंडिंग बिजनेस पर बड़ी चोट पड़ी थी। इसके बाद फर्म ने नुकसान पर लगाम लगाने के लिए कस्टमर्स की ट्रांजैक्शंस बंद कर दी थी। Celsius Network के ट्रांजैक्शंस पर रोक लगाने के फैसले की टेक्सस स्टेट सिक्योरिटी बोर्ड सहित कुछ रेगुलेटर्स जांच कर रहे हैं। इस बारे में अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने भी फर्म से जानकारी मांगी है। 
Advertisement

Voyager Digital

क्रिप्टो लेंडिंग से जुड़ी इस फर्म ने बैंकरप्सी के लिए आवेदन दिया है। फर्म का कहना है कि वह अन्य विकल्पों पर भी विचार कर रही है। बैंकरप्सी के लिए दिए गए आवेदन में Voyager Digital ने बताया कि उसके एक लाख से अधिक क्रेडिटर्स हैं। यह आवेदन बैंकरप्सी के चैप्टर 11 के तहत दिया गया है, जिसमें सभी कानूनी मामलों पर रोक लगाई जाती है और फर्म को चलाने के साथ ही घाटे से उबरने की योजना तैयार करने की अनुमति दी जाती है।
Advertisement

Vauld

Advertisement
इस फर्म ने कस्टमर्स की ट्रांजैक्शंस रोक दी हैं। स्टेबलकॉइन TerraUSD के धराशायी होने के कारण शुरू हुई बिकवाली में 12 जून के बाद से सिंगापुर की इस फर्म से कस्टमर्स ने लगभग 20 करोड़ डॉलर का विड्रॉल किया है। Vauld को कई कारणों से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इनमें मार्केट की वोलैटिलिटी और बिजनेस पार्टनर्स की वित्तीय मुश्किलें शामिल हैं। फर्म ने संभावित इनवेस्टर्स के साथ बातचीत भी शुरू कर दी है। 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Loan, Bitcoin, Court, America, Default, Investigation, Regulators
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  3. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  5. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  9. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  10. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.