भारत में शुरू हुई Coinbase की क्रिप्टो ट्रेडिंग सर्विसेज, यूजर्स के लिए साइन-अप इंसेंटिव

क्रिप्टोकरेंसीज को खरीदने के लिए Coinbase के कस्टमर्स को यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के जरिए पेमेंट करने की सुविधा मिलेगी

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 8 अप्रैल 2022 09:09 IST
ख़ास बातें
  • भारतीय यूजर्स के लिए चैट सपोर्ट भी उपलब्ध होगी
  • Coinbase दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एक्सचेंज चलाती है
  • फर्म का कहना है कि उसने भारत में लंबी अवधि के लिए इनवेस्टमेंट किया है

फर्म की योजना इस वर्ष के अंत तक भारत में अपने एंप्लॉयीज की संख्या चार गुना करने की है

अमेरिकी क्रिप्टो फर्म Coinbase ने भारत में अपनी ट्रेडिंग सर्विसेज शुरू करने की घोषणा की है। Coinbase ट्रेडिंग वॉल्यूम के लिहाज से दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एक्सचेंज चलाती है। भारत में यूजर्स इसके जरिए 150 से अधिक क्रिप्टो एसेट्स में ट्रेड कर सकेंगे। बेंगलुरु में क्रिप्टो कम्युनिटी के एक इवेंट के दौरान Coinbase ने यह जानकारी दी। इसने बताया कि भारतीय यूजर्स के लिए चैट सपोर्ट भी उपलब्ध होगी और शुरुआती यूजर्स को साइन-अप इंसेंटिव दिया जाएगा। 

क्रिप्टोकरेंसीज को खरीदने के लिए Coinbase के कस्टमर्स को यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के जरिए पेमेंट करने की सुविधा मिलेगी। ट्रांजैक्शन वॉल्यूम के लिहाज से UPI देश में सबसे बड़ा रिटेल पेमेंट प्लेटफॉर्म है। हालांकि, Coinbase ने UPI पेमेंट्स के लिए अपने बैंकिंग पार्टनर्स की जानकारी नहीं दी है।  Coinbase के को-फाउंडर और CEO Brian Armstrong ने कहा कि भारत में उनकी फर्म लंबी अवधि का इनवेस्टमेंट कर रही है। Coinbase ऐप का इस्तेमाल करने वाले नए यूजर्स को उनकी पहली परचेज को पूरा करने पर 201 रुपये का रिवॉर्ड पेआउट दिया जाएगा। Brian ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया था कि  उनकी फर्म ने क्रिप्टो और Web 3 सेगमेंट से जुड़ी भारतीय टेक्नोलॉजी कंपनियों में लगभग 15 करोड़ डॉलर का इनवेस्टमेंट किया है। 
Advertisement

उनका कहना था, "हमारा मानना है कि भारत के वर्ल्ड क्लास सॉफ्टवेयर टैलेंट के कारण क्रिप्टो और Web 3 टेक्नोलॉजी से देश की इकोनॉमिक और फाइनेंशियल इनक्लूजन के लक्ष्यों को जल्द पूरा करने में मदद मिल सकती है।" Coinbase की योजना इस वर्ष के अंत तक भारत में अपने एंप्लॉयीज की संख्या चार गुना करने की भी है। इसके एंप्लॉयीज की मौजूदा संख्या लगभग 300 की है। 

एक अनुमान के अनुसार, भारतीय उपमहाद्वीप में क्रिप्टोकरेंसीज रखने वाले लोगों की संख्या 10 करोड़ से अधिक की है। केंद्र सरकार डिजिटल एसेट्स सेगमेंट को लेकर एक सतर्क रवैया रखती है। हालांकि, इसकी क्रिप्टो इंडस्ट्री पर पाबंदी या बैन लगाने की योजना नहीं है। देश में इस महीने की शुरुआत से क्रिप्टोकरेंसीज की ट्रेडिंग से मिलने वाले प्रॉफिट पर टैक्स देना होगा। इस वर्ष के बजट में क्रिप्टो से जुड़े कानून का प्रस्ताव दिया गया था और यह संसद में पारित हुआ था। इससे वर्चुअल डिजिटल एसेट्स देश में टैक्स के दायरे में आ जाएंगे। क्रिप्टो से जुड़ी फर्मों को आशंका है कि देश में इस सेगमेंट पर टैक्स लागू होने से इनवेस्टर्स इससे बाहर निकल सकते हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Trading, Coinbase, Exchange, Incentive, Users, Government
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.