Bitcoin बढ़त के साथ 24 लाख रुपये के पार, Crypto प्राइस चार्ट में छाया हरा रंग!

स्टेबल कॉइन्स में आज मामूली नुकसान देखने को मिला है

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 20 मई 2022 15:38 IST
ख़ास बातें
  • ईथर की कीमत $2,124 (लगभग 1.65 लाख रुपये) पर चल रही है
  • Solana, Avalanche और Elrond में आई हल्की गिरावट
  • Dogecoin की कीमत 7.12 रुपये पर चल रही है

क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में आज लगभग सभी टोकनों में हल्के से मध्यम उछाल देखा गया है

हफ्ता भर मंदी झेलने के बाद क्रिप्टोमार्केट में फिर से सुधार आता दिखाई दे रहा है। स्टेबल कॉइन्स में आई मामूली गिरावट को नजरअंदाज कर दें तो आज क्रिप्टो प्राइस चार्ट हरे रंग में दिखाई दे रहा है। यानि कि लगभग सभी डिजिटल टोकनों की कीमत में बढ़त देखी गई। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन ने भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर शुक्रवार को ट्रेड ओपनिंग $31,728 (लगभग 24.5 लाख रुपये) के साथ की। बिटकॉइन की कीमत में पिछले 24 घंटों में 2.6 प्रतिशत की मामूली वृद्धि हुई है। ग्लोबल प्राइस की बात करें तो बिटकॉइन बाइनेंस और कॉइनमार्केट कैप जैसे इंटरनेशनल एक्सचेंज्स पर $30,140 (लगभग 23 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रहा है। 

ईथर ने कीमत के मामले में बिटकॉइन को ही फॉलो किया और पिछले 24 घंटों में इथेरियम ब्लॉकचेन आधारित इस टोकन की कीमत में 2.4 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई। खबर लिखने के समय तक ईथर की कीमत $2,124 (लगभग 1.65 लाख रुपये) पर चल रही थी। गैजेट्स 360 क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर बताता है कि वीकेंड पर बढ़त के साथ शुरुआत करने वाले ऑल्टकॉइन्स की लिस्ट में Binance Coin, Ripple और Polkadot का नाम आया है। 

मीम आधारित क्रिप्टोकरेंसी ने भी आश्चर्यजनक रूप से बढ़त हासिल की है। सबसे अधिक पॉपुलर मीम कॉइन्स में शामिल डॉजकॉइन और शिबा इनु, दोनों की ही कीमत में इजाफा हुआ है। खबर लिखे जाने तक भारत में Dogecoin की कीमत 7.12 रुपये पर चल रही थी। इसी के साथ इसके प्रतिद्वंदी Shiba Inu का प्राइस 0.000966 रुपये पर था जो कि पिछले 24 घंटों में 3.43 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी है। 

स्टेबल कॉइन्स में आज मामूली नुकसान देखने को मिला है। इसके अलावा, Solana, Avalanche और Elrond भी ऐसे कॉइन्स रहे जिनकी कीमत में आज गिरावट देखी गई है। Terra ने पूरे क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में हलचल मचाई हुई है। कुछ समय पहले तक मार्केट कैपिटलाइजेशन के हिसाब से यह दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी की लिस्ट में 8वें स्थान पर थी। लेकिन, पिछले दो हफ्ते के अंदर इसकी कीमत में लगभग 100 प्रतिशत की गिरावट आ गई। आज टेरा की कीमत $0.00014 (लगभग 0.010777 रुपये) पर आंकी गई। वहीं, CoinMarketCap के आंकड़ों के अनुसार, क्रिप्टोकरेंसी सेक्टर का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1.27 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 9,90,70,706 करोड़ रुपये) है। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  2. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  4. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  5. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  6. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  7. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  8. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  9. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  10. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.