Bitcoin बनाएगा रिकॉर्ड! साल 2030 तक होंगे 1 अरब यूजर्स, 10% दुनिया होगी इस नेटवर्क पर

रिपोर्ट में कहा गया है कि शायद बिटकॉइन को पिछली तकनीकों की तुलना में तेजी से अपनाया जाएगा।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 13 जून 2022 11:44 IST
ख़ास बातें
  • क्रिप्‍टो मार्केट बीते कुछ महीनों से अनिश्‍चितता का दौर देख रहा है
  • बिटकॉइन 30 हजार डॉलर के मार्क से भी बहुत नीचे चली गई है
  • इसके बाद भी भविष्‍य को लेकर किए गए अनुमान सकारात्‍मक हैं

फिलहाल बिटकॉइन नेटवर्क के एक्टिव यूजर्स की संख्या दुनिया की आबादी का लगभग 0.36% होने का अनुमान है।

क्रिप्‍टो (Crypto) मार्केट बीते कुछ महीनों से अनिश्‍चितता का दौर देख रहा है। दुनिया की सबसे पॉपुलर क्रिप्‍टोकरेंसी बिटकॉइन (Bitcoin) की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट आई है और यह 30 हजार डॉलर के मार्क से भी बहुत नीचे चली गई है। कभी 48 हजार डॉलर की ऊंचाई को छूने वाला बिटकॉइन आज निवेशकों की चिंता बढ़ा रहा है। ज्‍यादातर क्रिप्‍टोकरेंसीज (Cryptocurrency) लाल निशान पर बनी हुई हैं। इन सबके बीच आई एक रिपोर्ट हौसला बढ़ाने वाली है। ब्लॉकचेन इन्फ्रास्ट्रक्चर और बिटकॉइन माइनिंग फर्म, ब्लॉकवेयर सॉल्यूशंस (Blockware Solutions) ने बिटकॉइन को अपनाने की स्‍पीड का विश्लेषण करते हुए एक रिपोर्ट रिलीज की है और बताया है कि आगे क्या होने की उम्मीद है। फर्म ने अनुमान लगाया है कि साल 2030 तक कम से कम 1 अरब बिटकॉइन यूजर्स होंगे और 10 फीसदी दुनिया इस नेटवर्क को इस्‍तेमाल कर रही होगी।  

cryptopotato ने फर्म की प्रेस रिलीज के हवाले से अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि शायद बिटकॉइन को पिछली तकनीकों की तुलना में तेजी से अपनाया जाएगा। फर्म को उम्मीद है कि 10 फीसदी दुनिया सिर्फ 8 साल में इस नेटवर्क में शामिल हो जाएगी।
Advertisement

ब्लॉकवेयर सॉल्यूशंस के लीड इनसाइट एनालिस्‍ट विल क्लेमेंटे ने एक इंटरव्‍यू में कहा है कि आने वाले साल में बिटकॉइन नेटवर्क का असर असाधारण होगा। रिपोर्ट में यह भी तर्क दिया गया है कि यूजर्स अडॉप्‍टेशन से बिटकॉइन की कीमतों पर पॉजि‍टिव असर पड़ता है। फिलहाल बिटकॉइन नेटवर्क के एक्टिव यूजर्स की संख्या दुनिया की आबादी का लगभग 0.36% होने का अनुमान है।

रिपोर्ट कहती है कि जिस तरह दुनिया ने ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रिक पावर जैसी तकनीकों को अपनाया, उससे भी तेजी से बिटकॉइन को अपनाने का अनुमान है। हालांकि रिपोर्ट के लेखकों ने इस बात पर जोर दिया है कि इस भविष्यवाणी के लिए उन्‍होंने जो मॉडल इस्तेमाल किया है, वह सिर्फ वैचारिक है। इससे वह निवेशकों को किसी तरह की कोई सलाह नहीं दे रहे।
Advertisement

गौरतलब है कि पिछले कुछ साल में क्रिप्टोकरेंसी को अपनाने का चलन तेजी से बढ़ा है। ग्‍लोबल क्रिप्टोकरेंसी पेमेंट गेटवे ट्रिपलए (TripleA) के आंकड़ों के अनुसार, 2021 में ग्‍लोबल क्रिप्टो ओनरशिप रेट दुनिया भर में 300 मिलियन से अधिक क्रिप्टो यूजर्स के साथ 3.9 फीसदी तक पहुंच गया है। ब्लॉकचेन डेटा प्लेटफॉर्म Chainalysis ने पिछले साल खुलासा किया था कि जुलाई 2020 से जून 2021 तक बिटकॉइन और क्रिप्टोकरेंसी को अपनाने में 881% की बढ़ोतरी हुई। वियतनाम में इसे सबसे ज्‍यादा अपनाया गया और इसके बाद भारत और पाकिस्तान का स्थान है।
Advertisement

क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज जेमिनी के भी एक सर्वे में पता चला था कि साल 2021 में भारत, ब्राजील और हांगकांग जैसे देशों में क्रिप्टो अपनाने में बढ़ोतरी हुई है। इन देशों में बड़ी संख्‍या में लोगों ने क्रिप्‍टो में निवेश शुरू किया है। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  2. भारत में गिरी स्मार्टफोन की बिक्री, फोन महंगे होने से 26% हुई कम शिपमेंट, जानें टॉप 5 में कौन रहा आगे
  3. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  4. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  2. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  3. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
  4. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  6. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  7. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  8. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  9. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.